अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सपने

 

“क्या आपकी पत्रिका देख सकता हूँ?” सामने की सीट पर बैठे सज्जन ने पूछा।

“अवश्य,” बीस वर्षीय दीपक ने मुस्कुरा कर कहा। 

ट्रेन अपनी रफ़्तार से चल रही थी। दीपक के पास हिंदी, बांग्ला और अंग्रेज़ी की तीन पत्रिकाएँ थीं। 

“आप पढ़ते हैं?” बांग्ला की पत्रिका को पढ़ते हुए सज्जन ने पूछा। 

“जी,” छोटा-सा जवाब था दीपक का। 

“कॉलेज में? क्या कॉम्बिनेशन है आपका?” सज्जन ने जानना चाहा। 

 दीपक को कुछ घबड़ाया देख सज्जन ने कहा, “मेरा मतलब कौन-कौन विषय है आपका?” 

दीपक ने कुछ विषयों का नाम बता दिया। सज्जन अगले स्टेशन पर उतर गए। 

दीपक से कुछ दूर खिड़की से सटे सिंगल सीट पर बैठे प्रोफ़ेसर नंदा से रहा ना गया। विद्वान प्रोफ़ेसर ने दीपक और सज्जन की बातचीत को सुन लिया था। 

“बाबू! तुमने सफ़ेद झूठ क्यों बोला?” 

प्रोफ़ेसर के प्रश्न से दीपक के चेहरे का रंग उतर गया था। 

“मैं क्या जवाब देता समझ नहीं पाया। अपरिहार्य कारण से मैट्रिक से आगे मेरी पढ़ाई नहीं हो सकी।”

“कितने दिन हुए मैट्रिक पास किए? और क्या तुम ये पत्रिकाएंँ नियमित पढ़ते हो?” 

“जी सर, साहित्य में मेरी अभिरुचि है, मैट्रिक की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ फ़र्स्ट डिवीज़न में पास थी। चार साल हो गए।” 

प्रोफ़ेसर नंदा दीपक की आँखों में तैरते सपनों और उनकी विवशता समझ गए। 

“बेटा, तुम्हें पढ़ना चाहिए। अभी तुम्हारा सफ़र ख़त्म नहीं हुआ है। मैं साहिबगंज कॉलेज का प्राचार्य हूँ। मैं तुम्हारी मदद करूँगा।” 

“जी सर, कोशिश करूँगा,” दीपक की आँखें आँसुओं से भर गई थीं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं