अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हार्ट स्कैन

 

“डॉक्टर! हार्ट स्कैन क्या ज़रूरी है?” 

वातानुकूलित कमरे में भी निशा पसीने से भीग गई। कल से अन्न का दाना मुँह में नहीं गया था। सर चकरा रहा था। टाँगें काँप रही थी। लगा यह चमचमाती कृत्रिम छत सर पर गिर जाएगी। 

“देखिए मुन्ने का हार्ट स्कैन करवाना होगा! तेज़ बुख़ार हृदय में तरल द्रव भर देता है। मैं लिखे देता हूँ। एम्बुलेंस तैयार है। आप चले जाइएगा। चिंता न करें। आगे जैसा बताया गया है, किया जाएगा।” 

“मुन्ना ठीक हो जाएगा न डॉक्टर? अभी तक तो ठीक-ठाक ही था,” निशा दहाड़ मार कर रोने लगी। 

“चुप रहो निशा, चुप रहो। डॉक्टर कह रहे हैं न तो बस चलो। सब ठीक होगा। जल्दी!” वे दम्पति बुरी तरह से घबराए हुए थे। 

अविनाश ने डॉक्टर के हाथ से फ़ाइल ली और स्ट्रेचर के पीछे भागने लगा। राहुल तीन साल का था। दो दिन पहले तेज़ बुख़ार आया था। और वे दोनों उसे लेकर इस कॉर्पोरेट अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। रक्त परीक्षण में संक्रमण का स्तर कुछ बढ़ा हुआ मिला और कॉरपोरेट उपचार शुरू। आज अचानक सुबह हार्ट स्कैन का आदेश। 

एम्बुलेंस बाहर तैयार थी। दोनों मुन्ने को लेकर डॉक्टरों की एक टीम के साथ हार्ट इंस्टिट्यूट रवाना हो गये। 

डॉक्टर शर्मा अपने कैबिन में घुसे तो पाया डॉक्टर अरुण और डॉक्टर मिश्रा भी वहीं मौजूद थे। 

“क्या हुआ यार बच्चे को? क्या हुआ?” 

“साधारण-सा, हाँ वायरल है और क्या होगा?” डॉ. शर्मा ने कोट ढीला कर चाय की प्याली की ओर इशारा किया। 

“तो ये हार्ट स्कैन क्यों?” डॉक्टर अरुण की आँखें आश्चर्य से फैल गई। 

“डॉ. आप यहाँ नए हो। जान लो यहाँ के तौर-तरीक़े नियम-क़ायदे। यह प्रक्रिया इस अस्पताल में अनिवार्य है,” शर्मा के चेहरे पर मुस्कुराहट थी जो डॉ अरुण को परेशान कर रही थी। 

“क्यों? क्या औचित्य?” डॉ. अरुण ने तीन कपों में चाय डाली। 

“देखो समझाता हूँ भई। यहाँ मरीज़ जब आता है तो वह उन सब बीमारियों से भी आश्वस्त हो जाना चाहता है जो उसे कभी थी ही नहीं। और उनकी संतुष्टि पर ही तो हमारा भविष्य टिका है। समझे? और डॉक्टर मिश्रा आपका केस कैसा है?”

“बिलकुल ठीक यार। एक दो दिन में डिस्चार्ज दे देंगे।” 

“दस दिन हो गए यार अब तो छोड़ दो,” डॉ. अरुण ने घूँट भरते कहा। 

“तुम भी न अरुण, घोड़ा घास से यारी करेगा तो खाएगा क्या?”

अरुण ने चश्में पर चाय की भाप पोंछी और उनकी ओर देखा। कमरे में ज़ोर का ठहाका लगा जिसकी आवाज़ कॉरिडोर तक गूँज गई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं