अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गुलाब की ख़ुश्बू

 

“क्यों री लाडो, जब से तुम पूजा मंडप से आई हो कुछ खोई-खोई-सी लग रही हो?” दादी के प्रश्न से उन्नीस साल की पोती कुछ देर निरुत्तर ही रह गई। 

“अरे, अब तो तुम्हारी चिंता माँ-बाप को भी होने लगी है। तुम्हारी पढ़ाई भी पूरी हो गई। कोई राज़ की बात है तो बता!”

पोती दादी के गले लग गई। 

दादी की अनुभवी आँखों को समझने में देर नहीं लगी कि कोई असाधारण बात ज़रूर है। 

“दादी! शहर से आए दीपक ने मेरे गाल पर आज अबीर मल दिया,” पोती ने अपनी बात किसी तरह उगल दी और दादी की आँखों को पढ़ने की कोशिश करने लगी। 

“हे राम! दीपक के परिवार वाले काफ़ी रसूखदार हैं। उनके पिताजी और तुम्हारे पिताजी में कुछ अनबन भी है। दीपक ने कुछ कहा भी?” दादी की चिंता बढ़ गई। 

“दादी, दीपक ने मुझे अपनी जीवन-संगिनी बनाने की इच्छा व्यक्त की और मेरी सहमति के लिए मनुहार भी की।”

“सुना है उसकी नौकरी भी लग गई है। तुमने क्या जवाब दिया?” 

“लाज और भय से मैंने कुछ नहीं कहा और अपनी सहेली के साथ तुरत मंडप से निकल गई।”

“क्या तुम दीपक को पसंद करती हो? उसके प्रस्ताव से राज़ी हो तुम?” 

पोती दादी के सीने से चिपट गई। 

दादी ने पोती के चेहरे को देखा, उसमें प्रणय की बसंती आभा चमक रही थी। 

“लाडो! जब तक बात पक्की नहीं हो जाती है तुम कोई ग़लत क़दम नहीं उठाना। मैं देखती हूँ, कैसे अपनी लाडो और उसके हमदम के दिलों में खिल रहे गुलाब की ख़ुश्बू से दो परिवार के वैमनस्य दोस्ती में बदल सकते हैं।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता - क्षणिका

अनूदित कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता-मुक्तक

किशोर साहित्य लघुकथा

कहानी

सांस्कृतिक आलेख

ऐतिहासिक

रचना समीक्षा

ललित कला

कविता-सेदोका

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं