अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नाड़ा

चुनाव का मौसम था। सत्ता और विपक्ष के नेताओं की कसौटी थी। एक को सत्ता फिर एक बार सँभालनी थी, तो दूसरे को सत्ता की कुर्सी छीननी थी। प्रजातंत्र में दोनों को समान अवसर मिल रहे थे, कभी धूप कभी छाँव। दोनों ने सत्ता की क़ुलफ़ी का बारी-बारी से स्वाद चख लिया था। 

प्रचार सभा की चर्चा और रंगत बढ़ रही थी। एक बार अजब ग़ज़ब बात हुई। भाषण करते समय भ्रष्टाचार की बात निकली और नेता ने कहा, "उनके पाजामे का नाड़ा हमारे पास है।"

पत्रकारों ने छेड़ा, "यह नाड़ा आप कब खींचने जा रहे हैं?" 

मीडिया में नाड़े की बात चलने लगी, टीवी पर नेताओं, राजनीति विद्वानों की टिप्पणियों से प्रचार का आकाश गूँजने लगा। दोनों पार्टियों में झड़पें होनी लगीं। 

यह सब सुनकर जनता में अद्भुत चेतना जागृत होने लगी। इंक़िलाब ज़िंदाबाद, वंदे मातरम्‌, मेरा देश महान जैसी घोषणाएँ बढ़ने लगी। 

चुनाव के पूर्व दोनों पार्टियों ने नाड़ा खींच लिया। सारे उत्सुक थे कि अब कौन नंगा होगा? 

मतदान हुआ, एक पार्टी सत्ता पे आयी, दूसरी पार्टी विरोधी बेंच पर बैठ गयी। 

तब दर्शन हुआ कि जनता के पाजामे का नाड़ा ग़ायब था। नंगा होने से बचने के लिए अब बेचारी जनता एक हाथ में नाड़ा और दूसरे हाथ से अपना परिवार सँभाल रही है। 

अब जनता की उस नाड़े की खींचतान दोनों पार्टियों में चल रही है। जनता अगले चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

पाण्डेय सरिता 2021/12/07 01:20 PM

बहुत खूब व्यंग्य

Dr Padmavathi 2021/12/07 08:33 AM

अद्भुत । मज़ा आ गया । कड़वा सत्य ।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

लघुकथा

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

कविता

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

रचना समीक्षा

अनूदित आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं