अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भगदड़

 

मुहल्ले के लोग फागू की लाश को घेर हुए थे। फागू की लाश आ गई थी।

सब लोग चर्चे कर रहे थे। बड़ा नेक आदमी था। हर दिन भजन-कीर्तन करता रहता था। पूरे गाँव में इससे बड़ा धर्मात्मा और साधु आदमी कोई नहीं था। बेचारा सीधे सरग चला गया होगा।

चनेसर बिदक गया, “सरग कैसे जा सकता है? ऊ तो दिल्ली गया था। अपने साले के पास, काम करने।”

टेकलाल ने बताय, “अरे दिल्ली तो अभी तीन महीने पहले गया था। उससे पहले तो यहीं गाँव में रहता था। धनकट्टी के बाद वैसे भी गाँव-घर में पेट पालने के लिये काम कहाँ होता है। चला गया था। अपने साले रामबदनू के साथ कुली का काम करने।

“वहीं स्टेशन पर रहता था। वहीं सोता था। जब ट्रेन से लोग कुंभ के लिए रवाना होने वाले थे। तो भगदड़ मच गई। और फागू कुचला गया। और मर गया।”

एतवारी ने कहा, “चलो मोक्ष तो मिल ही जायेगा। उस बेचारे को।”

शनिचरा असहमत था, “मोक्ष काहे मिलेगा। ऊ कौन कुंभ नहाने जा रहा था क्या?”

मँगरा ने समझाया, “पंडित जी कह रहे थे। जो लोग कुंभ नहाने जा रहे हैं। वे व्रती लोग थे। व्रतियों में साक्षात् ईश्वर निवास करते हैं।

“लोगों के पैरों से कुचला गया। ईश्वर का रज होता है, व्रतियों में। सीधे सरग जायेगा। उसको तो मोक्ष मिल गया। अपने कमाकर तो भला इस जन्म में बेचारा कभी ना जा पाता। जो लोग उसको कुचलकर उसको कुंभ नहाने गये होंगे। उसकी मिट्टी भी उनके पैरों से चलकर वहाँ पहुँच गई होगी।”

“सच कह रहे हो मँगर भाई। फागू मरकर भी तर गया। गरीब आदमी कहाँ से लायेगा। दस बीस हजार रुपये कुंभ नहाने के लिए।”

शनिचर ने अपने ईर्ष्या व्यक्त की, “लेकिन एक बात है। फागू की औरत पतुरीया तर गई। सरकार ने दस लाख मुआवजा का एलान किया है।”

“धत् पगला सरकार उसको मुआवजा देती है। जिसका टिकस पक्का होता है। माने रिजर्वेशन वालों को। उसको मुआवजा मिलेगा।”

एतवारी ने आपबीती बतायी, “धत् तेरी की मुआवजा भी कहीं मिलता है? दो लाख का चेक मुझे चार साल पहले मिला था। आज तक पैसा खाते में नहीं आया। बैंक का बाबू कहता है। फंड नहीं है। सूखा वाले कोष में।”

“केस काहे नहीं कर देते, सरकार पर। अक्ल ठिकाने आ जायेगी। घोषणा करने वालों की।”

“ससुर यहाँ नमक-रोटी नहीं खाने को। और चले हैं केस करने,” टेकलाल खीज गया।

“चलो, फागू ने गंगा नहा लिया। व्रतियों के पैरों से कुचला गया,” फुलेसरी बोली।

पतुरिया बिदक गई, “तुम सब लोग चुप रहो। खुद तो मर खप गया। लेकिन अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है। मेरे मत्थे मढ़कर। उनको कहाँ से खिलाऊँगी?”

“सब पार लग जायेगा बहन। किसी के बिना किसी का काम रुकता है, भला? सब भगवान पार लगायेंगे। पतुरिया ऐसा ना कह। मरने वाले को अंट-शंट नहीं कहा जाता। बड़ा पुन्नी आदमी था। खुद तो सरग चला गया। तुम लोग भी सरग चले जाओगे। मरने के बाद। आदमी का पुन्न औरत को और उसके बाल बच्चों को जरूर मिलता है। तू निश्चिंत रह पतुरिया।”

लेकिन, लोगों के सांत्वना की बात अलग थी। पेट की आग भी भला पाप-पुण्य के तर्कों से भरती है। जब भूख लगती है। तो सारा-का-सारा दर्शन धरा रह जाता है। भूखे पेट भजन नहीं होता। मूर्त–अमूर्त, जड़–चेतन, ईश्वर–मौत, पाप–पुण्य सब कहने की बातें हैं। दर्शन की बातें। भूखे पेट दर्शन पर बात नहीं हो सकती।

आज पतुरिया की दुनिया उजड़ गई थी। वो एक अंधे कुँए की तरफ़ बढ़ रही थी। जहाँ उसका कोई भविष्य ना था! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 तो ऽ . . .
|

  सुखासन लगाकर कब से चिंतित मुद्रा…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं