अभिनंदन ग्रंथ इन प्रोग्रेस
हास्य-व्यंग्य | हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी डॉ. अशोक गौतम15 May 2026 (अंक: 297, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
रत्ती भर भी माननीय सम्मानीय न होने के बाद भी गधे से सूअर तक चाहता है कि जनता उसे माननीय, सम्मानीय कह कर संबोधित करे। अगर ऐसा नहीं होता तो कुछ गधे टाइप के गधे कोर्ट तक चले जाते हैं अपना सम्मान पाने को।
महिमा हीन, महिमा विहीन होने के बाद भी अपने को महिमा मंडित अपंडित होने के बाद भी अपने को पंडित नहीं, महापंडित कहलवाने, घोषित करवाने की बीमारी हर जीव में नैसर्गिक होती है। मुझमें भी है। मतलब, मैं भी महा पंडित, महिमा मंडित प्रिय जीव हूँ।
हे बात-बात पर अपना मंडन, महिमा मंडन करवाने वालो! यहाँ तो लोग, किसीके सच्ची को महिमावान होने के बाद भी उसकी महिमा का मंडन करने के बदले क़दम-क़दम पर उसकी महिमा का मुंडन करते रहते हैं। राख तक के मोल के समय में किसीका कोई फ़्री में महिमा मंडन करे भी तो क्यों? अपना महिमा मंडन करवाने वाले मुझसे बेहतर जानते हैं कि अपना महिमा मंडन करवाने से पहले अपना मुंडित सिर कितना मुंडित करवाना पड़ता है। तब जाकर महिमा मंडन हो जाए तो हो जाए। वर्ना कुछ महिमा मंडन के सिद्धहस्त तो इतने ज़ालिम होते हैं कि महिमा मंडन की चाह रखने वाले का मुंडन करने के बाद भी उसका महिमा मंडन करने के बदले बड़ी चालाकी से उसकी महिमा का मुंडन कर जाते हैं। और जब तक उसे पता चलता है कि वे उसका महिमा मंडन के बदले उसकी महिमा का मुंडन कर गए, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
चाहे राजनीति का फ़ील्ड या फिर साहित्य का, अपना महिमा मंडन करवाने के लिए अपने पास विश्वस्त चेले होना बहुत ज़रूरी होता है।
जब मैं अपना मौखिक महिमा मंडन करवाते-करवाते थक गया तो मुझे लगा कि अब मुझ पर लिखित अभिनंदन-ग्रंथ होना चाहिए। यह सोचते ही मेरी अपने पर अभिनंदन ग्रंथ लिखवाने, प्रकाशित करवाने की बीमारी अगले ही पल इस क़द्र बढ़ गई कि पूछो ही मत।
अब दिमाग़ में सनक जगी तो जगी। तब मैं तो जैसे-कैसे सो भी जाता, पर सनक फिर भी जागती रहती। जब उसने मुझे जगा-जगा कर परेशान कर दिया तो आख़िर मैंने तय किया कि अब अपने ऊपर अपने चेलों से अभिंनदन ग्रंथ लिखवाने का समय आ गया है।
और मैंने आव देखा न ताव, अपने पास पड़े धूल चाटते अभिनिंदनीय का अभिनंदन ग्रंथ निकाला और उसमें अपने मन माफिक उलट-फेर कर अपने अभिनंदन ग्रंथ की रूपरेखा तैयार कर ली। मित्रो! ज़िन्दगी और लेखन में कुछ भी मौलिक नहीं होता। बस, उलट-फेर ही अधिक होता है।
अपने अभिंनदन ग्रंथ की रूपरेखा तैयार हुई तो मैं वाह का पागल हो उठा। मैंने अपने पहले चेले को फोन किया, “हे मेरे अबस चेले! मैं अपने पर तुम्हारे कर-कमलों से अभिनंदन ग्रंथ के चार अध्याय बदले नामों से लिखवाना चाहता हूँ। मतलब, तुम भी अमर! और मैं तो अमर ही अमर! तुम तो जानते ही हो कि इसमें प्रशंसा के सिवाय और कुछ न होगा। और मुझे पता है कि तुम मेरे मुँह के आगे तो आगे, मेरी पीठ के पीछे भी मेरी प्रशंसा के कभी न गिरने वाले पुल बाँचते रहे हो।”
“हो जाएगा गुरुदेव! डाँट वरी! मैं हूँ न!” उसने मुँह भर कहा। क्योंकि उसे पता है कि मैं भविष्य में उसके कितने काम आने वाला हूँ। यहाँ निःस्वार्थ कुछ भी नहीं। सब लेन-देन का मामला है।
फिर मैंने अगले चेले को अपने अभिनंदन ग्रंथ की ज़रूरत के हिसाब से फोन लगाया, “मैं अपने पर तुम्हारे कर-कमलों से अभिनंदन ग्रंथ के तीन अध्याय बदले नामों से लिखवाना चाहता हूँ। मतलब, तुम भी अमर! और मैं तो अमर ही अमर! तुम तो जानते ही हो कि इसमें प्रशंसा के सिवाय और कुछ न होगा। और मुझे पता है कि तुम मेरे मुँह के आगे तो आगे, मेरी पीठ के पीछे भी मेरी प्रशंसा के कभी न गिरने वाले पुल बाँचते रहे हो।”
“हो जाएगा गुरुदेव! डाँट वरी! मैं हूँ न!” उसने मुँह भर कहा। क्योंकि उसे पता है कि मैं भविष्य में उसके कितने काम आने वाला हूँ। बंधुओ! यहाँ निःस्वार्थ कुछ भी नहीं। सब लेन देन का मामला है।
फिर मैंने अगले चेले को अपने अभिनंदन ग्रंथ के मैटर की ज़रूरत के हिसाब से फोन लगाया, “हे मेरे टबस चेले! मैं अपने पर तुम्हारे कर-कमलों से तीन विभन्न नामों से तीन अध्याय अपने अभिनंदन ग्रंथ के लिखवाना चाहता हूँ। मतलब, तुम भी अमर! और मैं तो अमर ही अमर! तुम तो जानते ही हो कि इसमें प्रशंसा के सिवाय और कुछ न होगा। और मुझे पता है कि तुम मेरे मुँह के आगे तो आगे, मेरी पीठ के पीछे भी मेरी प्रशंसा के कभी न गिरने वाले पुल बाँचते रहे हो।”
“हो जाएगा गुरुदेव! डाँट वरी! मैं हूँ न!” उसने मुँह भर कहा। क्योंकि उसे पता है कि मैं भविष्य में उसके कितने काम आने वाला हूँ। बंधुओ! यहाँ निःस्वार्थ कुछ भी नहीं। सब लेन-देन का मामला है।
इस तरह जब अपने अभिनंदन ग्रंथ के मैटर के हिसाब से सब फ़ाइनल हो गया तो मैंने प्रकाशक को फोन लगाया, “हे माई डियर प्रकाशक!”
“बोलो मेरे प्रिय लेखक! अबके क्या नया लिख मारा है?”
“तुम्हारे लिए लिखते-लिखते अब मैं बहुत थक गया हूँ। अबके मैं अपने लिए अपना अभिनंदन ग्रंथ लिखवा छपवाना चाहता हूँ।”
“कितने पेज होंगे?” वह सीधे मुद्दे पर आया। सच्चे प्रकाशक के लिए हर लेखक एक पेज होता है बाज़ार में जमकर थिरकने वाला।
“लेखन के हिसाब से न सही तो न सही, पर उम्र के हिसाब से तो वरिष्ठ हूँ-ही-हूँ। इस हिसाब से पेज भी ज़्यादा ही होंगे!”
“पर यह बाज़ार में उठने वाला नहीं। और तुम तो जानते ही हो कि . . .”
“जानता हूँ। आजकल तो साहित्य के बाज़ार में वह भी नहीं उठता तो हर हाल में उठने वाला होता है। फिर यह तो ठहरा अभिनंदन ग्रंथ। अपनी जय-जयकार करवाने को कई बार बहुत कुछ अपनी जेब को चूना लगवा मुफ़्त में भी बाँटना पड़ता है मित्र!”
“तो कोई बात नहीं। मैटर भेजते रहना। हो जाएगा। लेकिन अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण हो जाने के बाद भी मेरी डिमांड के हिसाब से लिखते रहोगे न?” प्रकाशन के बाज़ार में लेखक अपने मन के हिसाब से नहीं, प्रकाशक की डिमांड के हिसाब से लिखता है। न लिखे तो उसे प्रकाशन नहीं छापता।
“पहले तुम से बाहर गया हूँ क्या? अपनी मर्ज़ी का लिख अपनी किताब को ज़िन्दा क़ब्र में दफ़नवाना है क्या?” मैंने कहा तो वह तय किए रेट से आधे में मेरा अभिनंदन ग्रंथ छापने को राज़ी हुआ।
मित्रो! आजकल मेरे अभिनंदन ग्रंथ पर ज़ोरों-शोरों से काम चला है। मेरे पास सिर खुरकने को भी समय नहीं। कोई मेरी प्रशंसा के पुल बाँध मुझे भेज रहा है तो किसीके टाइप होकर आए के मैं प्रूफ़ पढ़ रहा हूँ। मित्रो! मेरे जीवन में ग़लतियाँ रही हों तो रही हों, पर मैं चाहता हूँ कि अब मेरे अभिनंदन ग्रंथ में कोई ग़लती न जाए। ऐसे में मैं किसीकी कॉल अटेंड न कर पाऊँ तो मेरी विवशता को मद्देनज़र रखते हुए अन्यथा मत लीजिएगा प्लीज़!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | वीरेन्द्र बहादुर सिंहनवरालाल ने ख़ुशी जताते हुए कहा, “दस…
60 साल का नौजवान
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | समीक्षा तैलंगरामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…
(ब)जट : यमला पगला दीवाना
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | अमित शर्माप्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- रावण ऐसे नहीं मरा करते दोस्त
- शर्मा एक्सक्लूसिव पैट् शॉप
- अंधास्था द्वारे, वारे-न्यारे
- अंधेर नगरी फ़ास्ट क़ानून
- अजर अमर वायरस
- अतिथि करोनो भवः
- अनपढ़ता का सशक्तिकरण ज़िदाबाद!
- अपने गंजे, अपने कंघे
- अब तो मैं पुतला होकर ही रहूँगा
- अभिनंदन ग्रंथ इन प्रोग्रेस
- अभिनंदन ग्रंथ की अंतिम यात्रा
- अमृत अल्कोहल दोऊ खड़े . . .
- असंतुष्ट इज़ बैटर दैन संतुष्ट
- अस्पताल में एक और आम हादसा
- आज्ञाकारी पति की वाल से
- आदमी होने की ज़रूरी शर्त
- आदर्श ऑफ़िस के दरिंदे
- आवारा कुत्ता और धार्मिक ब्लैकमेलिंग
- आश्वासन मय सब जग जानी
- आसमान तो नहीं गिरा है न भाई साहब!
- आह प्रदूषण! वाह प्रदूषण!!
- आह रिटायरी! स्वाहा रिटायरी!
- आह! वाह! स्वाह!
- इंस्पेक्टर खातादीन सुवाच
- उठो हिंदी वियोगी! मैम आ गई
- उधार जन्म-जन्म का बंधन है
- उधार दे, कुएँ में डाल
- उनका न्यू मोटर वीइकल क़ानून
- उफ़! अब मेरे भी दिन फिरेंगे
- एक और वैष्णव का उदय
- एक निगेटिव रिपोर्ट बस!
- एक सार्वजनिक सूचना
- एक सौभाग्यशाली बीवी के पति की मृत्युकथा
- एप्पों की पालकी! जय कन्हैया लाल की!
- एस्पिरिन एपस्टीन और ताज़े टटके भैया जी
- ऐन ऑफ़िशियल प्लांटेशन ड्राइव
- ऑफ़िस शोक
- ओम् जय उलूक जी भ्राता!
- कंघीहीन भाइयों के लिए ख़ुशख़बरी!
- कवि की निजी क्रीड़ात्मक पीड़ाएँ
- कांग्रेचलेशन! भोलाराम का जीव मर गया!
- काम करे मेरी जूत्ती
- कारे कारे बादरा . . . आ रे कारे बादरा
- कालजयी का जयंती लाइव
- कालजयी होने की खुजली
- कुक्कड़ का राजनीतिक शोक
- कुछ तीखा हो जाए
- कुशल साहब, ग़ुसल लाजवाब
- केवल गाँधी वाले आवेदन करें
- कॉमेडी एक रिटायरी से
- क्षमाम्! क्षमाम्! चमचाश्री!
- खानदानी सांत्वना छाप मरहमखाना
- गधी मैया दूध दे
- गर्दभ कैबिनेट हेतु बुद्धिजीवी विमर्श
- चमचा अलंकरण समारोह
- चरणयोगी भोग्या वसुंधरा
- चला गधा आदमी बनने
- चला गब्बर बब्बर होने
- चार्ज हैंडिड ओवर, टेकन ओवर
- चुनाव करवाइए, कोविड भगाइए
- चोर साहब का प्रकटोत्सव दिवस
- छगन जी पहलवान लोकतंत्र की रक्षा के अखाड़े में
- जनतंत्र द्रुत प्रगति पर है
- जाके प्रिय न बॉस बीवेही
- जातीय गणना में कुत्तों की एंट्री
- जी ज़नाब का मिठाई सेटिंग दर्शन
- जैसे तुम, वैसे हम
- जो सुख सरकारी चौबारे वह....
- ज्ञानपीठ कोचिंग सेंटर
- टट्टी ख़त्म
- ट्रायल का बकरा मैं मैं
- ट्रिन.. ट्रिन... ट्रिन... ट्रिन...
- ठंडी चाय, तौबा! हाय!
- ठेले पर वैक्सीन
- डेज़ी की कमर्शियल आत्मकथा
- डोमेस्टिक चकित्सक के घर कोराना
- तीसरे दर्जे का शुभचिंतक
- त्रस्त पतियों के लिए डायमंड चांस
- त्रासदी विवाहित इश्क़िए की
- दंबूक सिंह खद्दरधारी
- दीर्घायु कामना को उग्र बीवी!
- धुएँ का नया लॉट
- न काहू से दोस्ती, न काहू की ख़ैर
- नंगा सबसे चंगा
- नई नाक वाले पुराने दोस्त
- नमः नव मठाधिपतये
- नशा मुक्ति केंद्र में लेखक
- नो कमेंट्स प्लीज!
- नक़लं परमं धर्मम्
- पधारो म्हारे मोबाइल नशा मुक्ति धाम
- परसाई की पीठ पर गधा
- पशु-आदमी भाई! भाई!
- पहली बार मज़े
- पार्टी सौभाग्य श्री की तलाश
- पावर वालों का पावरफ़ुल कुत्ता
- पुरस्कार पाने का रोडमैप
- पुरस्कार रोग से लाचार और मैं तीमारदार
- पुल के उठाले में नेता जी
- पेपर लीकेज संघ ज़िंदाबाद!
- पैदल चल, मस्त रह
- पोइट आइसोलेशन में है वसंत!
- पोलिंग की पूर्व संध्या पर नेताजी का उद्बोधन
- फिर हैप्पी इंडिपेंडेंस डे
- फोटुओं और कार्यक्रमों का रिश्ता
- बंगाली बाबा परीक्षक वशीकरण वाले
- बंदे! तू न हुआ भैंसा
- बधाई हो बधाई!!
- बाबा के डायपर और ऑफ़िस में हाइपर
- बायोलॉजिकल नॉन बायोलॉजिकल और मैं
- बुद्धिजीवी मेकर
- बूढ़ों के लिए ख़ुशख़बरी!
- बेगम जी के उपवास में ख़्वारियाँ
- बैकुंठ में जन्म लेती कुंठाएँ
- ब्लैक मार्किटियों की गूगल मीट
- भगौड़ी बीवी और पति विलाप
- भाड़े की देशभक्ति
- भोलाराम की मुक्ति
- मंत्री जी इंद्रलोक को
- मंत्री जी का जंगलारोपण इवेंट
- मच्छर एकता ज़िंदाबाद!
- मातादीन का श्राप
- मातादीनजी का कन्फ़ैशन
- माधो! पग-पग ठगों का डेरा
- मार्जन, परिमार्जन, कुत्ता गार्जियन
- मालपुआमय हर कथा सुहानी
- मास्टर जी मंकी मोर्चे पर
- मिक्सिंग, फिक्सिंग और क्या??
- मुहब्बत में राजनीति
- मूर्तिभंजक की मूर्ति का चीरहरण
- मेरी किताब यमलोक पहुँची
- मेरे घर अख़बार आने के कारण
- मॉर्निंग वॉक और न्यू कुत्ता विमर्श
- मोबाइल लोक की जय!
- यमराज के सुतंत्र में गुरुजी
- यान के इंतज़ार में चंद्र सुंदरी
- राइटरों की नई राइटिंग संहिता
- राजनीतिक निवेश में ऐश ही ऐश
- रामदास, ठंड और बयानू सिकंदर
- रिटायरमेंट का मातम
- रिटायरियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम
- रिश्वत का एक्सक्लूसिव कोड
- रैशनेलिटि स्वाहा
- लिंक बनाए राखिए . . .
- लिटरेचर फ़र्टिलिटी सेंटर
- लो, कर लो बात!
- वदाइयाँ यार! वदाइयाँ!
- वाह! मैं मृतक मैं ज़िन्दा हूँ
- विद द ग्रेस ऑफ़ ऑल्माइटी डॉग
- विनम्र श्रद्धांजलि पेंडिंग-सी
- वीवीआईपी के साथ विश्वानाथ
- वैक्सीन का रिएक्शन
- वैष्णवी ब्लड की जाँच रिपोर्ट
- व्यंग्य मार्केटिंग में बीवियाँ
- शर्मा जी को कुत्ता कमान
- शुभाकांक्षी, प्यालीदास!
- शेविंग पाउडर बलमा
- शोक सभा उर्फ टपाजंलि समारोह
- सजना है मुझे! हिंदी के लिए
- सब लहसुन प्याज़ का खेला
- सम्मान लिपासुओं के लिए शुभ सूचना
- सम्मानित होने का चस्का
- सर जी! मैं अभी भी ग़ुलाम हूँ
- सरकार का पुतला ज़िंदाबाद!
- सर्व सम्मति से
- सामाजिक न्याय हेतु मंत्री जी को ज्ञापन
- साहब और कोरोना में खलयुद्ध
- साहित्य में साहित्य प्रवर्तक अडीशन
- सूधो! गब्बर से कहियो जाय
- सॉरी सरजी!
- स्टेट्स श्री में कुत्तों का योगदान
- स्याही फेंकिंग सूची और तथाकथित साली की ख़ुशी
- स्वर्गलोक में पारदर्शिता
- हँसना ज़रूरी है
- हम हैं तो मुमकिन है
- हाथ जोड़ता हूँ तिलोत्तमा प्लीज़!
- हादसा तो होने दे यार!
- हाय रे! प्रेम में बकरा होते पति
- हाय! मैं अभागा पति
- हिंदी दिवस, श्रोता शून्य, कवि बस!
- हिस्टॉरिकल भाषण
- हैप्पी बर्थडे टू बॉस के ऑगी जी!
- ख़ुश्बू बंद, बदबू शुरू
- ग़ुरबत में शरबत
- ज़िंदा-जी हरिद्वार यात्रा
- ज़िम्मेदारों के बीच यमराज
- फ़र्ज़ी का असली इंटरव्यू
- फ़ेसबुकोहलिक की टाइम लाइन से
- फ़्री का चंदन, नो चूँ! नो चाँ नंदन!
- फ़्री दिल चेकअप कैंप में डियर लाल
- फ़्रेंडुआ बैरी हो गए हमार
कविता
पुस्तक समीक्षा
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं