अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्वामी विवेकानंद: महान व्यक्तित्व

आधुनिक भारत के महान व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद ने मात्र 39 साल की ज़िन्दगी में देश और विश्व के इतिहास में जो कृतिमान स्थापित कर गए हैं वह अभूतपूर्व ही नहीं आने वाले सदियों तक असंभव-सा लगता है। 

स्वामी विवेकानंद और रवीन्द्रनाथ ठाकुर और गाँधी जी लगभग समकालीन थे। उन्नीसवीं सदी के साठवें दशक में रवींद्रनाथ, विवेकानंद और गाँधीजी का जन्म हुआ। ये तीनों भारत माता के यशस्वी संतानें हैं। 

स्वामी विवेकानंद मात्र 25 साल की उम्र में संन्यासी बने। सन्यास धर्म ग्रहण करने पर ये स्वामी विवेकानंद के नाम से अपना सम्पूर्ण जीवन वेदांत दर्शन और भारतीय सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में समर्पित कर दिया। 

कोलकाता के एक कुलीन परिवार में बालक नरेंद्रनाथ का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। पिता विश्वनाथ दत्त प्रगतिशील विचारधारा के शिक्षित व्यक्ति थे और माता भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों की महिला थी। बालक नरेंद्रनाथ के जीवन में मातापिता के संस्कार का सामंजस्य था। घर पर नरेंद्रनाथ को बिले उर्फ़ बिरेश्वर भी कहा जाता था। यही बालक नरेंद्रनाथ ने आगे चलकर विश्व विख्यात स्वामी विवेकानंद बनकर भारत का मान बढ़ाया। 

स्कॉटिश चर्च कॉलेज से इन्होंने दर्शन शास्त्र में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों ही ये विद्वानों की खोज में रहते जो उनके प्रश्नों के सटीक उत्तर दे सकें। कॉलेज के प्राचार्य जो अँग्रेज़ थे इन्हें दक्षिणेश्वर के स्वामी रामकृष्ण परमहंस से मिलने की राय दी। 

युवा नरेंद्रनाथ ने परमहंस जी को अपना गुरु बनाया और उनके आदर्श को आत्मसात किया। 

रामकृष्ण परमहंस ने अपने विचारों और सिद्धांतों से विवेकानंद को आगे का रास्ता दिखाया। परमहंस के निर्वाण के बाद कोलकाता के निकट बरानगर में अन्य गुरु भाइयों के साथ मिलकर रामकृष्ण धारा के प्रचार-प्रसार में लग गए। 

संपूर्ण देश का भ्रमण नंगे पैरों किया। भारत को समझने और उसे जगाने के लिए वे कई बार भूखा-प्यासा रहकर भी अपने व्रत में लगे रहे। 

इन्होंने देखा कि भारत के गरिमामय अतीत से अनजान भारतीय आर्थिक, सामाजिक और मानसिक दैन्य के शिकार हैं। भौतिकवाद से जर्जरित समाज को सही दिशा दिखाने की ज़रूरत है। 

ग़रीबी, अशिक्षा, कुरीतियाँ, जातपात, स्त्रियों और कमज़ोर वर्गों की दुरवस्था जैसी समस्या चरम सीमा पर हैं। 

1893 अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। अपने ओजस्वी और शानदार भाषण से विवेकानंद ने विश्व में भारत का परचम लहराया। हमें ध्यान देने की ज़रूरत है कि भारत तब स्वाधीन नहीं था। मात्र तीस साल की उम्र में अपनी विद्वता और वक्तृता के लिए स्वामी विवेकानंद अमेरिका यूरोप सहित विश्व के अन्य देशों में मशहूर हो गए। 

सभी देशों में इनका डंका बजने लगा और साधारण से लेकर बड़े-बड़े विद्वानों विदेशी शिष्यों और शिष्याओं की संख्या बढ़ने लगी। 

तीन साल बाद भारत आकर रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जो आज भी मानवजाति के कल्याण में कार्य कर रहे हैं। 

स्वामी विवेकानन्द की रुचि संगीत और कविता में भी थी। इन्होंने कविता और किताबें भी लिखी है। इनके विचार, भाषण, और लेखन पूरे विश्व में आदर के साथ पढ़े जाते हैं। 

4 जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद ने अंतिम साँस ली। उस समय उनकी उम्र मात्र 39 साल और कुछ महीने की थी। 

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रवादी देशभक्त संन्यासी और प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में देखे जाते हैं। 

गाँधी, सुभाष, नेहरू, तिलक अम्बेडकर सभी ने इनकी प्रशंसा में लिखा है। भगिनी निवेदिता, रोम्या रोलां एवम्‌ अनेक विद्वान इनके भक्त रहे हैं। 

रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने लिखा है, “अगर भारत को जानना चाहते हैं, तो स्वामी विवकानन्द को पढ़ो।”

इनकी जन्मतिथि को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं