महकें हर नवभोर पर, सुंदर-सुरभित फूल
काव्य साहित्य | दोहे डॉ. सत्यवान सौरभ1 Jan 2025 (अंक: 268, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
बने विजेता वह सदा, ऐसा मुझे यक़ीन।
आँखों में आकाश हो, पाँवों तले ज़मीन॥
तू भी पायेगा कभी, फूलों की सौग़ात।
धुन अपनी मत छोड़ना, सुधरेंगे हालात॥
बीते कल को भूलकर, चुग डालें सब शूल।
महकें हर नवभोर पर, सुंदर-सुरभित फूल॥
तूफ़ानों से मत डरो, कर लो पैनी धार।
नाविक बैठे घाट पर, कब उतरें हैं पार॥
छाले पाँवों में पड़े, मान न लेना हार।
काँटों में ही है छुपा, फूलों का उपहार॥
भँवर सभी जो भूलकर, ले ताक़त पहचान।
पार करे मझदार वो, सपनों का जलयान॥
तरकश में हो हौसला, कोशिश के हो तीर।
साथ जुड़ी उम्मीद हो, दे पर्वत को चीर॥
नए दौर में हम करें, फिर से नया प्रयास।
शब्द क़लम से जो लिखें, बन जाये इतिहास॥
आसमान को चीरकर, भरते वही उड़ान।
जवां हौसलों में सदा, होती जिनके जान॥
उठो चलो, आगे बढ़ो, भूलो दुःख की बात।
आशाओं के रंग से, भर लो फिर ज़ज़्बात॥
छोड़े राह पहाड़ भी, नदियाँ मोड़ें धार।
छू लेती आकाश को, मन से उठी हुँकार॥
हँसकर सहते जो सदा, हर मौसम की मार।
उड़े वही आकाश में, अपने पंख पसार॥
हँसकर साथी गाइये, जीवन का ये गीत।
दुःख सरगम-सा जब लगे, मानो अपनी जीत॥
सुख-दुःख जीवन की रही, बहुत पुरानी रीत।
जी लें, जी भर ज़िन्दगी, हार मिले या जीत॥
ख़ुद से ही कोई यहाँ, बनता नहीं कबीर।
सहनी पड़ती हैं उसे, जाने कितनी पीर॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
दोहे | डॉ. सत्यवान सौरभमन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
- अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
- आशाओं के रंग
- आशाओं के रंग
- उड़े तिरंगा बीच नभ
- एक-नेक हरियाणवी
- करिये नव उत्कर्ष
- कायर, धोखेबाज़ जने, जने नहीं क्यों बोस!!
- क्यों नारी बेचैन
- गुरुवर जलते दीप से
- चलते चीते चाल
- चुभें ऑलपिन-सा सदा
- जाए अब किस ओर
- टूट रहे परिवार!
- तुलसी है संजीवनी
- दादी का संदूक!
- देख दुखी हैं कृष्ण
- दो-दो हिन्दुस्तान
- दोहरे सत्य
- नई भोर का स्वागतम
- पिता नीम का पेड़!
- पुलिस हमारे देश की
- फीका-फीका फाग
- बढ़े सौरभ प्रज्ञान
- बदल गया देहात
- बन सौरभ तू बुद्ध
- बैठे अपने दूर
- मंगल हो नववर्ष
- महकें हर नवभोर पर, सुंदर-सुरभित फूल
- रो रहा संविधान
- रोम-रोम में है बसे, सौरभ मेरे राम
- संसद में मचता गदर
- सर्जन की चिड़ियाँ करें, तोपों पर निर्माण
- सहमा-सहमा आज
- हर दिन करवा चौथ
- हर दिन होगी तीज
- हरियाली तीज
- हारा-थका किसान
- हिंदी हृदय गान है
- ख़त्म हुई अठखेलियाँ
ललित निबन्ध
ऐतिहासिक
सामाजिक आलेख
- अगर जीतना स्वयं को, बन सौरभ तू बुद्ध!!
- अपराधियों का महिमामंडन एक चिंताजनक प्रवृत्ति
- घर पर मिली भावनात्मक और नैतिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है
- टेलीविज़न और सिनेमा के साथ जुड़े राष्ट्रीय हित
- तपती धरती, संकट में अस्तित्व
- दादा-दादी की भव्यता को शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है
- देश के अप्रतिम नेता अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का जश्न
- नए साल के सपने जो भारत को सोने न दें
- रामायण सनातन संस्कृति की आधारशिला
- समय की रेत पर छाप छोड़ती युवा लेखिका—प्रियंका सौरभ
- समाज के उत्थान और सुधार में स्कूल और धार्मिक संस्थान
- सूना-सूना लग रहा, बिन पेड़ों के गाँव
- सोशल मीडिया पर स्क्रॉल होती ज़िन्दगी
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं