अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पहली क्रांति

 

दो पत्थर टकराए, 
एक चिंगारी उठी। 
धधक उठा जंगल, 
पेड़, पत्ते, जीवन—सब राख। 
धुएँ में लिपटी भीड़ ने कहा—
“क्रांति!”
 
लपटें उछलीं, 
हवा ने और उकसाया। 
क़स्बों के माथे पर
काली लकीरें खिंच गईं। 
घरों की दीवारों पर
छायाएँ थरथराईं। 
 
लोग दौड़े, 
कोई भय में, कोई लूट की चाह में। 
कुछ ने जलती हुई लपटें थाम लीं, 
कुछ ने कहा—
“यही आग इतिहास लिखेगी।”
 
पर आग ने सिर्फ़ जलाया। 
माटी को, 
बीज को, 
घोंसलों को। 
 
धुएँ की गंध लहराई, 
रात के अँधेरे में। 
सवेरा हुआ, 
धुआँ बैठा, 
और वही टूटी ज़मीन। 
वही जली शाखें। 
कोई क्रांति न थी। 
 
उसी राख में कहीं
एक बीज गिरा। 
किसी ने नहीं देखा। 
ना शोर, 
ना उत्सव। 
ना घोषणा, ना आंदोलन। 
 
बस धरती ने अपने मौन गर्भ में
उसे समेट लिया। 
अंधकार की परतों में
वक़्त की नमी से लिपट
वो बीज धीरे-धीरे
अपनी जड़ों से बात करने लगा। 
 
बीज बोला—
“मैं बाहर जाऊँगा।”
 
धरती हँसी—
“सब कुछ जल चुका है, 
तू भी मिट जाएगा।”
 
बीज ने कहा—
“मैं मिटने ही तो आया हूँ। 
मिट कर उगने के लिए।”
 
बरसों बीत गए। 
लोग चिंगारी की बात करते रहे। 
कितनी लपटें उठीं, 
कितने जंगल राख हुए। 
हर बार कहा गया— “ये क्रांति है।”
 
पर क्रांति कभी
लपटों में नहीं थी। 
 
कभी
रात के गहरे मौन में
मिट्टी को चीरता अंकुर
अपनी पहली साँस लेता है। 
कोई नहीं देखता। 
कोई नहीं जानता। 
 
क्योंकि
सच्ची क्रांति
दृश्य में नहीं, 
अदृश्य में घटती है। 
 
वही बीज
धीरे-धीरे
धरती की जड़ पकड़ने लगा। 
उसकी जड़ें
इतिहास की परतों में उतर गईं। 
पाषाण में समाए
पुरखों के स्वप्न तक। 
 
उसने
भूख, बारिश, धूप, 
हर विष पी लिया। 
फिर एक दिन
धरती के माथे पर
हाथ रखकर कहा—
 
“अब मैं आ रहा हूँ।”
 
अंकुर फूटा। 
धूप में झिलमिलाया। 
कोई नहीं जानता था
कि यही असली क्रांति है। 
 
वो अंकुर
धीरे-धीरे
वृक्ष बना। 
उसकी शाखाओं पर
चिड़ियाँ आईं। 
उसकी छाँव में
थके हुए लोग लेटे। 
उसके नीचे
प्रेम ने जन्म लिया। 
घरों की छतों पर
हरी पत्तियाँ फूटने लगीं। 
 
और फिर
सदियों बाद
किसी बूढ़े ने
उँगली से उस वृक्ष की ओर इशारा कर कहा—
“यही है पहली क्रांति।”
 
चिंगारी जलाती है, 
बीज उगाता है। 
 
एक दृश्य बदलता है, 
दूसरा मनुष्य। 
 
एक राख छोड़ता है, 
दूसरा जीवन। 
 
सच्ची क्रांति
वक़्त के तवे पर
धैर्य की धीमी आँच पर
संघर्ष की नमी में
चुपचाप सिकी हुई
वो रोटी है, 
जिसका स्वाद
सिर्फ़ वही जानता है
जिसने सच में भूख सही हो। 
 
आज भी लोग
लपटों की तरफ़ भागते हैं। 
शोर, भीड़, भाषण, नारे। 
और कहीं
किसी चुप ज़मीन में
एक बीज
अपनी हथेली फैलाए
आकाश को छूने की तैयारी कर रहा है। 
 
क्योंकि
हर बार जब दुनिया राख बनती है, 
धरती
एक बीज और बो देती है। 
 
यही है
पहली क्रांति। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख

कविता

किशोर साहित्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सांस्कृतिक आलेख

साहित्यिक आलेख

कहानी

लघुकथा

चिन्तन

सांस्कृतिक कथा

ऐतिहासिक

ललित निबन्ध

शोध निबन्ध

ललित कला

पुस्तक समीक्षा

कविता-मुक्तक

हास्य-व्यंग्य कविता

गीत-नवगीत

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं