बंजर ज़मीन
काव्य साहित्य | कविता अमरेश सिंह भदौरिया1 Apr 2022 (अंक: 202, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
हृदय की ज़मी पर
अहसास की आद्रता से
चाहत की उष्णता पाकर
कभी उगा था तुम्हारे
पवित्र प्रेम का अंकुर
यक़ीनन जीवन सबसे बड़ी
ख़ुशी ने दिल की दहलीज़ पर
दस्तक दी . . . थी
ये अंकुरण अकेला ही नहीं आया
और भी बहुत था कुछ इसके साथ
कल्पना की नई उड़ान
अरमानों का नया क्षितिज
उम्मीदों के नए नवेले पंख
और कुछ ख़ुशनुमा ख़्वाब
इस प्रेम की लतर को मैं प्रतिदिन
स्नेहजल से सींचकर बड़ा कर रहा था
अचानक . . . एक दिन
सच के . . . समाघात से
अरमानों का महल ढह गया
जिसमें दबकर प्रेम मर गया
बिखर गईं स्वर्णिम कल्पनाएँ
टूट गए सभी सुहाने स्वप्न
तन्हाई, चिंता, घुटन, बेबसी, मजबूरियाँ
और . . .
बची है चाहत जो सिसक रही है
हृदय की ज़मीन को खारे जल से
सींचने के लिए रो रहे हैं नयन
क्योंकि विज्ञान भी कहता है कि
बंजर ज़मीन पर कोई
अंकुरण . . . नहीं होता!!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अधनंगे चरवाहे
- अनाविर्भूत
- अवसरवादी
- अहिल्या का प्रतिवाद
- अख़बार वाला
- आँखें मेरी आज सजल हैं
- आज की यशोधरा
- आरक्षण की बैसाखी
- आस्तीन के साँप
- आख़िर क्यों
- इक्कीसवीं सदी
- उपग्रह
- कुरुक्षेत्र
- कैक्टस
- कोहरा
- क्यों
- खलिहान
- गाँव - पहले वाली बात
- चुप रहो
- चुभते हुए प्रश्न
- चैत दुपहरी
- चौथापन
- जब नियति परीक्षा लेती है
- तितलियाँ
- दहलीज़
- दिया (अमरेश सिंह भदौरिया)
- दीपक
- देह का भूगोल
- दो जून की रोटी
- धरती की पीठ पर
- धोबी घाट
- नदी सदा बहती रही
- पगडंडी पर कबीर
- पहली क्रांति
- पीड़ा को नित सन्दर्भ नए मिलते हैं
- पुत्र प्रेम
- प्रभाती
- प्रेम की चुप्पी
- बंजर ज़मीन
- बंजारा
- भगीरथ संकल्प
- भाग्य रेखा
- भावनाओं का बंजरपन
- भुइयाँ भवानी
- मन मरुस्थल
- माँ
- मुक्तिपथ
- मुखौटे
- मैं भला नहीं
- योग्यता का वनवास
- रातरानी
- लेबर चौराहा
- शस्य-श्यामला भारत-भूमि
- शान्तिदूत
- सँकरी गली
- सती अनसूया
- सरिता
- हल चलाता बुद्ध
ऐतिहासिक
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
चिन्तन
सामाजिक आलेख
शोध निबन्ध
कहानी
ललित कला
पुस्तक समीक्षा
कविता-मुक्तक
हास्य-व्यंग्य कविता
गीत-नवगीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं