अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कुएँ बावड़ी रो रहे, सूखे सब जलस्रोत

 

बूँद-बूँद से सिंधु है, बूँदों से संसार। 
जल बिन सूना ये जगत, जल से ही उद्धार॥
 
सूखे नद-नाले सभी, प्यासा हुआ जहान। 
जल संरक्षण कीजिए, सुन लो हे इंसान॥
 
धरती माँ की गोद में, जल अमृत की खान। 
व्यर्थ न इसको बहाइए, रखिए इसका मान॥
 
मेघ बरसते प्रेम से, भरते नदिया-ताल। 
जल से हरियाली रहे, जल से सब खुशहाल॥
 
कुएँ बावड़ी रो रहे, सूखे सब जलस्रोत। 
जल बच जाए आज तो, कल रहे ओतप्रोत॥
 
प्यासे पंछी पूछते, कहाँ गया वह नीर। 
जल के बिन सूना लगे, जीवन होकर पीर॥
 
ताल-तलैया सूखते, सूखे खेत-खलिहान। 
जल बिन कैसे जीवित रहे, पशु-पक्षी इंसान॥
 
जल है तो कल भी रहे, जल से जीवन-राग। 
जल की रक्षा कीजिए, यही समय की माँग॥
 
वर्षा जल को रोककर, भर लो अपने कूप। 
जल संकट से बच सके, गाँव नगर और रूप॥
 
नदियाँ माँ की गोद हैं, मत करना अपमान। 
जल को निर्मल रखिए, यही सच्चा सम्मान॥
 
पेड़ लगाओ प्रेम से, आएँगे फिर मेघ। 
जल-संकट मिट जाएगा, हरे होंगे सब खेत॥
 
जल की क़ीमत तब समझ, जब सूखें सब स्रोत। 
बूँद-बूँद को जोड़कर, जीवन हो ओतप्रोत॥
 
प्रकृति देती चेतना, सुनिए उसका गान। 
जल बचाना धर्म है, यही सच्चा अभियान॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!! 
|

मन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…

अंकित
|

(स्थान-5 मात्रा उच्चारण)    'राना'…

अटल बिहारी पर दोहे
|

है विशाल व्यक्तित्व जिमि, बरगद का हो वृक्ष। …

अभिमान
|

  नित्य बचें अभिमान से, धैर्य धरें…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

दोहे

कविता

बाल साहित्य कविता

कहानी

सामाजिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

लघुकथा

सांस्कृतिक आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

शोध निबन्ध

काम की बात

स्वास्थ्य

ऐतिहासिक

कार्यक्रम रिपोर्ट

चिन्तन

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं