अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रेम का पुरोधा

अध्याय: 13

पिछली रात को जैसे ही ठाकुर का बेटा उस महिला से मिलकर अपने घर पहुँचा वैसे ही उसके कमरे के बाहर दारु पीकर धुत्त पड़ा पहरेदार अचानक से सचेत हो गया। चेत होते ही उसे कमरे में से कुछ आवाज़ें सुनाई दीं। आवाज़ें और किसी की नहीं बल्कि उस ठाकुर के बेटे और उसके वफ़ादार नौकर के बीच होने वाले वार्तालाप से आ रहीं थीं। उन दोनों के बीच हुए वार्तालाप से वह पहरेदार सब माजरा समझ गया। वह अनुमान लगा लिया कि ठाकुर का बेटा उस मुजरे वाली के यहाँ होकर आया है और उसने चुपके से ठाकुर के बेटे की उस महिला से मिलकर आने की सूचना ठाकुर को दे दी। ठाकुर तब तो चुप रह गया। लेकिन उसने मन ही मन सुबह उस महिला को सबक़ सिखाने की ठान ली। 

सुबह होते ही वह महिला अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गयी लेकिन वह बहुत ख़ुश नज़र आ रही थी। घर में आज उसकी अलग ही चहल क़दमी थी। ख़ुश हो भी क्यों नहीं? कल इतने दिन बाद उसका मनभावन उससे मिलने आया था। मिलन तो हमेशा ही सुख देने वाला होता है और विछोह हमेशा दुखद। स्नेहमल अपने नित्य कर्म से फ़ारिग़ होकर चाय पी रहा था। तभी उसकी नज़र उस महिला के खिले हुए चेहरे पर गयी और जब उसने उस महिला के खिले हुए चेहरे का कारण पूछा तो वह महिला शर्माकर अंदर चली गई। 

मन ही मन स्नेहमल ख़ुश हुआ और उस महिला के खिले चेहरे को देख वह संतुष्ट हो गया। वह अब किसी भी तरह से इस परिस्थिति को अनुकूलित करने की सोच रहा था। लेकिन उसको नहीं पता था कि पल भर में क्या से क्या होने वाला था। 

थोड़ी देर बाद चाय पीकर स्नेहमल स्नान ध्यान करने में व्यस्त हो गया और वह महिला भोजन बनाने लग गई। अचानक बाहर एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में से चार पाँच लोग उतरे और सीधे घर में घुसे चले आए। स्नेहमल ने जैसे-तैसे उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे लोग उसे धकेलते हुए आगे बढ़ गए और इस धक्का-मुक्की में स्नेहमल गिर पड़ा तथा उसके सिर में चोट लग गई। 

चोट लग जाने के कारण उसके आँखों के सामने थोड़ी देर के लिए अँधेरा छा गया। जब उसे होश आया और थोड़ा थोड़ा दिखाई देने लगा तब उसने देखा कि वे लोग उस महिला को घर से घसीटते हुए गाड़ी की ओर ले जा रहे हैं और जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक उसे भी घसीटने लगा। उस व्यक्ति स्नेहमल से पूछा, “हट बे! तू कौन लगता है इस का?” 

स्नेहमल मरी सी आवाज़ में जवाब दिया, “बाप जैसा समझ।” 

स्नेहमल के इतना कहते ही वे लोग उस महिला को छोड़कर स्नेहमल पर ताबड़तोड़ लात घूँसे और लाठियाँ बरसाने लगे। वे लोग उसको तब तक पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। गाँव वाले तमाशबीन होकर खड़े हुए तमाशा देख रहे थे और उस महिला की आँखों से आँसू बह रहे थे। इस प्रकार एक निर्दोष वयोवृद्ध को बेरहमी से पिटता देख गाँव वाले भी थोड़े से दुखी हो गये। उसके बाद उन दोनों को पेड़ से बाँध दिया गया और चेतावनी दे दी गई कि किसी ने भी अगर इस महिला की सहायता की तो उसका भी हश्र इस बूढ़े की तरह ही होगा। अब इतने में ही घर से छूट कर उस महिला का प्रेमी अर्थात्‌ ठाकुर का बेटा वहाँ आ गया और उस महिला पर पड़ रहे पटों को अपनी पीठ पर खाने लग जाता है।

गाँव की जनता को जब पता लगा कि यहाँ तो ठाकुर के बेटे और इस मुजरे वाले के बीच कुछ चल रहा है तो उस जनता के मन में इन सब के लिए विशेषकर उस बूढ़े के लिए कुछ देर पहले पैदा हुई सहानुभूति अचानक से घृणा में बदल गयी। जनता सोचने लगी कि यह बाबा इस मुजरे वाली और ठाकुर के बेटे को सुधारने की बजाय इन्हें ग़लत रास्ते पर भटका रहा है। यही सब सोचकर जनता का उदास चेहरा तिरस्कृत हँसी में बदल गया। 

इतने में ठाकुर अपनी गाड़ी में सवार होकर वहाँ पहुँच गया। गाड़ी से उतरते ही वह फ़रमान सुना दिया, “इनमें से किसी को भी मत बख़्शो चाहे मेरा बेटा ही क्यों न हो? यह अब मेरा बेटा कह लाने लायक़ नहीं रहा।”

अब तीनों की ही ताबड़तोड़ पिटाई होने लगी तथा वहाँ इकट्ठी जनता के चेहरे पर तीखी मुस्कान तैर रही थी। दोपहर का समय था और पास ही मंदिर में चल रही भागवत से एक भजन सुनाई दे रहा था:

“ज्योत से ज्योत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दीन दुखी, सबक़ो गले से लगाते चलो

जिसका न कोई संगी साथी ईश्वर है रखवाला
जो निर्धन है जो निर्बल है वह है प्रभु का प्यारा
प्यार के मोती लुटाते चलो, प्रेम की गंगा . . . 

आशा टूटी ममता रूठी छूट गया है किनारा
बंद करो मत द्वार दया का दे दो कुछ तो सहारा
दीप दया का जलाते चलो, प्रेम की गंगा . . . 
छाई है छाओं और अँधेरा भटक गई हैं दिशाएँ
मानव बन बैठा है दानव किसको व्यथा सुनाएँ
धरती को स्वर्ग बनाते चलो, प्रेम की गंगा . . . 

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दीन दुखी सब को गले से लगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो . . . 

कौन है ऊँचा कौन है नीचा सब में वो ही समाया
भेद भाव के झूठे भरम में ये मानव भरमाया
धर्म ध्वजा फहराते चलो, प्रेम की गंगा . . . 
 
धीमी धीमी रिमझिम बारिश हो रही थी लेकिन ठाकुर और उसके चमचे तथा जनता किसी का भी मन इस ग़मगीन दृश्य को देखकर नहीं पिघल रहा था; सिवाय बादलों के। उन तीनों को तब तक मार पड़ती रही जब तक कि वे मरणासन्न अवस्था में नहीं पहुँच गए। फिर उन तीनों को मरा समझ ठाकुर और उसके चमचे वहाँ से चले गए। भीड़ भी तमाशा ख़त्म जान वहाँ से धीरे-धीरे खिसक ली। 

पुस्तक की विषय सूची

  1. अध्याय: 01
  2. अध्याय: 02
  3. अध्याय: 03
  4. अध्याय: 04
  5. अध्याय: 05
  6. अध्याय: 06
  7. अध्याय: 07
  8. अध्याय: 08
  9. अध्याय: 09
  10. अध्याय: 10
  11. अध्याय: 11
  12. अध्याय: 12 
  13. अध्याय: 13
  14. अध्याय: 14
  15. अध्याय; 15
  16. अध्याय: 16
  17. अध्याय: 17
  18. अध्याय: 18
  19. अध्याय: 19
  20. अध्याय: 20
  21. अध्याय: 21

लेखक की पुस्तकें

  1. प्रेम का पुरोधा

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

कहानी

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में