अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मिलन का रंग


“देव रक्षा। पाहिमाम . . . त्राहिमाम!” 

वसुंधरा की करुण पुकार पर वरुण लोक कंपकंपा उठा। 

“प्रभु मेरी विखण्डित काया की पीड़ा समझिए। आपसे बिछोह और सहन नहीं होता। इस तरह यह उपेक्षा, यह विमुखता तो मेरी संतति के विनाश का आह्वान है। जल ही जीवनाधार है प्रभु। मानव की धृष्टता को क्षमा कीजिए और अपना अनुग्रह बरसाइए।” 

“देवी? क्या इस विनाश का उत्तरदायित्व मेरा है? जिस प्रकृति ने जीवन दिया, उसी का दोहन क्या क्षमा योग्य है? क्या आपकी संतति को परोपकार की परिभाषा का स्मरण भी है? प्रकृति के प्रति यही प्रत्युपकार अपेक्षित था? अपनी अनियंत्रित मृग तृष्णा के कारण आपकी काया खंडित कर दी। नदी, जल, वायु, प्रदूषित कर दिए। और क्या होना शेष रहा? इसमें मेरी भूमिका क्या है देवी? उसने स्वयं अपने विनाश को आमंत्रित किया है। और दोष मेरे सर? कहाँ का न्याय है?” 

“तो क्या समस्या असमाधेय है देव?” वसुधा चिंता में डूब गई। 

“देवी . . . अब तो बुद्धि के देव बृहस्पति ही रक्षा कर सकते हैं। जब तक मानव स्वयं चेतेगा नहीं, विनाश अवश्यम्भावी है। और . . . चिंता मत कीजिए। विनाश से ही सृजन प्रसूत होता है। प्रतीक्षा कीजिए और प्रार्थना,” वरुण देव ने निर्लिप्त भाव से कहा। 

“नहीं देव। हम अपनी मर्यादा का कभी त्याग नहीं कर सकते। सृष्टि की रक्षा और पालन ही हमारा कर्त्तव्य है। जानती हूँ प्रभु, आज मानव भोग लिप्सा में मदांध होकर अपनी सीमाएँ लाँघ गया है पर हम . . . हम अपना धर्म नहीं भूल सकते प्रभु। आपको मेरी संतति की रक्षा करनी ही होगी। और कोई उपाय नहीं। यही सत्य है और शिव भी। आइए देव, अब और बिछोह सम्मत नहीं,” वसुधा ने अश्रु निमीलित नेत्रों से बाँहें फैला दीं! 

“ओह! देवी! ये आपने क्या कर दिया?” वरुण देव विचलित हो उठे। “आपने एक बार फिर मुझे विवश कर दिया। आपका वचन सत्य है। चलिए, आपकी प्रार्थना शिरोधार्य।” 

नभ में बादल मँडरा गए। अस्तगामी सूर्य देव अचानक छिपकर छाया के पाश में बँध गए। अवसर पाकर मेघ घड़घड़ाए और मूसलाधार बारिश होने लगी। अपने प्रियतम से मिलकर वसुधा की क्षुधा तृप्त हो गई। चारों ओर नवजीवन अंकुरित हो आया। राग की ऐसी दुंदुभि बजी कि प्रकृति सुरमयी रंग में रंग गई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 छोटा नहीं है कोई
|

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफ़ेसर…

अंतिम याचना
|

  शबरी की निर्निमेष प्रतीक्षा का छोर…

अंधा प्रेम
|

“प्रिय! तुम दुनिया की सबसे सुंदर औरत…

अपात्र दान 
|

  “मैंने कितनी बार मना किया है…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं