पाती
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत अमरेश सिंह भदौरिया1 Mar 2019
संबंधों का हाल सुनाने अब कहाँ आती।
सुधियों की पाती हाँ सुधियों की पाती।
आधुनिकता में कहीं खो गयी
बीते कल की बात हो गयी
बाबू जी का वही तराना
बात-बात में यूँ उकताना
गृहस्थी का बोझ उठाए
अम्मा झुँझलाती।
सुधियों की पाती हाँ सुधियों की पाती।
कच्ची माटी का सोंधापन
चिंताओं से मुक्त वो बचपन
तन की पीड़ा मन की पीड़ा
विरहिणी के अँसुवन की पीड़ा
आँगन की तुलसी में
प्रतिदिन जलती सँझवाती।
सुधियों की पाती हाँ सुधियों की पाती।
काटे कटे न सूनी रतियाँ
प्रीति भरी यौवन की बतियाँ
परदेसी की याद समेटे
अनकहे संवाद समेटे
मेघों की सावनी घटाएँ
रह-रह तड़पाती।
सुधियों की पाती हाँ सुधियों की पाती।
फ़सलें झूमें मचल-मचल कर
यूँ धानी परिधान पहन कर
ईश्वर का दिया है सब कुछ
नहीं चाहिए और अधिक कुछ
अपनी कथा-व्यथा भौजाई
ननदी से लिखवाती।
सुधियों की पाती हाँ सुधियों की पाती।
बच्चे भी अब बड़े हो गए
अपने पैरों खड़े हो गए
नई बहू का आना घर में
ख़ुशियों भरा ख़ज़ाना घर में
साझी रसोई साझा चूल्हा
साझी दाल-चपाती।
सुधियों की पाती हाँ सुधियों की पाती।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अधनंगे चरवाहे
- अनाविर्भूत
- अवसरवादी
- अहिल्या का प्रतिवाद
- अख़बार वाला
- आँखें मेरी आज सजल हैं
- आँगन
- आज की यशोधरा
- आरक्षण की बैसाखी
- आस्तीन के साँप
- आख़िर क्यों
- इक्कीसवीं सदी
- उपग्रह
- कुरुक्षेत्र
- कैक्टस
- कोहरा
- क्यों
- खलिहान
- गाँव - पहले वाली बात
- चुप रहो
- चुभते हुए प्रश्न
- चैत दुपहरी
- चौथापन
- जब नियति परीक्षा लेती है
- ज्वालामुखी
- तितलियाँ
- दहलीज़
- दिया (अमरेश सिंह भदौरिया)
- दीपक
- देह का भूगोल
- दो जून की रोटी
- धरती की पीठ पर
- धोबी घाट
- नदी सदा बहती रही
- नेपथ्य में
- पगडंडी पर कबीर
- परिधि और त्रिभुज
- पहली क्रांति
- पीड़ा को नित सन्दर्भ नए मिलते हैं
- पुत्र प्रेम
- प्रभाती
- प्रेम की चुप्पी
- बंजर ज़मीन
- बंजारा
- भगीरथ संकल्प
- भाग्य रेखा
- भावनाओं का बंजरपन
- भुइयाँ भवानी
- मन मरुस्थल
- माँ
- मुक्तिपथ
- मुखौटे
- मैं भला नहीं
- योग्यता का वनवास
- रातरानी
- लेबर चौराहा
- शस्य-श्यामला भारत-भूमि
- शान्तिदूत
- सँकरी गली
- सती अनसूया
- सरिता
- हल चलाता बुद्ध
सांस्कृतिक आलेख
ऐतिहासिक
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
चिन्तन
सामाजिक आलेख
शोध निबन्ध
कहानी
ललित कला
पुस्तक समीक्षा
कविता-मुक्तक
हास्य-व्यंग्य कविता
गीत-नवगीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं