अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छुट-पुट अफ़साने . . . एपिसोड–022

ढेरों एपिसोड्स उमड़-घुमड़ कर बाहर निकलने की जद्दोजेहद कर रहे हैं। लेकिन मैंने तो पंजाब-दर्शन आरम्भ किया है पिछली बार, तो हम पहले अमृतसर का चक्कर लगा लें, लगते हाथ। 

अगले दिन हम अमृतसर पहुँच गए थे। सर्व प्रथम लाज़मी था ‘हरमन्दर साहब’ के दर्शन करना। वो लोग महसूस नहीं कर सकते उस उतावलेपन, उस दर्शन की तड़प को जो पंजाब में रहते हैं, या जो लोग गुरु की नगरी में रहने का सौभाग्य लेकर पैदा हुए हैं। ज़रा पूछो उनसे जो दूर-दराज़ इलाक़ों में रहते हैं, और जिनके पास पंजाब आने का कोई सबब ही नहीं है। 1970 में अभी टूरिज़्म इतना नहीं था। सो, एक अन्तर्प्यास थी पावन ‘दरबार साहिब’ के दर्शनों की। ज्यों-ज्यों हम अमृतसर में प्रवेश करके आगे बढ़ रहे थे, आप शायद समझ सकें कि मेरा दिल बल्लियों उछल रहा था और मैं ‘इक ओंकार’ का पाठ अधरों पर करती अपने आप को बहुत भाग्यशाली मान रही थी। सत गुरु नानक के प्रति श्रद्धा से मेरी आँखें सजल हो उठीं थीं। 

कार काफ़ी पहले खड़ी कर दी गई थी। हम रिक्शे में जोड़े (जूते) उतारने की जगह तक गए। निशान साहिब के दर्शन तो दूर से ही हो रहे थे। अब सूर्य के प्रकाश में दमकता स्वर्ण मंदिर समक्ष सुशोभित था। जोड़े उतार कर जब सलवार ऊँची करके हाथ-पैर धोए तो रूहानी जोश के आधिक्य से मेरी रुलाई छूट गई। मैं अपने प्रभु को हर श्वास में धन्यवाद दे रही थी। पढ़ा था कि साढ़े चार सौ वर्ष पूर्व गुरु रामदास जी का यहाँ डेरा था। तभी इसकी नींव रखी गई थी। पर यह तो तरो-ताज़ा लग रहा था। सात्विक माहौल बिखरा हुआ था। गुरबानी की स्वर लहरियाँ गुंजायमान्‌ थीं हर ओर। सीढ़ियाँ उतरते हुए सरोवर के पास पहुँच गए थे हम। कुछ आगे चलने पर, तब सँकरा था गलियारा, जहाँ से हम पवित्र दरबार साहिब के दर्शन को गए थे। चारों ओर से अमृत जल से घिरा पवित्र स्थल। वहाँ सुनहरे सलमे-सितारों से सजे वस्त्रों की चादर और वैसे ही सलमें सितारों वाले वस्त्र गुरु ग्रंथ साहब पर पहनाए हुए थे। वहाँ परिक्रमा करके हम पीछे चंवर डुलाने खड़े हो गए थे। रूहानी शान्ति का बोध हो रहा था उस कीर्तन में। वहाँ से बाहर आने पर कड़ाह-प्रसाद यानी कि दोने में हलवा मिला था; जिसे पूरी श्रद्धा से हमने गुरु को स्मरण करके खाया था। 

वापसी में एक छोटे से दरवाज़े से एक संकीर्ण मार्ग से हम भीतर गए तो पता चला यह “जलियांवाला बाग” है जहाँ बैसाखी वाले दिन 1919 में रौलट एक्ट के विरोध में एक सभा हो रही थी, तब जनरल डायर (अंग्रेज) ने अकारण उस भीड़ पर गोलियाँ चलवा दी थीं, जिसमें 400 के क़रीब लोग मार दिए गए थे और दो हज़ार के क़रीब घायल हुए थे। वहाँ क्यारियों में लगे पौधे मानो मृत देश प्रेमियों के रक्त से सींचे गए लगते थे। दीवार पर लगे बंदूकों की गोलियों के निशान उस दर्दनाक-शर्मनाक घटना की गवाही दे रहे थे। ख़ाली सूखा पड़ा कुआँ देख कर मन द्रवित हो उठा कि यह कुआँ लाशों से ऊपर तक भर गया था। बहुत भारी मन से हम वहाँ से निकले और अमृतसर का बाज़ार देखा जो पापड़, वड़ियाँ, दातुन आदि से सुसज्जित था फिर केसर के ढाबे से दाल मखनी और प्रसिद्ध देसी घी की तंदूरी रोटी खाकर हम वापस मोगे के लिए निकल गए थे। पंजाब दर्शन हो रहे थे . . . . . .! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

आप-बीती

स्मृति लेख

यात्रा-संस्मरण

लघुकथा

कविता

व्यक्ति चित्र

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. मोह के धागे