अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ओल्ड इज़ गोल्ड

सुबह के व़क़्त रोज़ की तरह रवीना ब्रेकफ़ास्ट बनाने में व्यस्त थी, राजन तैयार हो गए थे और ड्रॉइंगरूम में किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। हर काम का उनका निश्चित समय होता था, पल भर की भी देरी उन्हें बर्दाश्त नहींं है। पेपर पढ़ते-पढ़ते वे नाश्ता करते हैं और बिना कुछ कहे कार की चाबी उठा ऑफ़िस के लिए निकल जाते हैं। आज उसी वक़्त बोले, “सुनो, रवीना, मेरे ऑफ़िस के कुछ कलीग और बॉस घर आने वाले हैं, कुछ बढ़िया मॉडर्न डिशेस बना लेना। अक्षय बेटे से मैंने घर भी ठीक करने कहा है।”

ज़्यादा कुछ मॉडर्न डिशेस रवीना को बनाने की प्रैक्टिस नहीं थी, जानती सब थी। जिसमें वो पारंगत थी, वो सब बना लिया, जैसे दही-बड़े, उरद डाल की कचौरी, सांभर बड़े, बस अटक गई पिज़्ज़ा बनाने में, फिर ध्यान आया, चलो अक्षय से कहती हूँ, जोमाटो से ऑर्डर कर दे।

बोलने गयी तो नज़र पड़ी, वो अलमारी से उसकी पसंदीदा किताबें, जो उसने बरसों से जमा कर रखीं थीं, उसमें कई नेताओं की जीवनी, महान उपन्यासकारों की किताबें सब कबाड़ को देने के लिए निकालीं थीं। 

वो ज़ोर से बोल पड़ी, “ये क्या कर रहे हो?” 

अक्षय बोला, “क्या मम्मी, ये हिंदी में लिखी पुरानी किताबें आजकल कौन पढ़ता है, आपके पास भी कहाँ समय है, बेकार में अलमारी भरी है, ये सब आउटडेटेड हो चुके हैं, इसकी जगह लेटेस्ट अँग्रेज़ी के नोवेल्स सजाने हैं, उससे पापा की इज़्ज़त बढ़ेगी।” 

“रखो इन्हें अंदर, ये सब क्लासिक्स हैं। इतने बरसों में तो ये उपन्यास और कहानी संग्रह इकट्ठे किए हैं मैंने। नेहरू, गाँधी, विवेकानंद की ऑटोबायोग्राफ़ी या गीता, उपनिषद् जैसे ग्रंथ कभी आउटडेटेड नहींं होंगे।” उसे लग रहा था कि जैसे चुनौतियों के पहाड़ उसे घेरे खड़े हैं। सामने एक प्रतिद्वंद्वी की तरह उसका बीस वर्षीय बेटा खड़ा है, जो नई पीढ़ी के होने का दंभ लिए उसके मूल्यों व सरोकारों को परास्त करने पर आमादा है। 

“ओह! कम ऑन ममा, ग्रो अप। बेशक आप अपने टाइम के हिसाब से बहुत एजुकेटेड और स्मार्ट हैं, पर फिर भी आज के समय के अनुसार तो आउटडेटेड हो ही गई हैं। पापा को देखो, वे जानते हैं समय के साथ चलना।” 

बोलकर वो वह धम्म् से पलंग पर आकर बैठ गई। पुराने हो गए पलंग से किर्र की आवाज़ आई। यह भी उसकी तरह आउटडेटेड हो गया है। उसकी शादी का पलंग है। पापा ने बहुत चाव से शीशम की लकड़ी का बनवाया। 

अचानक ज़ोर से अक्षय को बोल पड़ी, “जो किताब जहाँ रखी थी, वहीं रख दो, बाद में बात करती हूँ।” 

उसके शब्दों की रिक्तता और आँखों में आई नमी ही थी, जो अक्षय को चुप करा गयी। 

शाम को मेहमानों की ख़ातिर ऊपरी तौर से तो मुखड़ा सजा लिया, पर मन उद्विग्न था। बनावटी मुस्कान लिए पूरा नाश्ते के टेबल खचाखच विभिन्न व्यंजनों से भरा था। 

तभी बॉस मिस्टर जोन्स बोले, “वाओ, राजन, योर वाइफ़ इज़ वेरी टैलेंटेड वुमन, इतने तरह के डिशेस, जल्दी लाओ यार, भूख लग गयी।” 

सब लोग एक के बाद एक व्यंजनों का स्वाद ले रहे थे, और बाहर से मँगाया पिज़्ज़ा मुँह ताक रहा था, दही बड़े, फरे और कचौड़ी मुस्कुरा रहे थे, क्योंकि आज उनकी वैल्यू बढ़ गयी थी। 

“राजन, बाहर पिज़्ज़ा खाकर मन भर गया था, आज भाभीजी ने कई दिनों बाद भारतीय डिशेस के दर्शन कराए, धन्यवाद, भाभीजी।” 

खाने के बाद सबकी नज़र किताबों पर पड़ी, और एक साहब बोल पड़े, “वाह क्या कलेक्शन है, मैं यही बहुत दिन से ढूँढ़ रहा था।” और वो डॉ. धर्मदेव भारती की किताब खोलकर बैठ गये। 

“सुनो, राजन, प्लीज़ ये किताब मैं दो दिन के लिए ले जाऊँ क्या? कई दिन बाद दिखी, मुझे पढ़नी है।” 

“भाभीजी का खाने का और पढ़ने का दोनों शौक़ ‘यूनिक’ है।” 

अँग्रेज़ी के उपन्यास छुप कर देख रहे थे, कोई हमारी भी तारीफ़ करे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं