अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बदल गया देहात

 

अपने प्यारे गाँव से, बस है यही सवाल। 
बूढ़ा पीपल है कहाँ, कहाँ गई चौपाल॥
 
रही नहीं चौपाल में, पहले जैसी बात। 
नस्लें शहरी हो गईं, बदल गया देहात॥
 
जब से आई गाँव में, ये शहरी सौग़ात। 
मेड़ करे ना खेत से, आपस में अब बात॥
 
चिट्ठी लाई गाँव से, जब यादों के फूल। 
अपनेपन में खो गया, शहर गया मैं भूल॥
 
शहरी होती ज़िन्दगी, बदल रहा है गाँव। 
धरती बंजर हो गई, टिके मशीनी पाँव॥
 
गलियाँ सभी उदास हैं, पनघट हैं सब मौन। 
शहर गए उस गाँव को, वापस लाये कौन॥
 
बदल गया तकरार में, अपनेपन का गाँव। 
उलझ रहे हर आंगना, फूट-कलह के पाँव॥
 
पत्थर होता गाँव अब, हर पल करे पुकार। 
लौटा दो फिर से मुझे, खपरैला आकार॥
 
ख़त आया जब गाँव से, ले माँ का सन्देश। 
पढ़कर आँखें भर गई, बदल गया वह देश॥
 
लौटा बरसों बाद मैं, बचपन के उस गाँव। 
नहीं रही थी अब जहाँ, बूढ़ी पीपल छाँव॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!! 
|

मन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…

अटल बिहारी पर दोहे
|

है विशाल व्यक्तित्व जिमि, बरगद का हो वृक्ष। …

अमन चाँदपुरी के कुछ दोहे
|

प्रेम-विनय से जो मिले, वो समझें जागीर। हक़…

अर्थ छिपा ज्यूँ छन्द
|

बादल में बिजुरी छिपी, अर्थ छिपा ज्यूँ छन्द।…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

दोहे

साहित्यिक आलेख

कविता

ऐतिहासिक

सांस्कृतिक आलेख

ललित निबन्ध

सामाजिक आलेख

लघुकथा

किशोर साहित्य कविता

काम की बात

पर्यटन

चिन्तन

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. बाल-प्रज्ञान
  2. खेती किसानी और पशुधन
  3. प्रज्ञान
  4. तितली है खामोश