अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

छत्रछाया 

 

“बावली है तू बावली! इत्ती बड़ी अधिकारी रिक्शे में जाएगी? अरे कार में जा तू तो कार में। और तू है कि ज़िद पर अड़ी है? दिमाग़ तो ठीक है तेरा? लोग क्या सोचेंगे ये सोच कि मैडम जी टूटे-फूटे रिक्शे में? और . . . इन मैडम का बाप रिक्शे वाला? छि . . . छि . . . न . . . न। मैं न ले जाऊँगा तुझे। जा तू किसी और के रिक्शे में।” 

रघु भी ज़िद पर आ गया। मीरा का आज नौकरी का पहला दिन था और वह पिता के रिक्शे में ऑफ़िस जाने की ज़िद कर रही थी। बिन माँ की बच्ची। रघु ही तो माँ-बाप था उसका। जितनी लाड़ली उतनी होनहार। 

“हाँ बाबा। तू ठीक कह रहा है। लोगों को पता चलना चाहिए कि इसी टूटे-फूटे रिक्शे ने मुझे यहाँ तक पहुँचाया पढ़ा-लिखा कर। और मैं तो तेरे रिक्शे में ही जाऊँगी। और एक बात सुन ले बापू—यह तेरा आख़िरी दिन होगा रिक्शा चलाने का। समझे?” मीरा में झुक कर पिता के चरण छुए। 

“न बेटा . . . तू मेरा हाथ छीन रही है? मैं अपना काम न छोड़ूँगा। न। पर तेरी ज़िद तो बिल्कुल ठीक नहीं,” रघु का मन मान न रहा था। पर जानता था कि मीरा न मानेगी। 

“चल जैसा तू कहे . . . तेरी मर्ज़ी। छतरी ले ले। धूप बहुत है। काम पर पसीने से लथपथ अच्छा न लगेगा। समझी,” रघु ने रिक्शा निकाल लिया। 

मीरा उछल कर रिक्शे पर बैठ गई। रघु ने पैडल पर पाँव मारा। सर पर अचानक छाया लगी। समझ आया कि छतरी मीरा के सर पर नहीं, बल्कि उसके सर पर है। 

“अब ये क्या? छतरी मेरी ओर क्यों? क्या मैं पहली बार चला रहा हूँ?” वह ग़ुस्से से बरस पड़ा। 

“नहीं बापू, पता है पता है। ग़ुस्सा नहीं। अच्छे बच्चे ग़ुस्सा नहीं करते। आज तक मैं तेरी छाया में थी . . . है न? और आज से तू मेरी छाया में है। और यह भी बता दूँ कि जब तक बापू तू ठीक समझें तब तक काम कर लीजो। मैं मना न करूँगी। पर तुझे भी आज से मेरी हर बात माननी होगी। समझे? 

रघु की छाती चौड़ी हो गई और आँखें नम। डबडबाई आँखों से एकटक अपनी लाड़ली को देखने लगा। सोचा, कितनी बड़ी हो गई है मेरी बच्ची। 

“अब देख क्या रहे हैं रिक्शे वाले जी?” मीरा मुस्कुरा कर बोली, “मेरे बापू ने मुझे सिखाया है कि काम में देर न होनी चाहिए। जल्दी चलिए अब,” वह खिलखिला उठी। 

“चल हट पगली।” 

रघु ने पसीना पोंछा और रिक्शा तेज़ भागने लगा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

मधु शर्मा 2023/05/18 09:09 PM

दिल छू लेने वाली छोटी सी कहानी में पिता-बेटी का एक दूसरे के लिए झलकता असीम प्यार। साधुवाद!

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं