अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बाँहों में तेरे

इश्क़ अनमोल था उन दोनों का। दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी थी। जीने मरने की क़समें खाया करते थे वो एक दूसरे के प्यार में। दोनों को देख कर ऐसा लगता था जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हो। एक जिस्म तो दूसरा जान हो जैसे। 

यह कहानी है उस नए प्रेमी युगल की, जिन्होंने अभी-अभी प्रेम की दुनिया में क़दम रखा था। उनके मन में प्रेम अंकुर फूट रहे थे। इश्क़ की दुनिया में एक दूसरे के लिए पंख थे वो। नाम भी बहुत प्यारा था उनका—कमल और पंखुड़ी। 

दुनिया वालों से छुप-छुप कर मिलते थे—कभी मेले में, कभी हाट में तो कभी आम के बाग़ में। इश्क़ में छुप-छुप कर मिलने का भी अपना अलग ही मज़ा है। जब भी मिलते तो एक दूसरे के चेहरे खिल जाते। उस पल दो पल के साथ में उन्हें लगता था जैसे पूरी दुनिया ही मिल गई हो, पूरा जीवन जी लिया हो जैसे। 

पंखुड़ी को हमेशा शिकायत रहती थी कि कभी बाग़ में बुलाते हो, कभी हाट में मिलते हो तो कभी कहीं और। आख़िर कब हम एक होंगे। ऐसी जगह बताओ ना कमल, जहाँ मिलने के बाद कहीं और जाने की ज़रूरत ही ना हो। तुम मुझसे वहीं आकर मिलो। 

कमल हर बार उसकी बात को हँस कर टाल दिया करता था। बोलता था, “मेरी जगह तो तुम्हारे दिल में ही है। आख़िर पंखुड़ी के बिना कमल की औक़ात ही क्या!” 

पंखुड़ी बोल पड़ती, “दिल में तो तुम मेरे मरने के बाद भी रहोगे। मज़ाक मत करो। सच में बताओ ना।” 

कमल बोलता, “अच्छा बता दूँगा बाबा! कुछ वक़्त तो दो। अभी इस पल का तो आनंद उठा लो।”

पंखुड़ी को हर बार किसी तरह मना ही लेता था। 

दिन-पर-दिन उनका इश्क़ परवान चढ़ता गया। गली-मोहल्ले में चर्चे होने लगे। देखते ही देखते वो दुनिया वालों की नज़रों में खटकने लगे। मोहल्ले के कुछ आवारा लड़कों की नज़र बहुत दिनों से पंखुड़ी पर थी। वो उसे पाने की फ़िराक़ में लगे रहते थे। इसी बीच एक दिन उन्हें मौक़ा मिल गया। गर्मी के दिनों में दोपहरी का वक़्त था। आम के पेड़ पर मंजर लगे हुए थे। पंखुड़ी ने कमल को आज फिर से आम के बाग़ में बुलाया था। बाग़ में उसके पहुँचते ही उसके पैरों के पायल की झंकार से पूरा वातावरण गूँज उठा। मिलन के उत्साह में वह ज़रा जल्दी ही पहुँच गई थी क्योंकि उससे विरह की वेदना सही नहीं जा रही थी। वह आम के एक मोटे पेड़ के पास जाकर उससे टिक कर खड़ी हो गई और कमल के आने की प्रतीक्षा करने लगी। 

सहसा किसी ने आकर उसे पीछे से पकड़ लिया। पीछे मुड़कर जब उसने देखा तो वह गाँव का छँटा बदमाश भूरा था। उसने अपने आप को छुड़ाना चाहा, लेकिन भूरा की पकड़ इतनी मज़बूत थी कि वो अपने आपको छुड़ा ना सकी। उसके मुँह से चीख निकल पड़ी, “बचाओ कमल! कहाँ हो कमल। आओ मुझे बचा लो।” तब तक भूरा के तीन-चार दोस्त भी वहाँ छुप कर बैठे थे जो मौक़ा पाकर सामने आ गये। 

पंखुड़ी बहुत डर चुकी थी। बार-बार कमल को आवाज़ लगाए जा रही थी। सभी उसकी तरफ़ हँसते हुए आगे बढ़ रहे थे। भूरा ने कहा, “कोई नहीं आने वाला तुझे बचाने के लिए। किसका इंतज़ार कर रही है? आज हम से ही काम चला ले।” इतना कहकर वो फिर से ठठाकर हँस पड़ा। 

पंखुड़ी बोली, “मेरा कमल आएगा। एक-एक से बदला लेगा वह।” 

इससे पहले कि वह सभी उसके साथ कुछ कर पाते, कमल आ पहुँचा। एक पेड़ की टहनी तोड़कर उन सभी पर टूट पड़ा। पंखुड़ी भी उसका साथ देने लगी। लेकिन चार-पाँच लोगों के आगे वे कब तक टिक पाते। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सभी लफ़ंगे वहाँ से भाग निकले। वे दोनों वहीं पर गिर पड़े। पंखुड़ी के मुँह से धीमे से आवाज़ निकली, “कमल!”

कमल कराहते हुए पंखुड़ी की तरफ़ बढ़ा। पास पहुँचकर वह पंखुड़ी से लिपट गया। पंखुड़ी रोए जा रही थी। कमल की हालत देखकर उसे सदमा-सा लग गया था। कमल की साँसें उखड़ने लगीं। मगर उसने हिम्मत बाँधते हुए पंखुड़ी को दिलासा दिया। बोलने लगा, “अरे पगली! आज नहीं पूछेगी वो जगह कहाँ है?”

उसके मुख से आख़िरी शब्द निकले, “बाँहों में तेरे!“

कमल ने पंखुड़ी की बाँहों में ही दम तोड़ दिया। पंखुड़ी के मुँह से चीख निकल पड़ी और उसी चीख के साथ वह भी कमल की हमराह हो गई। एक दूसरे की बाँहों में ही उनकी दुनिया थी और एक दूसरे की बाँहों में उनकी कहानी भी सिमट चुकी थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

किशोर साहित्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

कहानी

हास्य-व्यंग्य कविता

गीत-नवगीत

कविता - हाइकु

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं