अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अप्रैल भाई आप जेब कतरे हो 

 

अप्रैल आया नहीं कि काम याद आ जाता है। ये कामकाज़ी महीना है। इसमें बाबुओं के काम करने की रफ़्तार बढ़ जाती है। जो बाबू सालों भर कछुए की माफिक रेंगते रहते हैं अचानक से उनकी रफ़्तार घोड़े की तरह अप्रैल माह में बढ़ जाती है। वो गदहे से यकायक घोड़े में तब्दील हो जाते हैं। जिस तरह शादी-शुदा पुरुष को नयी या पुरानी प्रेमिका के फोन काॅल्स परेशान करते हैं या उन गुप्त काॅलों का पत्नी को कहीं पता ना चल जाये, इस तरह का डर सताते रहता है। और अप्रैल का महीना भी बाबुओं की परेशानी को कुछ-कुछ उसी से तरह बढ़ाता रहता है। 

जिनको साल के बाक़ी ग्यारह महीने अप्रैल याद नहीं आता है। अप्रैल आया नहीं कि उनकी नींद हराम हो जाती है। नया वित्तीय वर्ष नयी-नयी मुसीबतें लेकर आता है। 

मोटे-ताज़े लोगों के लिये अप्रैल पुराने गठिया या वात के दर्द की तरह आ जाता है। मोटे-ताज़े लोगों को गर्मी भी पतले लोगों की तुलना में अधिक लगती है। इसलिए मोटे-ताज़े लोगों के लिए अप्रैल बहुत कष्टदायी महीना होता है। लेकिन जहाँ पँखा-कूलर वालों के चेहरे अक्तूबर-से-फरवरी के बीच लटके नज़र आते हैं। 

वहीं अप्रैल का महीना आते ही उनके चेहरे की मलिनता को झाड़-पोंछकर हरा-भरा कर देता है। उनके बुझे हुए चेहरे अचानक से चमकने लगते हैं। 

अप्रैल का नाम यूँ ही नहीं अप्रैल पड़ा है। बल्कि सचमुच में अप्रैल महीना लोगों के पसीने छुड़ा देता है। अप्रैल का महीना सुबह के आठ-नौ बजे से ही लू ओर लपटों से आपका स्वागत करता है। आप ऋतिक रौशन की तरह घर से ऑफ़िस के लिए निकलते हैं और ऑफ़िस से जब घर पहुँचते हैं तो आपका चेहरा सदाशिव अमरापुरकर की तरह हो जाता है। आपको अप्रैल में काम कि कमी नहीं है। अगर अप्रैल महीने को जेबकतरा महीना कहा जाये। तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। 

आपकी जेब अप्रैल में ही स्कूल, काॅपी-किताब, एडमिशन-री-एडमिशन का अतिरिक्त बोझ उठाती है। 

आपके सारे पैसे इन्कम टैक्स में कट जाते हैं। वैसे तो सबसे छोटा महीना फरवरी का होता है। लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए अप्रैल महीना सबसे छोटा महीना होता है। 

इस पूरे महीने में काम करने के बाद भी सैलरी सप्ताह भर की मिलती है। इस तरह से भी अगर देखा जाये तो नौकरी पेशा लोगों का सबसे छोटा और कष्टप्रद महीना अप्रैल ही होता है। और इसी अप्रैल में सरकारी आदमी जो सबको अपने सरकारी होने का धौंस जमाता फिरता है। उसको ये अप्रैल का महीना पूरी तरह से और बहुत अच्छे से अप्रैल फूल बना देता है! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं