अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चिराग़ तले अँधेरा

“इस परिवार का बहुत नाम सुना है। दादाजी कहा करते कि आज़ादी के पहले से ही इस परिवार की शान-शौकत थी। सरकारी दफ़्तरों में इनकी तूती बोलती थी।”

“गुज़रे ज़माने की बातें हैं ये,”दोस्त ने टोका। 

“भाई तुम्हारा गाँव तो अभी तक मैं गया नहीं हूँ। बाप-दादा से सुनी बातें ही बताई। लेकिन आज भी लोग नंदकिशोर को नंदू या सिर्फ़ नंदकिशोर कहते सुना नहीं है। मैंने लोगों को नंदकिशोर बाबू ही कहते सुना है।”

“जी, यह सच है। व्यक्तिगत रूप से वे सज्जन ज़रूर हैं, अस्सी-पचासी साल की उम्र में भी स्वस्थ हैं। कभी बीड़ी-सिगरेट या दारू नहीं पीते हुए किसी ने नहीं देखा होगा। लेकिन . . .।”

“लेकिन क्या?” 

“मेरे ख़्याल से बड़े ही स्वार्थी क़िस्म के व्यक्ति हैं, कभी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए नहीं देखा। सरकारी नौकरी में थे, पुराने ज़माने के ग्रेजुएट थे। समाज के किसी भी युवा का कभी मार्गदर्शन भी नहीं किया। और तो और . . .” 

“और क्या?” दोस्त की उत्सुकता बढ़ गई थी। 

”न अपने बेटों को और न अपने पोतों को किसी अच्छे मुक़ाम में पहुँचा पाए।”

“तुम्हारा मतलब सरकारी जॉब से है?” 

“सिर्फ़ सरकारी जॉब क्यों, आत्मनिर्भर भी तो नहीं हैं आज की तारीख़ में। फिर भी, इनके पोतों की दबंगई भी कम नहीं है। आपराधिक मामलों में जेल की हवा भी खा चुका है एक पोता।”

“अरे, यह तो चिराग़ तले अँधेरा वाली बात है।”

पटना शहर के एक हॉस्टल में पढ़ रहे दो साथियों की बातचीत का अंत हो गया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं