अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छुट-पुट अफ़साने . . . एपिसोड–004

जीवन के फ़ुर्सत के पलों में जब हृदय अतीत को निमंत्रण देता है तो प्रकृति घटित हादसों या घटनाओं को भावी सृजन से नूतन अंशों में परिणत कर पुनर्जीवित करने का यत्न करती है और अनदेखा दृष्टव्य हो सम्मुख आ जाता है। 

पढ़ें यह अफ़साना . . . 

अभी मेरा शुमार बच्चों में ही था कि एक दिन रोशनलाल मामा जी की टैलिग्राम यानी कि 'तार' कलकत्ता से आई। (तब फ़ोन नहीं तार से संदेश भेजते थे) “नक्सल अटैक डॉटर मर्डरड। वाईफ़ सीरियस” (नक्सली हमला बेटी का क़त्ल हुआ। पत्नी गम्भीर)।

मम्मी रोने लगीं। हम सब घबरा गए। पापा ने मम्मी को कोडू भापे के साथ कलकत्ते भेज दिया। उन दिनों नक्सलियों का बहुत ख़तरा था बंगाल में। मामाजी इलैक्ट्रिक डिपार्टमेंट में एक्स.ईएन. में थे। शहर की घनी आबादी से दूर एक बँगले में थी उनकी रिहाइश। मम्मी को जाकर पता चला कि हादसे की मनहूस रात को मामा जी टूर पर थे। नक्सली घर लूटने ट्रक लेकर आए थे। गेट पर चौकीदार ज़ख़्मी पड़ा था। जवान बेटी के विवाह की तैयारियाँ हो रहीं थीं। उसने विरोध किया तो उसे मार डाला। माँ ने बेटी को बचाना चाहा, इस कोशिश में उनके शरीर पर ६०-६५ जगह घाव थे। उनकी दोनों आँखों की रोशनी ख़त्म हो गई थी। हृदय का घाव तो जीवन पर्यंत रहा लेकिन कालांतर में बाक़ी घाव धीरे-धीरे भरते रहे। 

मम्मी ने जब वहाँ का सारा ब्यौरा सुनाया तो साथ ही बताया कि इंसान के अपने कर्म ही उसके सम्मुख भेष बदल कर आते हैं। अब यह उसकी समझ है कि वो समझ पाता है या नहीं। उन्होंने अपने अतीत को खंगाला और हमें जो बताया वह अविश्वसनीय था। 

वो बोलीं, “पापा (भगतराम जी) की मृत्यु के पश्चात भाई ने आगे पढ़ने के लिए होस्टल नहीं भेजा। भाभी की मदद करो, कहा। भाभी तंग करती थी, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। एक दिन सिर धोकर मैं ऊपर छत पर बाल सुखा रही थी तो देखा नीचे सड़क पर युवा लड़कों की एक टोली निकल रही है, वे बाहर के लगे, किसी बारात में आए हुए थे शायद। सारे एक से बढ़कर एक शहरी नौजवान। उनमें से एक छह फुटे नौजवान की नज़र सूर्य की रश्मियों से दमकते मेरे चेहरे पर पड़ी। और यही आग़ाज़ था मेरे आने वाले कल का।” 

कृष्ण नाम था उनका (पापा)! अलीबाबा के चालीस चोरों की भाँति ये लोग भी उस घर पर निशान लगा आए थे। दोस्तों ने पूरी मालुमात करके वापिस घर जाकर वहाँ चर्चा कर दी। संदेश भेज दिया गया। लो जी, भाभी माँ चल पड़ीं अपने देवर का रिश्ता लेकर। माँ सदृश्य ग्रंथी की बीवी ने अपना झालर लगा दुपट्टा कमला को ओढ़ाकर दिखाया। भाभी अंदर ताला लगाकर कहीं चली गई थी। 

कृष्ण की भाभी ने शगन के कंगन कमला के हाथों में डाले और जल्दी शादी का कह गई। इस तरह हमारे माता-पिता का ब्या़ह हो गया। बारात “बादशाहान” से आई थी। सन् 1941 में डोली कहारों के कंधे की बजाय कार में पहुँची और वो भी चालक अँग्रेज़ था जिसका। उस ज़माने में यह अजूबा था। कार और चालक को देखने सारा शहर ही उमड़ पड़ा था। दुलहन को हवेली तक ले कर जाना मुश्किल हो गया था। 

महाराजा रणजीत सिंह के दीवान सावनमल का ख़ानदान था यह, सो इनकी हवेली छोटी पहाड़ी पर स्थित थी। उन दिनों घूँघट मतलब पूरा पर्दा होता था। दुपट्टे की दो-तीन तहों से मुँह ढँका होता था। पहले “मुँह दिखाई” की रस्म की गई, क्योंकि सब उतावले हो रहे थे दुलहन देखने के लिए। सास तो वारे-न्यारे किए जा रही थी। 

फिर “दहेज़ दिखाई” की रस्म थी। कमला (मम्मी) को भीतर ले जाया गया। जब पेटी खोली तो मम्मी ने कहा, “यह मेरे कपड़े नहीं हैं।” सारे रिश्तेदारों में खलबली मच गई कि माजरा क्या है आख़िर! ध्यान से देख कर बोलीं कि यह तो मेरी भाभी के पहने हुए पुराने कपड़े हैं। और घबराहट में रोने लग गईं। पापा (कृष्ण) ने बात सँभाली। वे सब समझ गए थे। ज़ोर से गरजकर जनवासे में बोले, “अब आगे से ये रस्म होगी ही नहीं।” और सब चुपचाप वहाँ से चले गए। वे लाहौर रहते थे, हवेली में उनका रुआब था बहुत। 

लेकिन मम्मी को यह घटना ज़ख़्मी कर गई थी अंतःस्थल तक। लाहौर ले जाकर पापा ने अनारकली बाज़ार में “दयाराम एंड संस” से मम्मी को खड़े पैर ढेरों “ख़ीम-ख़ाब” के सूट दिलवाए। उसी कपड़े की 3-4” हील की सैंडल और गुरगाबी (लेडिस नोक वाले शूज़) भी बनवाईं। पर, वो ज़ख़्म जो राख के ढेर तले दबे पड़े थे—आज उनका रिसना फिर हरा हो गया था। जब भाभी ने उनके पैर पकड़ कर कहा, “रानी, मैंने तो तेरा दहेज़ मारा था। पर उस रब्ब ने तो दहेज़ के साथ-साथ मेरी बेटी भी मार ली। बहुत बड़ी सज़ा दी है उसने मुझे। मेरी आँखों की रोशनी भी छीन ली। मैं तेरे चेहरे पर उसके नूर का दर्शन करने लायक़ भी नहीं रही। अब माफ़ी माँगूँ भी तो कैसे।” मामी रो रही थीं। और मम्मी उनको बाँहों में लिए हुईं थीं। 

यह सब सुनकर हमने भी मम्मी के गले में बाँहें डाल दीं थीं। 

अगले हफ़्ते फिर कुछ और . . .

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

आप-बीती

स्मृति लेख

यात्रा-संस्मरण

लघुकथा

कविता

व्यक्ति चित्र

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. मोह के धागे