अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सफ़ेद झूठ

आज किसी काम से चेन्नई जाने का प्रोग्राम बना, रामेश्वरी बहुत ख़ुश थी, चलो ज्योत्सना भाभी से मिलने का सुअवसर मिलेगा। दो चार दिन उनके पास रहूँगी। 

रामेश्वरी अपने श्रीमान जी के साथ उनके घर पहुँच गयी थी। क़रीब दस वर्ष बाद मिलना हुआ था, दोनों एक दूसरे के गले मिलीं और बातों का दौर चला। रामेश्वरी जानती थी, बेटा आईटी इंजीनयर है, और अपनी माँ को बहुत चाहता है। 

रामेश्वरी ने कहा, “बहू बहुत अच्छी मिली है, रविश का क्या हाल है।” 

“ठीक है, बहुत जल्दी मेंं रविश की पसंद की ही लड़की से कोरोना काल में शादी हुई, मैं ज़्यादा किसी को बुला नहीं पायी।” 

रात बारह बजे ही रामेश्वरी को यूँ लगा, कुछ बहस चल रही है, उठ गई। 

“माँ, आपने बहुत ग़लत परवरिश दी है, आपका बेटा सफ़ेद झूठ बोलता है, कई बार मैंने पकड़ा है। मुझे बताया चांस ही नहीं मिल रहा। आज वह अपने दोस्त के फ़ोन से बात कर रहे थे; तब मैंने जाना, उन्हें अमेरिका की कंपनी में भेजा जा रहा था। उन्होंने मना कर दिया, ’मेरी माँ को मेरी ज़रूरत है।’ वो भी सिर्फ़ आपके कारण। जानती हूँ, आपकी तबियत ठीक नहीं रहती, कभी माइग्रेन कभी गठिया का दर्द सताता है। आप कहिए तो एक बढ़िया वृद्धाश्रम में बात करूँ, सब सुविधा मिलेगी।” 

“बहू, सुबह रविश से बात करती हूँ, मैं यहाँ अकेली रह सकती हूँ, तुम लोगों को जहाँ जाना है जाओ।” 

वो सुनकर अचंभित थी, ये ज्योत्स्ना, जिसके पति शादी के एक महीने बाद ही एक्सीडेंट मेंं समाप्त हुए और आठ महीने बाद ये बेटा रविश का जन्म हुआ। सब लोगों ने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव दिया, पर उसने साफ़ इंकार किया। कई छोटे-मोटे काम, सिलाई, बिनाई करके उसने बेटे को इंजीनियर बनाया। 

उसकी बहू के शब्द उसे तीर से चुभ गए, आज उसे वृद्धाश्रम जाने की बात सुननी पड़ी। 

सुबह ही रविश की आवाज़ सुनाई पड़ी, “अक्षरा, तुम्हें जहाँ जाना है जाओ, मैं और माँ यहाँ से कहीं नहीं जाएँगे।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं