अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कर्मठता

 

अक्षरा के घर में एक माह पूर्व ही नयी मेड ने काम शुरू किया था, रुक्मिणी नाम था। बहुत साधारण सी, सीधे साधे साफ़ कपड़ो में बहुत मेहनत से काम करती थी। उसकी उदासी देखकर अक्षरा अक़्सर बचा-खुचा खाना भी दे देती, कभी वहीं खा लेती या ले जाती। पर हाँ नष्ट नहीं करती। 

आज अचानक अक्षरा पूछ बैठी, “कितने बच्चे हैं, पति क्या करते हैं।”

“अम्मा, एक बेटी है हमको, पति भी कई फ्लैट में कुकिंग करता।”

“तब तो बढ़िया है, तो इतना दुखी क्यों रहती हो, लगता रोज़ ही आँसू बहाती हो।”

“अम्मा, बेटी बहुत याद आती है, कोयम्बटूर में पढ़ने गयी है। मेडिकल का दूसरा वर्ष है, एक ही बेटी है, बहुत लाड़ प्यार से रखे हम।”

अक्षरा आश्चर्य चकित हो, उसका चेहरा देखती रह गयी। सोच में पड़ गयी, इतनी साधारण तरह से उसने अपनी असाधारण बेटी के बारे में बताया। 

फिर वह बोली, “अम्मा, हम नहीं सोचे थे कि दूर भेजेंगे। एक बार कोई सहेली के कहने पर एंट्रेंस परीक्षा दी और पास करी, रैंक अच्छा आया, सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहुँच गयी, पैसा बहुत ज्यादा नहीं लगता, फिर भी खर्चा आता है। हम दोनों जी तोड़ मेहनत करके सत्तर अस्सी हजार कमा लेते। पाँच, सात साल बीत जाए तो हमारी बेटी भी डॉक्टर बन जाएगी।” 

वह बग़लें झाँक रही थी, और इज़्ज़तदार कई बड़े परिचितों को याद कर रही थी, जो बच्चोम को मेडिकल में भेजना चाहते थे, पर असमर्थ रहे। 

एक मेड जो घर के काम और कुकिंग करके, सबुह से शाम तक सात घरों में छह हज़ार हरेक से लेकर, (और इतनी ही उसके पति की भी कमाई थी) 80 हज़ार तक कमा लेती थी, कर्मठ ही कहलाएगी। काम कोई भी छोटा, बड़ा नहीं होता, कुछ लोग नौकरी नहीं मिलने का रोना रोते हैं, और पूरा जीवन बेरोज़गारी में बीता देते हैं। 

अक्षरा की नज़रों में आज से रुक्मिणी का स्तर बहुत ऊँचा हो गया था। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

अरुण कुमार प्रसाद 2023/11/15 09:35 PM

श्रम आज भी इज्जत का पारितोषिक नहीं ही पा सका.

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं