कारवाँ
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत अमरेश सिंह भदौरिया1 Apr 2019
धूप से कहाँ अलग हुई है तपन।
तलवे दोनों सेंक रही रेत की जलन।
बरगद की छाँव में
ठहरने का वक़्त कहाँ,
बढ़े चलो बढ़े चलो
कह रहा कारवाँ,
पंछी लौटे नीड़ में
लगी जब थकन॥1.॥
धूमिल हुए चिन्ह कैसे
पथ की पहचान के,
आँधी की शरारत है
या तेवर तूफ़ान के,
ढूँढ़ रहा दोषियों को
विद्रोही मन॥2.॥
अरुणमयी सुबह हो
या शबनमी हो शाम,
मज़बूरी चलने की
रहती आठो याम,
अहर्निश सेवामहे-सा
मंत्रों का मनन॥3.॥
वेदमंत्रों ने कब कहा
तुम यातना सहो,
पीड़ाएँ झेलकर भी
मौन यूँ रहो,
तिमिर का तिलिस्म भेदो
"अमरेश" बन किरण॥4.॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अधनंगे चरवाहे
- अनाविर्भूत
- अवसरवादी
- अहिल्या का प्रतिवाद
- अख़बार वाला
- आँखें मेरी आज सजल हैं
- आँगन
- आज की यशोधरा
- आरक्षण की बैसाखी
- आस्तीन के साँप
- आख़िर क्यों
- इक्कीसवीं सदी
- उपग्रह
- कुरुक्षेत्र
- कैक्टस
- कोहरा
- क्यों
- खलिहान
- गाँव - पहले वाली बात
- चुप रहो
- चुभते हुए प्रश्न
- चैत दुपहरी
- चौथापन
- जब नियति परीक्षा लेती है
- ज्वालामुखी
- तितलियाँ
- दहलीज़
- दिया (अमरेश सिंह भदौरिया)
- दीपक
- देह का भूगोल
- दो जून की रोटी
- धरती की पीठ पर
- धोबी घाट
- नदी सदा बहती रही
- नेपथ्य में
- पगडंडी पर कबीर
- परिधि और त्रिभुज
- पहली क्रांति
- पीड़ा को नित सन्दर्भ नए मिलते हैं
- पुत्र प्रेम
- प्रभाती
- प्रेम की चुप्पी
- बंजर ज़मीन
- बंजारा
- भगीरथ संकल्प
- भाग्य रेखा
- भावनाओं का बंजरपन
- भुइयाँ भवानी
- मन मरुस्थल
- माँ
- मुक्तिपथ
- मुखौटे
- मैं भला नहीं
- योग्यता का वनवास
- रातरानी
- लेबर चौराहा
- शस्य-श्यामला भारत-भूमि
- शान्तिदूत
- सँकरी गली
- सती अनसूया
- सरिता
- हल चलाता बुद्ध
सांस्कृतिक आलेख
ऐतिहासिक
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
चिन्तन
सामाजिक आलेख
शोध निबन्ध
कहानी
ललित कला
पुस्तक समीक्षा
कविता-मुक्तक
हास्य-व्यंग्य कविता
गीत-नवगीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं