अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छुट-पुट अफ़साने . . . एपिसोड–35

 

अतीत के स्मरण की तरंग मुझे अपने वेग में उलझा कर दूर खींच ले जाने को व्याकुल हो उठी है। मन बहुत भारी है। जाने कितने ही भाव कसक उठे हैं। 

भीतर दर्द ही दर्द उमड़ने लगा है। वैसे तो सभी अपने हैं लेकिन एक ही माँ-बाप से जन्म लेकर जिस बंधन में हम गुँथे होते हैं उसमें से एक भी धागा टूट जाए, तो ढील पड़ ही जाती है। 

अकस्मात्‌ ही छोटी बहन का जाना ऐसी ठेस दे गया, मानो ढलते हुए आषाढ़ के सूरज को पीले उदास बादलों की एक झीनी तह ने ढँक लिया हो और सूरज लुप्त हो गया हो अपना अस्तित्व मिटा कर। लेकिन जीवन ने निरंतर चलना है। प्रकृति के नियम शाश्वत हैं कल फिर सुबह होगी। सूरज भी आएगा और तुमने भी नया चोला धारण किया होगा लेकिन हमें कभी ज्ञात नहीं होगा। हम में दिव्य दृष्टि नहीं है। सृष्टि का जीवन क्रम तो निरंतर चलता रहेगा। 

आज चौथा उठाला है। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से मैंने भी हवन के मंत्र साथ पढ़ लिए थे, दिल की तसल्ली के लिए उसके बच्चों और पति के साथ थी। कोरोना काल में उसका जाना बहुत अखर गया। हमारे समाजिक रीति रिवाज़ सदियों से जो चले आ रहे थे, वे हाथ मलते रह गए। भावनाओं को भी सुलाना पड़ गया है। कहते हैं ना दुख भी बाँटने से हल्का होता है और सुख भी अपनों के बिना अधूरा लगता है। कोरोना ने सारी मान्यताएँ ताक पर रख दी हैं। बस यही ठीक है “जही विधि राखे राम तेहि विधि रहिए राम राम कहिए!”आज कोरोना ने भावनाओं पर भी नियंत्रण करना सिखा दिया है। 

लेकिन विचार या कल्पनाएँ अतीत में जाकर तो झाँक सकते हैं न! “कमला भवन” कटनी में मैनी साहब की पाँचवीं बेटी आई तो मैं (पहली बेटी) दौड़ती गई अपनी ताई को बताने कि पाँचों उँगलियाँ पूरी हो गईं हैं हथेली की। वे हैरान। क्या बोल रही है? तो मैंने समझाया कि पाँचवीं बेबी आ गई है घर में और आप यहाँ बैठे हो? चलो मम्मी के पास। 

पापा बोले, “लक्ष्मी ने फिर मेरा दर खटखटा लिया!” चाचा जी शिव भक्त थे। वे कहते थे, “पाँच बेटियाँ होगी भाभी।” दादी उन दिनों उनके पास थीं। उन्होंने चाची से चिट्ठी लिखवाई कि इसका नाम “राजकुमारी” रखो। एक और घर को स्वर्ग बनाने वाली आ गई है। दादी बहुत खुले विचारों वाली थीं। हम उसको पप्पू बुलाते थे। पापा बोलते थे एक राजा की पाँच राजकुमारियाँ थीं। वह क़िस्मत वाला राजा मैं ही तो हूँ। शादी के बाद “इंदु” ससुराल का नाम था। 

जब दसवीं के बाद मैं जबलपुर हॉस्टल में गई तो वह भी मम्मी के साथ आती थी क्योंकि वह सबसे छोटी थी। केवल 6 साल की। एक बार पलंग के नीचे उसकी बॉल चली गई तो रो-रो कर आसमान सिर पर उठा लिया कि बॉल अपने आप बाहर आए। क्योंकि वह अपने आप भीतर गई है। मम्मी ने उसको सीने से लगाया और मुझे इशारा कर दिया। मैंने झट डंडे से बाहर की ओर हिला दी बॉल . . .! बॉल को आते देख कर वह ताली बजाकर ख़ुश हो गई। 

एक बार हमारा नौकर गणेश एक सेर गुड़ लेकर आया तो उसके मुँह में थोड़ा-सा डाल दिया। उसे इतना अच्छा लगा कि वह बोली मैं सारा गुड़ खाऊँगी। किसी को नहीं दूँगी। गोदी में रखकर खाने लग गई। मम्मी परेशान कि इतना मीठा पेट ना ख़राब कर दे। उसे मनाने की ख़ूब कोशिश की! और जब नहीं मानी तो आख़िर बोलीं, “अच्छा सारा खा ले!” इतना बोल कर वे बाहर की ओर बढ़ीं तब उसने सारा गुड़ छोड़ दिया। पप्पू की ऐसी बाल-सुलभ क्रीणाएँएं मेरी यादों के घेरे में चलचित्र की तरह घूम रही हैं। हर घर में बच्चे कुछ ना कुछ शरारतें करते रहते हैं यह कोई नई बात नहीं है। पर आज उसके बिछड़ने पर याद आ रहे हैं। ढेरों क़िस्से . . . 
‘को-ऐड’ में पढ़ाई की। और नोएडा की आर्य समाज मैं माँ की तरह कार्यशील हो गई। इन्नर व्हील क्लब नोएडा में भी ख़ूब सोशल सर्विस की। बहुत ही एक्टिव रहती थी। ना जाने कैसे इतनी जल्दी चली गई! ना किसी को तंग किया और ना ही अपने पर कोई पैसा ख़र्च करवाया। बस धीरे से गर्दन गिरा दी। अब यहीं विराम देती हूँ अपनी लेखनी को। रुलाई फूट रही है . . .

 ग़ालिब ने कहा है:

“ज़िन्दगी में ग़म है ग़म में द़र्द है
 दर्द में मज़ा है और मज़े में हम हैं।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

आप-बीती

स्मृति लेख

यात्रा-संस्मरण

लघुकथा

कविता

व्यक्ति चित्र

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. मोह के धागे