अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

तालियाँ

 

कॉलेज केन्टीन का गरमा-गरम वातावरण। बाहर कड़ाके की ठण्ड अंदर भाप उड़ती चाय की प्यालियों में दुबक कर बैठ गई थी। छात्रों की भीड़ जुटी थी। वैसे तो यह हर दिन का ही नज़ारा होता था लेकिन आज गरमागरम बात यह थी कि कॉलेज के चुनावों में एक महत्त्वपूर्ण उम्मीदवार प्रतियोगिता से हटा दिया गया था और वो था सुहेल . . . एक किन्नर का गोद लिया अनाथ। 

“कुछ सुना तुमने? यार वो लँगड़ा हट गया है तुम्हारे रास्ते से,” सोहम ने विवेक की ओर सिगरेट का पैकेट उछालते कहा। 

“आज यह फिर पकड़वाएगा। यहाँ नहीं यार . . . बाहर जाकर,” विवेक ने सिगरेट जेब में रख ली और ईशान की ओर मुड़ते बोला, “एक और चाय बोल . . . क्यों नहीं निकलेगा बाहर . . . अंग्रेज़ी में उन्तीस अंक जो मिले थे . . . उंतीस . . . ट्वेंटी नाइन,” ठहाका लगा। 

“हेकड़ निकल गई लँगड़े की, बड़ा पढ़ाकू बनता फिरता था . . . कॉलेज का प्यारा, मैडम की आँखों का तारा।” ठहाकों का साथ दिया अब तालियों ने और उनकी आवाज़ इतनी नुकीली कि कोने की सीट पर बैठे सुहेल के कानों के परदे छलनी हो गए। लगा जैसे गर्म-गर्म सीसा किसी ने कानों में उँडेल दिया हो। वह इसी कारण केंटीन नहीं आता था। केंटीन तो क्या, वह तो क्लास से ही बाहर न आता। कितनी मेहनत की थी अपनी नियति को हराने की उसने। पूरा समय और ध्यान केवल और केवल पढ़ाई को समर्पित कर दिया था क्योंकि उसे पता था–जब तक छात्र-वृत्ति मिलती रहेगी, तब तक पढ़ाई जारी रहेगी . . . लेकिन हाय! दुर्भाग्य ने साथ न छोड़ा। और आज बहुत दिनों के बाद मयूर और मनजीत के ज़ोर देने पर चाय पीने आ गया था और तभी यह हादसा! उनका तो हर दिन नियम बन चुका था तालियाँ बजा-बजाकर उसका मज़ाक़ उड़ाने का। उसका प्रतिद्वंद्वी विवेक, अमीर बाप की औलाद, पढ़ने में औसतन, लेकिन अब वह कक्षा में सर्वप्रथम था क्योंकि सुहेल, जो इस साल की अंतरिम परीक्षाओं में हमेशा अव्वल आया और वार्षिकोत्सव में उसके ट्रॉफी जीतने की पूरी सम्भावना बन चुकी थी, अंग्रेज़ी में पता नहीं कैसे अपवाद रूप से फ़ेल हो गया था और उनके परिहास का सामान बन गया था। उसका दोष इतना भर था कि उसकी प्रखर बुद्धि से प्रभावित होकर वह कॉलेज के सचिव पद के लिए मनोनीत कर लिया गया था लेकिन अंग्रेज़ी में आए इन अंकों ने सब कुछ उलट-पुलट कर दिया था। सारी आशाएँ धरी की धरी रह गईं थीं। सारे मंसूबों पर पानी फिर गया था। लज्जा और ग्लानि से वह गड़ा जा रहा था। शीतल मैडम, अंग्रेज़ी की आचार्या, जिनको उसकी योग्यता पर पूरा विश्वास था, उन्होंने कहा भी था उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच में कहीं गड़बड़ लगती है। पुनर्मूल्यांकन से ज़रूर नतीजा पलट सकता है। लेकिन एक हज़ार देने की न उसकी औक़ात थी न हिम्मत और अपमान का विष पीना तो उसकी नियति थी। 

अचानक देखा सामने से शीतल और कामिनी जी तेज़ी से केंटीन में दाख़िल हो रहीं थीं। वे दोनों सीधा उसके पास आई और शीतल जी तो लगभग चीखते हुई बोली, “अच्छा हुआ तुम यहाँ मिल गए। पता है सुहेल तुम्हें, पुनर्मूल्यांकन का परिणाम निकल चुका है। तुमने देखा अपने फ़ोन पर?” 

“नहीं मैडम। मैं क्यों देखता? मैंने तो पैसे . . .” उसके माथे पर बल पड़ गए। वह जानता था शीतल मैडम को काफ़ी हमदर्दी थी उससे। 

“वो तो मैं . . . तुम्हें आम खाने से मतलब है कि गुठली गिनने से?” कृत्रिम क्रोध दिखाते वे बोली, “तुम्हें अंग्रेज़ी में उन्तीस नहीं बयानवे अंक मिले हैं लल्लू। यूनिवर्सिटी की अंक सूची आ गई है। तुम क्लास में प्रथम सूची पर हो और इस साल की ट्रॉफ़ी और प्रमाण पत्र तुम्हारे नाम।” 

सुहेल को अपने कानों पर विश्वास न आया। वह जड़ हो गया। कुछ क्षण निस्तब्धता। सामने सबके चेहरे पीले पड़ चुके थे। 

फिर गूँजी तालियों की आवाज़। मयूर और मनजीत की तालियों की आवाज़ . . . और आज यह आवाज़ इतनी भारी थी कि उसकी गड़गड़ाहट से पूरी केंटीन थरथरा गई। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कहानी

बाल साहित्य कहानी

सांस्कृतिक आलेख

सांस्कृतिक कथा

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

यात्रा-संस्मरण

किशोर साहित्य कहानी

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

शोध निबन्ध

सिनेमा और साहित्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं