अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नींद की आवाज़

 

एक बार मैं अपने एक परिचित के घर गया था। काका सो रहे थे। घर का छोटा बच्चा कार्टून देख रहा था। टीवी की आवाज़ बहुत ज़ोर से थी। 

मैंने राजू से कहा, “राजू, टीवी की आवाज़ कम कर दे, काका सो रहे हैं।”

राजू ने मेरी बात नहीं सुनी। वह ज़ोर से शो देखता रहा। 

मुझे ग़ुस्सा आया। मैंने रिमोट लिया और आवाज़ कम कर दी। 

जैसे ही मैंने आवाज़ कम की, काका की नींद खुल गई। 

काका ग़ुस्से से उठे और राजू को डाँटने लगे, ”मूर्ख, समझता नहीं है कि मैं सो रहा हूँ?” राजू ज़ोर से रोने लगा। 

मैंने काका से कहा, “काका, इसीलिए मैंने आवाज़ कम की थी।”

अब काका मुझसे ग़ुस्से से देखते हुए बोले, “किस लिए आवाज़ कम की, मेरी नींद तुमने ही तोड़ दी।” काका की आवाज़ बढ़ गई थी। 

मैं आश्चर्यचकित था। राजू हँस रहा था। 

काका बोले, “अरे, मुझे तो इसी ज़ोर के आवाज़ में नींद आती है।”

घर के बाहर किसी शादी की बारात में डीजे पर बेहूदा फ़िल्मी गाने पर जवान लड़के थिरक रहे थे। 

यह सब बहुत अजीब था, लेकिन यह हक़ीक़त है। 

मुझे कमल हसन की “पुष्पक” फ़िल्म याद आ गयी। ग़रीब होने पर “पुष्पक” का नायक एक सिनेमाघर के पास छोटे कमरे में रहता है। फ़िल्म का क्लाइमेक्स एक भयंकर लड़ाई में होता है। वह लड़ाई ख़त्म होते ही नायक को नींद आ जाती है। कुछ दिनों बाद वह अमीर हो जाता है। सिनेमाघर से दूर उपनगर में आरामदायक भव्य घर में रहता है। लेकिन नींद नहीं आती। वह वापस उस सिनेमाघर जाता है। वहाँ फ़िल्म के क्लाइमेक्स वाली लड़ाई का आवाज़ टेप करता है। घर आकर रात को टेप रिकॉर्डर पर लड़ाई का रोमांच सुनता है और सो जाता है। 

आज हम इतने विविध उच्च आवाज़ों में जी रहे हैं कि मंद मधुर स्वर को भूल गए हैं। मेरा यह मंद स्वर टीवी की आवाज़, राजू का रोना, काका के ग़ुस्से का स्वर, बाहर वाहनों की आवाज़ाही, किसी कार्यक्रम का डीजे का कर्ण कर्कश आवाज़, फ़िल्मी गाने, भजनों के ऊँचे स्वर में दब गए गया था।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काम की बात

लघुकथा

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

कविता

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

रचना समीक्षा

अनूदित आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं