अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

वृक्षारोपण

वृक्षारोपण अभियान ज़ोर शोर से चल रहा था। हाल ही में पार्षद बनी बिंद्येश्वरी देवी टीवी रिपोर्टरों और संवाददाताओं को काँख में दबाए अतिशय ऊर्जा से इस अभियान में भाग ले रहीं थी। आजकल वो हर चैनल और अख़बार की ख़बर थीं। आज भी साढे़ बारह बजे कृष्ण नगर कॉलोनी में एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसका उद्घाटन मंत्री जी करने वाले थे जिसमें प्रदेश के विधायक भी सम्मिलित हो रहे थे। बिंद्येश्वरी देवी सुबह से ही झूम रही थी। आज का कार्यक्रम भविष्य की नयी संभावनाओं को जन्म देने वाला था। बारह बजने वाले थे और उसे निकलना था। इतने में फ़ोन और द्वार की घंटी, दोनों एक साथ बजी। सामने की बैठक का पर्दा खींच कर पहरेदार अंदर आया। 

“जी?” बिंद्येश्वरी ने रिसीवर उठाया। 

“मैडम आज साढ़े बारह बजे . . . वृक्षारोपण कार्यक्रम . . . आपकी उपस्थिति कितनी अनिवार्य है आप को पता है।” 

“हाँ . . . हाँ . . . बाक़ी सब तैयारियाँ हो गईं . . . न्यूज़ कवरेज . . .?” 

“जी . . . सब तैयार,” फ़ोन कट गया। 

“राम सिंह . . . क्या हुआ?” वह राम सिंह की ओर मुख़ातिब हुई। 

“मैडम . . . मोहल्ले वाले आपसे मिलने को वास्ते आया।” 

“ओह! बुलाओ,” इससे पहले रामसिंह बाहर जाता, तीन चार आदमी तेज़ी से अंदर बैठक में चले आए। 

“ये . . . ये . . . क्या हो रहा है? आप अच्छी तरह जानती हैं आपकी नाक के नीचे गली में इतने पुराने घने
वृक्ष की कटाई हो रही है और आप ऐसे घिनौने कार्य को समर्थन दे रही हैं?” अंदर घुसते ही कोपाविष्ट
मिस्टर राजमणि दहाड़े।

“यह उन बँगले वालों का निजी मामला है। और आप भी जानते हैं हमारे सामने कितनी गंभीर समस्याएँ हैं। उस पेड़ से उनकी चारदीवारी कमज़ोर हो जाएगी इसीलिए वे काट रहे हैं।” 

“निजी मामला? नगर निगम का लगाया दस साल पुराना पेड़ है वह। कितना घना छायादार। उनकी आज बनी कोठी की शान में आड़े आया और काट दिया? निजी मामला?” वसंत जी तैश में आकर बोले। 

“देखिए हमारा समय क़ीमती है,” उसकी आवाज़ में लापरवाही थी और आँखें . . . आँखें घड़ी की सुइयों
पर। 

“ओह हाँ . . . और उसकी क़ीमत बँगले वाले जानते है।” 

“क्या बकवास कर रहे है?” उसकी त्योरियाँ चढ़ गईं। 

“अच्छा . . . बँगले वाले कुछ भी करेंगे और आप समर्थन देंगी? आपका मौन ही उनकी हिम्मत बन गया
है। वृक्षों को काटना तो सामाजिक अपराध है, अवैध है,” मिश्रा जी ताव में आकर बोले। “हम शिकायत
करेंगे। चुप नहीं रहेंगे।” वे कई सालों से इस गली में रह रहे थे। उस पेड़ को फलते देख चुके थे। आज उसे
गिरते देखकर उन्हें बहुत तकलीफ़ हो रही थी। 

“देखिए बेकार का ड्रामा मत कीजिए। क्या आप लोगों के घरों में लकड़ी की मेज़, अलमारी और कुर्सियाँ नहीं हैं? क्या खाने की मेज़ पर खाना नहीं खाते? चलिए मैं आपकी समस्या की किसी और दिन चर्चा करूँगी। हम एसोसिएशन की मीटिंग रखेंगे और भविष्य में ऐसी समस्याओं का समाधान ढूँढेंगे। ख़ैर . . . आज मुझे बहुत ही महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित होना है। कृपया आज्ञा दीजिए,” बिंद्येश्वरी देवी ने सर झटक कर वक्र स्मित से रामसिंह को इशारा किया और अंदर चली गई। 

टन्न . . . टन्न . . . . टन्न्न्न . . . . . . अब तो घड़ी ने भी बारह बजा दिए। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

Sarojini Pandey 2022/07/15 10:22 PM

आज के समाज सेवियों और नेताओं का कटुसत्य!! साधुवाद

डाॅ जमुना कृष्णराज 2022/07/04 05:26 PM

हर जगह दिखावा है और खुद के भाग्य को चमकाने का तरीका ढूंढ लेते हैं ये नेता। सही चित्रण।‌बधाई पद्मावती जी! !

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं