अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्मृति दंश

देखते ही देखते
जो था, नहीं रहा
क्षणभंगुर
लपटों का अम्बार
कालिमा ओढ़े
धुँए में गुम
बिखरता चला गया
जुड़े तिनकों का
कतरा कतरा
जलने का शोर
पार्थिव मिटकर
अपार्थिव स्मृति में
नवरूप पा गया

टेढ़ा सा जीना
ऊपरी मंज़िल
बोझा ढोता
नवयुगल रास का
दृष्टेता
ढेरों यादों का
लंकादहन दोहराता
अनकहा यथार्थ
पल पल मिटता जाता

नित ने स्वरूप
चाहे अनचाहे
बढ़ती भीड़ में
खुशियाँ सीढ़ी चढ़तीं
थालियाँ कम पड़तीं
पैर के अंगूठे से
सीढ़ी पर पीठ कुरेदना
चुपके से कौर मुँह में डालना
घटनाक्रम
नवरूपों में बढ़ना
अब, यादों का रिसना...

वे तीन खिड़कियाँ
छोटी छोटी
पर्वतों को बाँहों में भरे
आसमाँ को समेटे
ऊँचाई पर हँसतीं
एड़ियाँ उठाए तकना
गड़रियों के कारवाँ
जाती हुई परछाइयाँ
ओत प्रोत
मन अभी भी तकता
पाँव थकान लिए
पंजों में कसक
एड़ी की उठान वहीं रह गई
धरातल ही नहीं रहा
भटकन लिए
मिटकर बनते रहे
यादों के सिलसिले..

काफ़िले चले
राख के ढेर के
इक पूरी उम्र का हिसाब समेटे
चंद बोरों में ज़िदंगी लिए
दरिया के बहाव की
रवानगी संग चलता किए
सुदूर, अंजाने सफ़र पर
पंच भूतों में
जगह पाने को
अस्तित्व यादों में छोड़...

चंद सुलगते अरमान
चिंगारियों का शेष
जले हुए लोहे के टुकड़े
राख थे श्रृंगार जिनमें
खुशबू खुश दफ़न थी
इक सड़ांध लिए
कुछ शक्लें बनीं
जले बुझे टुकड़ों की
बदरंग काले से
समेटे हैं यादें चंद टुकड़े
हँसे थे जो आग पर
गर्वित थे स्वंय पर
बौछारें से बचे
अड़े रहे वहीं
अंगद निज को जान
लपेटे पड़े रहे
यादों की परछाइयाँ..

आँख चुराकर
मोह का मारा
इक टुकड़ा
संग चिपका
साथ हो लिया
सुनहरी यादों का प्रतीक
बदरंग टुकड़ा
ताक पर रखकर
समय...
फिर बसे घर में
इक कोने में दुबके रहने को
जगह तलाशेगा
दामन थामे मोह का...

संतप्त हृदय
दग्ध ज्वाला से जला
लुटा, फिर भी रीता नहीं
अंतस का बवंडर
गहराते साये सा
अतीत का बोझा ढोए
बढ़ा आ रहा है
यादों की मौत का
जनाज़ा लिए
जीवन में पड़ गई हैं
सिलवटें बेढंगी
जो नहीं था... अब है
गहन अवसाद भरा
स्मृति दंश ...।।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

आप-बीती

स्मृति लेख

यात्रा-संस्मरण

लघुकथा

कविता

व्यक्ति चित्र

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. मोह के धागे