अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बरकत 

 

“ए भाई रिक्शेवाले! मुझे अस्पताल तक जाना है। चलो,” सुनीता देवी ने वृक्ष की छाँव में सुस्ता रहे रिक्शेवाले से कहा। 

“नहीं जा पाऊँगा। बड़ी धूप है और थका-सा महसूस कर रहा हूँ,” रिक्शेवाले ने अपनी असमर्थता जताई। 

“भाई रिक्शेवाले, अस्पताल में मेरा मालिक भर्ती है, उनके लिए खाना ले जाना है, कोई मदद करने वाला भी नहीं है। दूना भाड़ा दे दूँगी,” सुनीता देवी गिड़गिड़ाई। 

“अरे नहीं बहन जी, भरी दुपहरी में अपनी छाया भी सिमटती जा रही है। लेकिन चलो भाई जान के लिए . . . बैठिए!” रिक्शे की सीट पर बैठते हुए रिक्शेवाले ने कहा। 

सुनीता देवी ने अपनी छतरी से रिक्शेवाले के सर को धूप से बचाने की कोशिश की और बोली, “तुम जैसे इंसानों की जितनी तारीफ़ की जाए कम होगी।”

“अरे बहन जी, आपने मुझे भाई जो कहा, मेरा दिल पसीज गया।”

अस्पताल पहुँचते ही सुनीता देवी उतरी और रिक्शेवाले को पचास रुपये का एक नोट थमाते हुए बोली, “शुक्रिया भाई जी।”

रिक्शेवाले के चेहरे पर सुकून झलक रहा था। उसने पॉकेट से पच्चीस रुपये निकाले और उसे सुनीता देवी को देते हुए कहा, “आपको दूना भाड़ा नहीं देना है बहन जी। ईमान की कमाई से बरकत होती है।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं