अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मतदान का पर्यटन

गोवर्धन रिज़ॉर्ट पर एक पार्टी अपने सभी सदस्यों को आलीशान लग्ज़री बस में भरकर लाया। 

कोई आरोप लगा रहा था कि उनको बंदी बना कर, हाइजैक करके लाया गया था। 

यह हमारे देश का लोकतंत्र है। यहाँ व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है लेकिन पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। पार्टी द्वारा जारी इस व्हिप का आँखें बंद करके पालन किया जाता है। 

मराठी के गज़लकार सुरेश भट एक जगह लिखते हैं—फुलांचा मामला होता, कळ्यांची काळजी होती

अर्थात्‌: 

“फूलों का मामला था, कलियों की हिफ़ाज़त का सवाल था।” 

विरोधी पार्टी अब पूरा गुलशन लूटने पर उतारू था। 

रात्रि भोज में मार्गदर्शन करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा, “हमने विकास कार्य हेतु सभी के लिए समान फ़ंड मंज़ूर किया है। अभी तक इस फ़ंड का ख़र्चा नहीं किया गया है। अब कल सभा में मत विभाजन होने जा रहा है। विरोधी पार्टी चाहे जितना घोड़ा बाज़ार करे, चाहे जितना जाल फेंके, उस जाल से दूर रहना है अन्यथा हमारा विकास फ़ंड उनके हाथ जाएगा।”

रात्रि भोज के बाद ख़ास तौर पर आयातित ब्रेन मैपिंग मशीन द्वारा सभी की ’अंतरात्मा की आवाज़’ की जाँच की गई। 

दूसरे दिन मतदान हुआ। पार्टी के ख़िलाफ़ मतदान हुआ। पार्टी की हार हो गई थी। 

पार्टी ने चिंतन शिविर का आयोजन किया। 

चिंतन शिविर में पार्टी सचिव ने रहस्य उद्घाटित किया, “अध्यक्ष महोदय, बहुत बड़ी भूल हुई, हमने जिस गोवर्धन रिज़ॉर्ट को बुक किया था वह विरोधी पार्टी के रिश्तेदार श्रीकृष्ण का रिज़ॉर्ट था। राजनीति के श्रीकृष्ण ने इस गोवर्धन पर आश्रय लेने वाले हमारे कुछ सदस्यों को जाल में फँसाया। विरोधी पार्टी के कुछ सदस्य वेटर का रूप धारण करके हमारे पार्टी के विधायक के रूम में सर्विस दे रहे थे।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

shaily 2022/06/16 10:13 AM

बहुत सही कटाक्ष किया है...

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

लघुकथा

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

कविता

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

रचना समीक्षा

अनूदित आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं