अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मिलावट

“नहीं . . . नहीं यह कैसे सम्भव है?” रामनाथ शर्मा को पैरों के नीचे ज़मीन घूमती नज़र आई। कानों पर विश्वास न आया। साँस बेतरतीब . . . बदन पसीने से तरबतर। 

“कल शाम ही तो आपने बताया था कि साक्षात्कार में मुझे ही सबसे ऊँचे अंक मिले हैं। नौकरी मिलने की पूरी सम्भावना है और आज तो आप नियुक्ति का आदेश भी जारी करने वाले थे . . . तो फिर अचानक एक रात में यह परिवर्तन? नहीं . . . नहीं . . . ऐसा कैसे हो सकता है? 

“देखिए मुझे नौकरी की सख़्त . . .”

“क्षमा कीजिए . . . मैं कह चुका हूँ आपसे . . . चयन मंडली का अभिमत है कि यह नौकरी अब आपको नहीं मिल सकती और यह किसी और को दी जा चुकी है। आप इतनी-सी बात समझते क्यों नहीं?” शिक्षा संस्थान के प्राचार्य महंत गोस्वामी जी ने दो टूक शब्दों में निर्णय सुना दिया। 

“कुछ तो दया कीजिए। कल तक तो मैं इस नौकरी के लिए योग्य माना गया था और आज यह बदलाव? आप नहीं जानते मैं किस मुसीबत में हूँ . . . और आश्रम शिक्षा संस्थान तो अपनी निःस्वार्थ सेवाओं के लिए जाना जाता है। वहीं पर इस प्रकार की मिलावट की उम्मीद तो कदापि नहीं की जा सकती . . . कदापि नहीं . . .।” वह फफक उठा। त्रस्त बेबसी आक्रान्त हो उठी। 

इतना बड़ा आघात . . . इतना बड़ा धोखा। 

महंत शान्त बैठे थे, स्मित मुस्कान अधरों पर . . . जड़वत . . . जो कहना था, वो तो कह चुके थे। 

वह जान चुका था कि क्या हुआ है। स्पष्ट दिख रहा था कि अब कुछ नहीं हो सकता। 

असमंजस में खड़ा वह भावशून्य टकटकी बाँधे उन्हीं की ओर ही देख रहा था . . .। 

निराश मन चमत्कार की अभीप्सा लिए क्रंदन कर रहा था। शायद . . . कुछ हो जाए। सब वैसा ही . . . पूर्ववत। 

उसकी नज़रें उनके चेहरे पर से हटने का नाम नहीं ले रहीं थीं। 

अस्ताचल सूर्य की रक्तिम आभा सम उनका गेरुआ वस्त्र आज उसकी आँखों को स्याह दिखाई दे रहा था और उनका तेजोमय मुख मंडल . . . धूमिल . . . मलिन परिमार्जित छवि! 

आश्चर्य! वह सोच में पड़ गया, ‘क्या देख रहा हूँ मैं? क्या है यह? 

‘आँखों का धोखा या पवित्रता का कोई नया रंग?’ 

महंत उठे। कुरसी पर टँगा अंगोस्त्र कंधे पर सरकाया और चलकर कोने में विराजी माँ सरस्वती की प्रतिमा को मुलायम मख़मली कपड़े से पोंछने लगे। ‘रात भर में बहुत धूल आ चुकी थी प्रतिमा पर’। 

“मैं आपसे फिर अनुरोध करता हूँ कि आप प्रस्थान कीजिए। मेरी पूजा का समय हो गया है।” 

उन्होंने बिना मुड़े कहा और आगे बढ़कर माँ की प्रतिमा के पास रखा पूजा का दिया जला दिया। 

रामनाथ . . . रामनाथ के पाँव जैसे ज़मीन से चिपक गए थे। लुटा भाग्य सर पीट रहा था . . . हाथ आया, मुँह को न आया। 

वह तत्क्षण यहाँ से भाग जाना चाहता था पर हिल भी न सका। 

तूफ़ान थम चुका था। सैलाब बरौनियों में सिमट चुका था। शायद अपनी मर्यादा जानता था या यहाँ रहने की निरर्थकता को पहचान गया था। 

मन अब शान्त था . . . शान्त। पर निस्पृह निगाहें अब भी निरंतर उन्हें ताक रहीं थीं। पढ़ रहीं थीं उनके चरित्र को जो दीये की रोशनी में उनकी आँखों में साफ़ दिखाई दे रहा था। 

दोनों चुप . . .

वातानुकूलित कमरे में कुछ क्षणों के लिए शान्ति पसर गई। इतनी शान्ति की साँसों की आवाज़ तक साफ़ सुनाई दे रही थी। और जीवन पर्यंत शान्ति का मंत्र रटने वाले महंत आज इस शान्ति से असहज होने लगे। छटपटाहट बढ़ रही थी। कान फटने लगे। पसीना आने लगा। और जब पीड़ा असहनीय हो गई तो उनकी उँगलियों ने टेबुल पर लगे बटन को दबा दिया। 

पहरेदार अंदर आ गया था . . .

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

सुरभि दत्त 2022/09/22 08:52 PM

ऊंची पहुंच किस प्रकार संघर्षों में जीने वाले की योग्यता को निगल जाती है और समाज का सम्मानित अपने लिये गलत निर्णय की ग्लानी में फंस अशांति में घिर जाता है इस ओर लेखिका ने जिस कुशलता से इंगित किया है वह प्रशंसनीय है

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं