अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रेम का पुरोधा

अध्याय: 08

स्नेहमल ने महामारी से लड़ने के लिए जो साहस दिखाया उसके कारण लोग उसे देवता मानने लगे। स्नेहमल ने कई लोगों की जान बचाई। लोगों ने उसके इस परोपकार के लिए उसे संत का दर्जा दे दिया। इस तरह समाज ने उसे इस पुनीत कार्य के लिए अपनी नज़रों पर बिठा लिया। इतना करने के बावजूद भगवान ने उसी की परीक्षा ले ली। जिस महामारी से दुनिया को बचाया उसी महामारी ने जाते-जाते उसकी पत्नी को ही अपनी चपेट में ले लिया। 

उसकी पत्नी ने अपने पति का इस आपदा में भरपूर सहयोग दिया और इसी के चलते वह ख़ुद भी इस महामारी की गिरफ़्त में आ गयी। रीता को तेज़ बुखार के साथ-साथ साँस लेने में भी तकलीफ़ हो रही थी। स्नेहमल रीता की सेवा सुश्रूषा में लगा जाता है पर उसका स्वास्थ्य दिनों-दिन बिगड़ता ही चला गया। स्नेहमल उसे रोज़ काढ़ा पिलाता। कई डॉक्टर्स को भी दिखा लिया लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। 
रीता स्नेहमल को समझाते हुए कहने लगी, “अब मेरा अंतिम समय निकट आ गया है। अतः अब ज़्यादा परेशान न हों। कोई डॉक्टर-दवाई की ज़रूरत नहीं है। अब तो मुझे आराम से चिर निद्रा में सोने दो। तुम अच्छे से रहना बस, यही आख़िरी इच्छा है मेरी।”

स्नेहमल ने जवाब में कहा, “कहीं भी नहीं जा रही तू, कुछ नहीं होगा तुझे, ऐसी बहकी बातें मत कर, दवाई अच्छे से ले, सब सही हो जाएगी।”

आज उसकी तबीयत ख़राब हुए छटा दिन था। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया था। साँस लेने में आ रही कठिनाई के चलते आई सी यू में भर्ती कराया गया। स्नेहमल की समझ में कुछ भी नहीं आ रहा है। वह उसके ठीक होने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। लेकिन उसकी तबीयत ख़राब ही होती जा रही है। 

अमावस की काली स्याह रात है। रीता की साँस अब और भी कमज़ोर होती जा रही है। वह रुक-रुक कर साँस ले पा रही है। स्नेहमल अकेला ही उसके पास आई सी यू में बैठा हुआ था। कभी वह आसमां में छाए काले अँधेरे को देखता तो कभी अपनी पत्नी के काले पड़े बेजान से चेहरे को। बेचारा असहाय सा बैठा हुआ केवल अंधकार को देखने के सिवाय कुछ कर भी नहीं पा रहा था। स्नेहमल की आँखों में आया हुआ पानी और भी उसकी आँखों के सामने अंधकार पैदा कर रहा था। सब कुछ उसके सामने घटित होता जा रहा था। लेकिन वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा था। वह रीता की साँसों को थमते हुए देख रहा था। 

रीता को साँस लेने में कठिनाई बढ़ती ही जा रही थी। स्नेहमल डॉक्टर को बुलाकर लाया। डॉक्टर ने आक्सीजन का सिलेंडर फिर से चालू कर दियाअ। फिर भी उसकी साँस सही रफ़्तार नहीं पकड़ पा रही थी। डॉक्टर चिंतित और असहाय भाव से स्नेहमल की ओर देख रहा था। अचानक से रीता बैठ गई तथा स्नेहमल को अपनी बाँहों में कस लिया और उसकी आँखें खुली की खुली रह गईं। 

स्नेहमल ने महामारी के किसी भी प्रोटोकॉल की चिंता किए बग़ैर रीता की देख-रेख की पर उसे बचा नहीं पाया। अब उसकी ज़िन्दगी में सूनापन पसर गया। बेटा शहर में और बेटी अपने ससुराल। इस तरह गाँव में वह बिल्कुल अकेला रह गया। जब भी उसे अपनी पत्नी की याद आती तो अनायास ही उसकी आँखों से पानी निकल जाता। “आँखों में पानी लाने के सिवाय कुछ भी नहीं कर पाया मैं; रीता मुझे माफ़ कर देना।” कहते-कहते स्नेहमल दुःखी हो जाता। 

पुस्तक की विषय सूची

  1. अध्याय: 01
  2. अध्याय: 02
  3. अध्याय: 03
  4. अध्याय: 04
  5. अध्याय: 05
  6. अध्याय: 06
  7. अध्याय: 07
  8. अध्याय: 08
  9. अध्याय: 09
  10. अध्याय: 10
  11. अध्याय: 11
  12. अध्याय: 12 
  13. अध्याय: 13
  14. अध्याय: 14
  15. अध्याय; 15
  16. अध्याय: 16
  17. अध्याय: 17
  18. अध्याय: 18
  19. अध्याय: 19
  20. अध्याय: 20
  21. अध्याय: 21

लेखक की पुस्तकें

  1. प्रेम का पुरोधा

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

कहानी

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में