अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आस्तीन का साँप

विवाह मंडप घर पर ही बनाया गया था लेकिन बारातियों के ठहरने की व्यवस्था लगभग पौने किलोमीटर दूर एक धर्मशाला में की गई थी। 

दोनों जगह की सजावट और व्यवस्था में कोई कमी नहीं थी। 

नाश्ता पानी के बाद बैंड-बाजे के साथ दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुलहन के घर की ओर चल पड़ा था। दूल्हा के साथी मस्त होकर नाच रहे थे। 

मैं और मेरा एक दोस्त ज़रा जल्दी विवाह मंडप जाना चाहते थे। एक सज्जन जो हमारे लिए अनजान थे आगे बढ़कर कहा, “आप लोग शादी घर जाना चाहते हैं? चलिए मेरे साथ, शॉर्ट रास्ते से जल्द ही पहुँच जायेंगे।” 

हम दोनों उनके साथ चल पड़े। 

“कैसी लगी जलपान की व्यवस्था? सब ठीक था न?” सज्जन ने पूछा। 

”बहुत सुंदर!” मैंने कहा। 

“सजावट भी बहुत सुंदर है, लगता है लड़की वाले काफ़ी अमीर हैं!” मैंने जिज्ञासा प्रगट की। 

सज्जन को मेरी बातों से हर्ष कम हुआ, ऐसा मुझे लगा। 

“आप लड़की वाले के रिश्तेदार हैं क्या?” 

“जी, दूर के रिश्तेदार हैं। मेरा घर यहाँ से दस किलोमीटर दूर दूसरे गाँव में है। शादी में निमंत्रित हैं,” सज्जन का जवाब था। 

मंज़िल क़रीब आ चुकी थी। 

अचानक सज्जन ने एक राज़ की बात कही, “लड़के वालों को शायद पता नहीं था कि लड़की की दादी को श्वेती की बीमारी है। दादी को सामने आने नहीं दिया होगा।” 

इतना कहकर वह तुरंत हम दोनों को छोड़कर भीड़ में ग़ायब हो गया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

रश्मि लहर 2023/09/15 05:31 PM

वाह वाह वाह ! सच में आस्तीन के साँप होते ही हैं !

राजनन्दन सिंह 2022/10/01 10:47 AM

दुष्टता की पोल खोलती हुई अच्छी कथा।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं