अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मैं बिंदी हूँ, मौन की ज्वाला

 

माथे पर चुप बैठी मैं, 
जैसे चाँदनी का एक बिंब–
किन्तु पूछते हो मुझसे, 
“तुम हो कौन, इस रंग में लिपटी?” 
 
मैं तो चुप थी वर्षों से, 
मौन की ज्वाला बनकर–
ना किया प्रतिकार कभी, 
ना तोड़ी कोई परंपरा। 
 
मैं बिंदी हूँ–
स्त्री की उस पहली पुकार की 
जो किसी आरती की थाली से नहीं, 
उसकी चुप पीड़ा से जन्मी। 
 
तुम्हारी आँखों को खटकती क्यों है 
मेरी धड़कन की यह लालिमा? 
क्या अस्तित्व का कोई रंग नहीं होता? 
 
मेरे माथे पर जो बिंदी है, 
वह माँ की गोद से उठी आभा है, 
वह दादी की कहानियों से गूँथी गई भाषा है। 
 
क्या इसलिए मुझे विदेशी कह दोगे? 
क्योंकि मैं अपनी चुप्पियों के साथ भी
अपनी संस्कृति से मुखर हूँ? 
 
क्या अमेरिकन होने के लिए
स्वप्नों का रंग बदलना ज़रूरी है? 
या अपना नाम, अपनी माँ की भाषा 
छोड़ देना ही कर्त्तव्य है? 
 
मैं तो जलती रही एक दीपक की तरह, 
जिसने तुम्हारी अदालतों में न्याय को ऊष्मा दी। 
 
तुमने मेरा न्याय नहीं देखा, 
केवल मेरे माथे की बिंदी को ‘जज’ किया। 
 
मैंने प्रश्न नहीं किया तुम्हारे सूट-बूट से, 
तो तुम क्यों काँप उठे मेरी परंपरा से? 
 
मैं बिंदी हूँ–
मौन की वह सुलगती हुई रेखा
जो हर अपमान में भी सौंदर्य ढूँढ़ लेती है। 
 
मैं बिंदी हूँ–
स्त्री की वह पहचान जो तुम्हारे तानों से नहीं, 
अपने मौन प्रतिरोध से सँवरती है। 
 
मैं बिंदी हूँ–
जिसे मिटाया जा सकता है शरीर से, 
पर आत्मा से नहीं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

सांस्कृतिक आलेख

हास्य-व्यंग्य कविता

दोहे

शोध निबन्ध

सामाजिक आलेख

काम की बात

स्वास्थ्य

ऐतिहासिक

कार्यक्रम रिपोर्ट

चिन्तन

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं