अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नवदुर्गा

पूजा  मेरी  स्वीकारो  माता,
जग-जननी  जगदंबे  माता।
नवरूप धर मेरी प्यारी मैय्या,
घर  में  मेरे   पधारो   माता।
    पूजा मेरी . . .
 
प्रथम  रूप  शैलपुत्री  माता,
हृदय  बीच  समाओ  माता।
अपनी अनुपम प्रभा से मैय्या,
तन-मन निश्छल बना दो माता।
    पूजा मेरी . . .
 
द्वितीय रूप ब्रह्मचारिणी माता,
ज्ञान का ज्योत जला दो माता।
सन्मार्ग से हम डीग नहीं पाये,
सद्ज्ञान  हमें  करा  दो  माता।
    पूजा मेरी . . .
 
तृतीय  रूप  चंद्रघंटा  माता,
नैनं  बीच  बस जाओ माता।
करके  दया  वृष्टि   हे  मैय्या,
अलौकिक छवि दिखाओ माता।
    पूजा मेरी . . .
 
कोटि नमन स्वीकारो माता,
जग-जननी कुष्मांडा माता।
अष्ट सिद्धि  को  देने  वाली,
आदिशक्ति, अष्टभुजा माता।
    पूजा मेरी . . .
 
पंचम  रूप  हे  स्कंदमाता,
मातृस्वरूपिणी, विश्वविधाता।
ममता की आँचल को फैलाओ,
शरण में अपने बिठाओ माता।
    पूजा मेरी . . .
 
जय-जय-जय कात्यानी माता,
रोग-शोक-भय हारिणी माता।
अपनी  कृपा  दृष्टि  से  मैय्या,
मुक्ति का मार्ग दिखाओ माता।
    पूजा मेरी . . .
 
सप्तम रूप कालरात्रि माता,
जग-जननी  जगदंबे  माता।
असुरों का वध करके मैय्या,
सारे  कष्ट  मिटा  दो  माता।
    पूजा मेरी . . .
 
सुख-समृद्धि प्रदायिनी माता,
जय-जय-जय महागौरी माता।
वृषारूढ़ा   हे   त्रिशूलधारणी,
घर   में   मेरे   पधारो   माता।
    पूजा मेरी . . .
 
सिद्धि दात्री  नवदुर्गा  माता,
विनती  मेरी  स्वीकारो माता।
जय-जय-जय जगदंबे भवानी,
हृदय    बीच    पधारो   माता।
    पूजा मेरी . . .

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

गीत-नवगीत

सामाजिक आलेख

किशोर साहित्य कहानी

बच्चों के मुख से

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

चम्पू-काव्य

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं