अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

शस्त्र पूजन और बेलन-चिमटा

 

दशहरा आया, शस्त्र पूजन का दिन। लोग अपने-अपने “शस्त्रों” को चमकाकर फूल-माला चढ़ा रहे हैं। कोई तलवार साफ़ कर रहा है, कोई बंदूक, तो कोई लाठी-भाला। लेकिन महल्ले के कोने में बैठी दो महिलाएँ—सुनयना और कमला—बड़ी गम्भीर मुद्रा में चर्चा कर रही थीं। 

सुनयना (व्यंग्य भरे स्वर में)— “कमला बहन, बड़े लोग तलवार, बंदूक पूज रहे हैं। सोचो ज़रा, इनसे उनका क्या होता है? साल भर अलमारी में बंद पड़ी रहती हैं। असली शस्त्र तो हमारे हाथों में हैं।”

कमला (हँसते हुए)— “बिलकुल! हमारे बेलन-चिमटे बिना तो घर आधे दिन भी न चले। बेलन ही है जो सुबह चार रोटियाँ बेलता है और ज़रूरत पड़ने पर पति की अकड़ भी बेलकर चपटी कर देता है।”

सुनयना (ठहाका लगाकर)— “और चिमटा! ये तो बहनों का ब्रह्मास्त्र है। रोटी पलटे तो भी काम आए और पति की बातें पलटे तो भी।”

कमला (मुस्कराकर)— “हाँ बहन, अब बैंक वाले अपने कंप्यूटर की पूजा करें, मज़दूर हथौड़ी-हंसिया की। पर हम गृहिणियों का क्या? हमारा कंप्यूटर है कुकर—एक सीटी ग़लत बजी तो घर में महाभारत शुरू।”

सुनयना— “सही कहा! और झाड़ू को मत भूलो। ये तो बहुउपयोगी शस्त्र है। घर की गंदगी साफ़ करे और कभी-कभी गली के कुत्ते-बिल्ली ही नहीं, पति की अकड़ भी साफ़ कर दे।”

दोनों और ज़ोर से हँस पड़ीं। 

कमला— “तो तय रहा। इस दशहरे हम बेलन, चिमटा, कुकर और झाड़ू का पूजन करेंगे। तलवार-बंदूक की ज़रूरत उन लोगों को है जिन्हें दिखावा करना है। हमें तो वही पूजना चाहिए जिससे पेट भरता है, घर चलता है और कभी-कभी पति भी सीधा होता है।”

सुनयना (व्यंग्य कसते हुए)— “हाँ, बहन। जो शस्त्र 365 दिन हमारे हाथों में रहते हैं, वही असली शस्त्र हैं। बाक़ी तो बस फोटो खिंचवाने के लिए होते हैं।”

और दोनों हँसते-हँसते इस नतीजे पर पहुँचीं कि—

इस देश में अगर सबसे ईमानदारी से शस्त्र पूजन होता है, तो वह गृहिणियों के बेलन और चिमटे का ही होता है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सामाजिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सांस्कृतिक आलेख

साहित्यिक आलेख

कहानी

लघुकथा

चिन्तन

सांस्कृतिक कथा

ऐतिहासिक

ललित निबन्ध

शोध निबन्ध

ललित कला

पुस्तक समीक्षा

कविता-मुक्तक

हास्य-व्यंग्य कविता

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं