अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

फूलन देवी

ट्रेन सरपट दौड़ी जा रही थी। सामने वाली सीट पर भरे हुए बदन की एक उदास औरत बैठी थी। उसका दो साल का नटखट लड़का पूरी बोगी में धमाल मचाए हुए था। प्रणव उस औरत के गठे हुए बदन की ओर आकर्षित हुआ तो दिखावटी प्रेम से उसके लड़के से खेलने लगा। लड़का भी बड़ा क्यूट था। 

 प्रणव ने कई बार कोशिश की औरत से बात करने की पर बात बनी नहीं। देखने में वह विधवा लग रही थी। उसकी माॅंग बिना सिंदूर के सूनी थी, माथे पर कोई बिंदी नहीं थी। कोई सिंगार नहीं फिर भी उसकी सुंदरता ग़ज़ब ढा रही थी। बोगी का हर पुरुष ललचाई नज़रों से उसे काट खाने को उतारू था। 

 प्रणव ने आख़िरी दाँव चलाया, अपने बैग से बिस्किट का पैकेट निकाल कर खाने लगा। बिस्किट देख लड़का हँसता-खिलखिलाता प्रणव के पास आ गया। प्रणव भी तो यही चाहता था, उसने पैकेट औरत की तरफ़ आगे बढ़ाते हुए कहा, "लीजिए . . . खिला दीजिए . . . बच्चा भूखा होगा।”

औरत ने बग़ैर ना नुकुर के पैकेट हाथ में ले लिया। प्रणव को लगा कि अब बस मछली काँटे में फँस गई। बातचीत प्रारंभ हो चुकी थी और बातचीत का सिलसिला चल निकला। बातों ही बातों में पता चला कि औरत दिल्ली जा रही है अपने पति से मिलने, तिहाड़ जेल! 

तिहाड़ जेल का नाम सुनते ही प्रणव की आशिक़ी का भूत उतर गया। वह सामान्य होकर बतियाने लगा। आगे औरत ने सच्चाई बताई कि वह अपने पति के साथ मिलकर एक ढाबा चलाती थी। एक रात तीन शराबी खाना खाने आये। उनकी नियत बिगड़ गई। मैंने सब्ज़ी काटने वाले हँसिये (गंडासा) से तीनों को काट दिया। मेरे उसी जुर्म को मेरे पति ने अपने सिर ले लिया। 

अगले स्टेशन पर गाड़ी रुकी तो प्रणव फीकी सी मुस्कान के साथ फूलन देवी को नमस्ते करता हुआ उतर गया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

चिन्तन

काम की बात

किशोर साहित्य कविता

लघुकथा

बाल साहित्य कविता

वृत्तांत

ऐतिहासिक

कविता-मुक्तक

सांस्कृतिक आलेख

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं