बड़ी खिड़की
कथा साहित्य | लघुकथा महेश कुमार केशरी15 Jan 2025 (अंक: 269, द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)
“खिड़की का साइज़ बड़ा करो। इसका डबल होना चाहिए,” पारस ने रेजा मिस्त्री को बोला।
“लेकिन, बाबूजी बड़ी खिड़की तो बड़ी बेढब लगेगी। इसी साइज़ का रहने दीजिए, ना।”
“नहीं भाई बड़े साइज़ की ही बनाओ। दरअसल बात ये है भाई कि मेरी माँ को बड़ी-बड़ी खिड़कियों वाला घर पसंद था। उसको गर्मी बहुत लगती थी। अक्सर कहती रहती थी। बेटा जब घर बनाना तो उसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियाँ लगना। मुझे गर्मी बहुत लगती है।”
“लेकिन, भैया माँ तो अब इस दुनिया में नहीं है। फिर? किसके लिए ये बड़ी खिड़कियों वाला घर बनवा रहे हो?” मेहुल ने टोका।
“भाई, मेहुल, मेरी माँ बहुत ग़रीब थी। दूसरों के घरों में कपड़े-बरतन करके माँ ने मुझे पढ़ाया-लिखाया। उसका एक ही अरमान था। कि उसका एक अपना पक्का घर हो। जिसकी खिड़कियाँ बड़ी-बड़ी हों। माँ के जीते जी तो मैं उसका पक्का मकान ना बनवा सका। लेकिन उसके मरने के बाद बड़ी-बड़ी खिड़कियों वाला मकान बनवा रहा हूँ,” पारस की आँखें पुराने दिनों को याद करके बरसने लगीं थीं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आसान नहीं है घास पर कविता लिखना
- इंतज़ार में है गली!
- इसी देश में कहीं
- ईश्वर की प्रार्थना में अगरबत्तियाँ
- उर्वरता
- ओस
- कविता में गाँव
- कील-2
- कुदाल
- घर पर सब कैसे हैं!
- घर से लौटना
- घास का उगना
- घास के उगने का भी मतलब है
- घास
- चिट्ठियों की ख़्वाहिश
- जनवरी की रात
- जल
- जिन्हें फेंक दिया गया
- तब घर में क्या बचेगा
- तब सत्ता डरने लगती है घास की कविता से
- तबसे आदमी भी पेड़़ होना चाहता है!
- ताप
- ताले में बंद दुनिया
- तुम बीज बनकर लौटना
- दुःख बुनना चाहिए . . .
- देहरी के भीतर स्त्रियाँ
- देहरी लाँघती स्त्रियाँ
- दो दूनी चार
- पहचान का संकट . . .
- पहाड़ और दुःख
- पिता
- पिता और पेड़
- पिता के हाथ की रेखाएँ
- पिता दु:ख को समझते थे!
- पीठ पर बेटियांँ . . .
- बेहतर बहुत बेहतर . . .
- भ से भय
- मिट्टी
- मेरे भीतर तुम
- मज़दूरी
- ये सदी का मरना है
- सूखा
- सूरज
- हवा
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं