अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आयेंगे एक दिन

 

आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे! 
 
गाँव का, 
खेत खलिहान का! 
बंजर ज़मीन का
उड़ती रेत ऊसर का
आम की झुकती टहनियों का! 
गर्मी के दिन हाँफती हवाओं का, 
नदियाँ और किनारे खड़े पेड़ों का
कुएँ के ठंडे पानी का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे! 
 
कंकरीली पगडंडियों के घाव का
सादगी में नहाई तितलियों के रंगों का! 
झूलों पर गीत गाती मधुर मुस्कानों का
सावन के उल्लास का
कहीं दूर बाँसुरी बजाते चरवाहे का! 
गायों के खुर सने मटियाये सूरज का
बैलों की घंटियों का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे!
  
सर्दियों के दिन का
दूब की हर रात का
गाँव के छोटे से बाज़ार का
बड़े-बुज़ुर्गों के पास जलते अलाव का
कुछ ख़ामोश कुछ आवाज़ का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे! 
 
छोटी-छोटी बातों की रंजिशों का
कुछ भूल कुछ ग़लतियों का
कुछ बीते हुए लम्हों का
फागुन की बहार का
गले लगने के सवाल का
परात में घोले हुए रंग ओ गुलाल का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे! 
 
मुझे देख कर जो चमकीं, 
माँ और बाबूजी की आँखों का
घर की दीवारों का
शोर मचाते बच्चों के अल्हड़पन का
बहुत दिनों बाद घर आने का
दौड़कर आये पूँछ हिलाते
कूँ कूँ करते न जाने क्या पूछते—
मेरे पालतू कुत्ते के इशारों का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे! 
 
उस ख़त के जवाब का
जो भेंट चढ़ गया परम्पराओं पर, 
तुम्हारे और मेरे बीच उन फ़ासलों का
कुछ ग़लतफ़हमियों का
कुछ बहते कुछ छुपे आँसुओं का
कभी सुनी न गयी—
उन दर्द की कहानियों का
एक मंज़िल का
एक मुसाफ़िर का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे! 
 
जहाँ जगा था पहली बार
उस बिस्तर का
जो कभी न खुले उस नींद के आग़ोश का
आयेंगे एक दिन, 
सबका हिसाब देंगे!!! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं