अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ख़ुशनुमा ये चमन हो दुआ कीजिए

आजकल गर्मियों का चला दौर है
ख़ुशनुमा ये चमन हो दुआ कीजिए
सूखी-सूखी सी पंखुड़ियाँ कह रही
प्यार के चंद शबनम अता कीजिए

 

ये है तपती हुई जेठ की दोपहर
गर्म मौसम हठीला रुकेगा नहीं
प्रीत के जल में तुम जो भिगो दो मुझे
मन मेरा फिर कभी भी थकेगा नहीं

 

भावना के नये फूल खिलने लगें
फिर वही ठंडी-ठंडी हवा दीजिए

 

चलते-चलते जो पाँवों में छाले हुए
साथ रहते थे मुझको सम्हाले हुए
फिर उन्हीं रास्तों से पड़ा वास्ता
हम उन्हीं मंज़रों के हवाले हुए

 

मेरे रहबर मुझे सूझता कुछ नहीं
हाथ अपने ज़रा फिर बढ़ा दीजिए

 

जानती हूँ कि कठिनाईयाँ हैं बहुत
प्रेमपथ पर जो कोई भी संग-संग चले
धुल ही जाते हैं अश्कों में अक्सर प्रिये
ख़ूबसूरत जो सपने नयन में पले

 

ख़ुद से ज्यादा यक़ीं तुमपे करती हूँ मैं
ऐसा न हो कि मुझको दग़ा दीजिए

 

प्रेम कान्हा के रंग-रूप जैसा ही है
प्रेम में ये हृदय ब्रज का आँगन लगे
प्रेम है राधिका का समर्पण मधुर
प्रेम मीरा के मोहन का दर्पण लगे

 

 धरती-अंबर से बढ़कर भला प्यार को
 और क्या नाम दूँ ये बता दीजिए

 

 आजकल गर्मियों का चला दौर है
 ख़ुशनुमा ये चमन हो दुआ कीजिए
 सूखी-सूखी सी पंखुड़ियाँ कह रहीं
 प्यार के चंद शबनम अता कीजिए

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

अनीता relan 2022/07/15 08:53 PM

साहित्य कुंज प्रत्येक अंक की तरह इस अंक में भी एक एक कविता गीत गजल लेख संग्रहित करने लायक हैं पठनीय हैं ज्ञानवर्धक है सभी साहित्य प्रेमियों को विशेष दिया संपादक महोदय को जिन्होंने इतनी खूबसूरत कलेवर के साथ पत्रिका हमारे समक्ष रखें सभी बधाई के पात्र हैं

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल

गीत-नवगीत

कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

नज़्म

कविता-मुक्तक

दोहे

सामाजिक आलेख

रचना समीक्षा

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं