अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अपराधी कौन 

 

“आज सर्दी ज़्यादा है भई, हड्डियाँ कँपा रही है। उफ़! ख़ैर कल जो चार लोगों को पकड़कर लाए थे, कुछ पता चला उनसे?” इंस्पेक्टर शर्मा ने जीप के अंदर आकर दरवाज़ा बंद करते हाथ रगड़ते हुए पूछा। 

“नहीं साहिब, उन्हें कुछ नहीं पता। लगता है वे लोग अपराधी नहीं है।”

“कैसे कह सकते हो वागले? ये लोग जीते ही अपराध की दुनिया में हैं। पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं।”

“नहीं साब! मार मार के अधमरा कर दिया था। लेकिन लगता है ये लोग अपराधी नहीं हैं। हमसे कुछ ग़लत हुआ है,” वागले गंभीर था। चेहरे पर अपराध बोध। 

शर्मा ने उड़ती नज़र वागले पर डाली और ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। 

ठंडी धुँध की रात क़हर ढा रही थी। सड़क पर यातायात कम था। सर्दी के कारण सभी घर में दुबक गए थे। अचानक उनकी नज़र रुकी। गली के छोर पर कुछ लोग बैठे आग सेंक रहे थे। 

इन्सपेक्टर शर्मा ने गाड़ी को ब्रेक लगाने का इशारा किया। 

 गाड़ी रुकी। 

“वागले, जाओ उन लोगों से पूछताछ करो। अपराध इसी मोहल्ले में हुआ है। कुछ सुराग़ मिल सकता है। सीधे न माने तो उँगली टेढ़ी करो,” कठोर स्वर में आदेश था। 

“माफ़ करें साब। एक बार फिर सोचिए। दोबारा ग़लती होगी। कल हम यह अपराध कर चुके हैं। हम पुलिस वाले तो चेहरा देख कर ही सूँघ लेते है। और तो और, उस कुत्ते को देखा? कितने विश्वास से उनके साथ बैठ गर्मी ले रहा है। अरे साब, उन्हें कुत्ता भी जानवर नहीं लग रहा और हमें आजकल ग़रीब इन्सान इन्सान ही नहीं लग रहा।” 

इन्सपेक्टर शर्मा की भावशून्य निगाहें उस श्वान पर पड़ी। उसने ड्राइवर को इशारा किया। 

गाड़ी धूल उड़ाती आगे निकल गई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

साहित्यिक आलेख

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

चिन्तन

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं