अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चल संगी गाँव चलें

चल संगी गाँव चलें। 
मन न लागे इस बिदेस में, 
अब अपने ठाँव चलें। 
चल संगी गाँव चलें। 
  
गाँव की मिट्टी का टीला 
अब मुझे याद आ रहा है। 
माँ के हाथों वाला चीला
अब मुझे याद आ रहा है। 
झूमता सावन का मौसम, 
बारिशों की मस्त होली। 
कच्ची सड़कों पर फिसलना, 
दोस्तों की वो ठिठोली। 
पोखरों में भर गया होगा, 
सुनो बारिश का पानी। 
आओ छेड़ें साथ मिलकर, 
फिर वो बचपन की कहानी। 
  
फिर सभी के रंग-बिरंगे
काग़ज़ों के नाव चलें। 
चल संगी गाँव चलें। 
  
दिख रहा जो दूर से बरगद, 
वो मेरे गाँव का है। 
लौट आऊँगा मैं एक दिन, 
बात ये वह जानता है। 
गोद को बरगद के अब तक, 
एक पल भी मैं न भूला। 
थाम कर इसकी जटाएँ, 
झूलते थे ख़ूब झूला। 
अब शहर के शोर से, 
जाने क्यों मन घबरा रहा है। 
चल चलें जहाँ बाँसुरी की धुन में
ग्वाला गा रहा है। 
 
 तक रही है राह कब से
 बरगद की छाँव, चलें। 
 चल संगी गाँव चलें। 
   
 सच है अब गाँवों की रंगत
 शहर सी होने लगी है। 
 जो थी क़ुदरत का करिश्मा
 रंग कुछ खोने लगी है। 
 पर अभी भी है दिलों में, 
 प्यार ज़िन्दा आदमी के। 
 भूल नहीं पाया जहाँ कोई भी 
 जीने के सलीक़े। 
 मैं उपज उस माटी की हूँ
 जिसकी गरिमा है निराली। 
 लहलहाती है फ़सल जहाँ, 
 झूमती है डाली-डाली। 
  
 उठ रहे हैं उस दिशा में
 आज मेरे पाँव, चलें। 
  
 चल संगी गाँव चलें
 मन न लागे इस बिदेस में 
 अब अपने ठाँव चलें
 चल संगी गाँव चलें।
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतहीन टकराहट
|

इस संवेदनशील शहर में, रहना किंतु सँभलकर…

अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
|

विदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…

अखिल विश्व के स्वामी राम
|

  अखिल विश्व के स्वामी राम भक्तों के…

अच्युत माधव
|

अच्युत माधव कृष्ण कन्हैया कैसे तुमको याद…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल

गीत-नवगीत

कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

कविता-मुक्तक

दोहे

सामाजिक आलेख

रचना समीक्षा

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं