बाल साहित्यिक पत्रिकाएँ बच्चों तक नहीं पहुँचतीं: आख़िर दोष किसका है?
आलेख | साहित्यिक आलेख डॉ. सत्यवान सौरभ15 Sep 2026 (अंक: 302, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसके बच्चों के हाथों में होता है और बच्चों का भविष्य उनकी शिक्षा, संस्कार तथा कल्पनाशक्ति पर निर्भर करता है। यही कारण है कि बाल साहित्य को किसी भी सभ्य समाज की सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है। बाल साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि वह बच्चे के व्यक्तित्व, भाषा, संवेदना, नैतिकता, कल्पना और चिंतन को आकार देने का कार्य करता है। कहानियाँ, कविताएँ, बालगीत, पहेलियाँ, चित्रकथाएँ और बाल पत्रिकाएँ बच्चों के भीतर जिज्ञासा और सृजनशीलता का विकास करती हैं।
विडंबना यह है कि आज उत्कृष्ट बाल साहित्य लिखा भी जा रहा है और अनेक प्रतिष्ठित बाल साहित्यिक पत्रिकाएँ नियमित रूप से प्रकाशित भी हो रही हैं, फिर भी वे बच्चों तक नहीं पहुँच पा रही हैं। यह एक गंभीर सांस्कृतिक संकट है। जब बाल साहित्य बच्चों तक नहीं पहुँचेगा, तो वह अपने उद्देश्य को कैसे पूरा करेगा? यह प्रश्न केवल प्रकाशकों का नहीं, बल्कि पूरे समाज, शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों का भी है।
आज का बच्चा मोबाइल, इंटरनेट, वीडियो गेम और सोशल मीडिया की दुनिया में अधिक समय बिता रहा है। उसके हाथ में कहानी की पुस्तक या बाल पत्रिका कम और मोबाइल फोन अधिक दिखाई देता है। तकनीक स्वयं समस्या नहीं है, लेकिन जब वह पुस्तक संस्कृति का स्थान लेने लगे तो चिंता स्वाभाविक है। दुर्भाग्य से बच्चों के लिए साहित्यिक पत्रिकाएँ उस आकर्षण और पहुँच का निर्माण नहीं कर सकीं, जिसकी आवश्यकता थी।
एक समय था जब नंदन, चंपक, बाल भारती, बालहंस, देवपुत्र, चकमक जैसी पत्रिकाओं का बच्चे बेसब्री से इंतज़ार करते थे। डाकिया जब पत्रिका लेकर आता था तो बच्चे उत्साह से उसे पढ़ते, चित्र देखते, पहेलियाँ हल करते और अपनी रचनाएँ भेजने का सपना देखते थे। इन पत्रिकाओं ने न जाने कितने लेखकों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों और संवेदनशील नागरिकों को तैयार किया। आज वही परंपरा धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ती जा रही है।
इस समस्या का सबसे बड़ा कारण वितरण व्यवस्था की कमज़ोरी है। अधिकांश बाल साहित्यिक पत्रिकाएँ सीमित प्रतियों में प्रकाशित होती हैं। वे बड़े शहरों तक तो किसी तरह पहुँच जाती हैं, लेकिन छोटे क़स्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक नहीं पहुँच पातीं। पुस्तक विक्रेताओं के लिए भी बाल साहित्यिक पत्रिकाएँ लाभ का बड़ा माध्यम नहीं होतीं, इसलिए वे उन्हें मँगाने में विशेष रुचि नहीं दिखाते।
विद्यालयों की भूमिका भी इस संदर्भ में निराशाजनक रही है। अधिकांश सरकारी और निजी विद्यालयों में पुस्तकालय तो हैं, लेकिन उनमें नई बाल साहित्यिक पत्रिकाओं का नियमित आगमन नहीं होता। पुस्तकालय यदि है भी तो बच्चों को स्वतंत्र रूप से पढ़ने का अवसर बहुत कम मिलता है। परीक्षा-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था ने पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त पढ़ने की संस्कृति को लगभग समाप्त कर दिया है।
अभिभावकों की सोच भी बदल गई है। वे बच्चों के लिए महँगे खिलौने, मोबाइल और कोचिंग पर हज़ारों रुपये ख़र्च कर देते हैं, लेकिन वर्ष भर की किसी बाल पत्रिका की सदस्यता लेने में रुचि नहीं दिखाते। उन्हें लगता है कि परीक्षा में अंक लाने के लिए केवल पाठ्यपुस्तकें पर्याप्त हैं। वे यह भूल जाते हैं कि जीवन में सफल होने के लिए केवल अंक नहीं, बल्कि भाषा, कल्पना, संवेदनशीलता और व्यक्तित्व भी आवश्यक हैं।
बाल साहित्य के प्रचार-प्रसार में मीडिया की उदासीनता भी एक कारण है। समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर फ़िल्मों, खेलों और मनोरंजन की भरमार है, लेकिन बाल साहित्य पर चर्चा बहुत कम दिखाई देती है। जब किसी क्षेत्र को पर्याप्त सार्वजनिक स्थान नहीं मिलेगा, तो उसकी लोकप्रियता भी सीमित रह जाएगी।
आज के डिजिटल युग में बाल साहित्यिक पत्रिकाओं को भी समय के साथ बदलने की आवश्यकता है। केवल मुद्रित संस्करण पर्याप्त नहीं हैं। यदि पत्रिकाएँ मोबाइल ऐप, ई-पत्रिका, ऑडियो कहानियाँ, एनिमेटेड कविताएँ और इंटरैक्टिव सामग्री के रूप में बच्चों तक पहुँचे, तो उनकी उपयोगिता और लोकप्रियता दोनों बढ़ सकती है। तकनीक को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि सहयोगी बनाया जाना चाहिए।
भाषा का प्रश्न भी महत्त्वपूर्ण है। बच्चों की भाषा सरल, रोचक और संवादात्मक होनी चाहिए। कई बार बाल पत्रिकाओं की सामग्री अत्यधिक उपदेशात्मक या कठिन हो जाती है, जिससे बच्चे उसमें रुचि नहीं लेते। आधुनिक बच्चे की जिज्ञासाओं, विज्ञान, पर्यावरण, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, खेल, लोककथाओं और समकालीन विषयों को भी रचनात्मक ढंग से शामिल करना आवश्यक है।
सरकारी स्तर पर भी गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। शिक्षा विभाग प्रत्येक विद्यालय के पुस्तकालय में चुनिंदा बाल साहित्यिक पत्रिकाओं की अनिवार्य सदस्यता सुनिश्चित कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य पुस्तकालय योजनाओं में बाल साहित्य को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यदि मिड-डे मील बच्चों के शारीरिक पोषण के लिए आवश्यक है, तो बाल साहित्य उनके बौद्धिक और सांस्कृतिक पोषण के लिए उतना ही आवश्यक है।
लेखकों और संपादकों की भी ज़िम्मेदारी कम नहीं है। उन्हें बच्चों के बदलते मनोविज्ञान को समझते हुए ऐसी सामग्री तैयार करनी होगी जो मनोरंजक भी हो और ज्ञानवर्धक भी। बाल साहित्य बच्चों को उपदेश देने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके साथ मित्रवत संवाद का माध्यम होना चाहिए।
समाज में पढ़ने की संस्कृति विकसित करना भी समय की माँग है। परिवार में यदि माता-पिता स्वयं पुस्तकें पढ़ेंगे, तो बच्चे भी पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। विद्यालयों में “एक पीरियड पुस्तकालय के नाम”, “मासिक पत्रिका दिवस”, “कहानी पाठ”, “बाल लेखक से संवाद” और “पुस्तक मित्र अभियान” जैसे कार्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं।
यह भी आवश्यक है कि बाल साहित्य को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रखा जाए। बच्चों को पत्रिकाओं में अपनी कविताएँ, कहानियाँ, चित्र और पत्र प्रकाशित कराने के अवसर मिलने चाहिएँ। जब बच्चा स्वयं किसी पत्रिका का हिस्सा बनता है, तो उसका उससे भावनात्मक सम्बन्ध भी मज़बूत होता है।
ग्रामीण भारत के संदर्भ में यह आवश्यकता और अधिक महत्त्वपूर्ण है। वहाँ अनेक बच्चों के पास डिजिटल संसाधन सीमित हैं। यदि गुणवत्तापूर्ण बाल पत्रिकाएँ विद्यालयों और पंचायत पुस्तकालयों तक नियमित पहुँचे, तो वे बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।
बाल साहित्य किसी भी राष्ट्र की सांस्कृतिक जड़ों को मज़बूत करता है। यह बच्चों को केवल भाषा नहीं सिखाता, बल्कि जीवन जीने की कला, मानवीय मूल्य, प्रकृति प्रेम, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व भी सिखाता है। यदि हमारी आने वाली पीढ़ी पुस्तकों और पत्रिकाओं से दूर होती गईं, तो उसका प्रभाव केवल साहित्य पर नहीं, बल्कि समाज के बौद्धिक और नैतिक विकास पर भी पड़ेगा।
अंततः प्रश्न यह नहीं है कि बाल साहित्यिक पत्रिकाएँ क्यों प्रकाशित नही हो रही हैं; प्रश्न यह है कि वे बच्चों तक क्यों नहीं पहुँच रहीं। जब तक लेखक, प्रकाशक, विद्यालय, अभिभावक, सरकार और समाज मिलकर इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक श्रेष्ठ बाल साहित्य सीमित दायरों में ही सिमटा रहेगा।
आज आवश्यकता केवल नई पत्रिकाएँ निकालने की नहीं, बल्कि बच्चों तक उन्हें पहुँचाने की है। क्योंकि जिस दिन हर बच्चे के हाथ में फिर से एक अच्छी बाल साहित्यिक पत्रिका होगी, उसी दिन पढ़ने की संस्कृति, कल्पनाशक्ति और मानवीय संवेदनाएँ भी नए उत्साह के साथ लौटेंगी। यहीं भविष्य के जागरूक, संवेदनशील और सशक्त भारत की सबसे मज़बूत नींव होगी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
‘मगहर’ का संत
साहित्यिक आलेख | डॉ. राजेन्द्र गौतमसन्दर्भ : आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी जन्म-शताब्दी…
प्रेमचंद साहित्य में मध्यवर्गीयता की पहचान
साहित्यिक आलेख | शैलेन्द्र चौहानप्रेमचंद ने सन 1936 में अपने लेख "महाजनी…
सूर के रामकाव्य में वात्सल्य वर्णन
साहित्यिक आलेख | डॉ. सुरंगमा यादवसूरदास के रामकाव्य का मूलाधार श्रीमद्भागवत्…
'सौत' से 'कफ़न' तक की कथा यात्रा - प्रेमचंद
साहित्यिक आलेख | डॉ. उमेश चन्द्र शुक्लमुंशी प्रेमचन्द का जन्म 31 जुलाई 1980 को…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
कविता
- अकेले होने का ख़ौफ़
- अब के सावन में
- अभी भी समय है . . .
- आँगन की मुस्कान
- आयु का असीम स्पंदन
- इस शहर को ये क्या हो गया है?
- उम्र का एहसास
- उम्र का सुरभित दीप
- एक-नेक हरियाणवी
- किराये का घर ही नहीं . . .
- कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख
- क़ुदरत का संदेश
- कैलेंडर
- खिल गया दिग दिगंत
- गधों पर दाँव
- घर अब भी जाता हूँ . . .
- जब आँसू अपने हो जाते हैं
- झूले वाले दिन आए
- थोड़ी धूल रहने दो
- दक्ष की दीपशिखा
- दर्द से लड़ते चलो
- नन्हे हाथ
- नहीं हाथ परिणाम
- पहलगाम के आँसू
- प्रेम ही विस्तार है
- फिर वही बच्चा बन जाएँ
- बादल हैं पर बूँद नहीं
- बोधि की चुप्पी
- भलाई का दंश
- भारत वर्ष का हर्ष
- भीतर का दीया
- मख़मल की झुर्रियाँ
- मन का रावण
- माँ और प्रकृति
- ये हरियाली की तस्वीरें झूठी हैं
- रिक्त संपादकीय
- वह घाव जो अब तक रिसते हैं
- वैलेंटाइन पूछता
- समझदार हो तुम
- सशक्त भारत
- सहनशीलता की चुप्पी
- सावन की पहली बूँद
- सावन की सिसकी
- सावन बोल पड़ा
- स्वार्थ की सिलवटें
- हम आदमी, तुम लोग हो गए
- हर चीज़ बिकाऊ है यहाँ
- हे भारत की कोकिला . . .
दोहे
- अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
- आधुनिक तकनीक के फ़ायदे और नुक़्सान
- आशाओं के रंग
- आशाओं के रंग
- उड़े तिरंगा बीच नभ
- एक-नेक हरियाणवी
- करिये नव उत्कर्ष
- कहता है गणतंत्र!
- कायर, धोखेबाज़ जने, जने नहीं क्यों बोस!!
- कैसे उड़े अबीर
- क्यों नारी बेचैन
- ख़त्म हुई अठखेलियाँ
- गुरुवर जलते दीप से
- चलते चीते चाल
- चुभें ऑलपिन-सा सदा
- जन्मदिवस विशेष
- जाए अब किस ओर
- टूट रहे परिवार!
- डाल सब्र के बीज
- डॉ. सत्यवान सौरभ के पचास चर्चित दोहे
- तुलसी है संजीवनी
- दादी का संदूक!
- देख दुखी हैं कृष्ण
- देश न भूले भगत को
- दो-दो हिन्दुस्तान
- दोहरे सत्य
- नई भोर का स्वागतम
- पारा हुआ पचास
- पिता नीम का पेड़!
- पुलिस हमारे देश की
- फीका-फीका फाग
- बढ़े सौरभ प्रज्ञान
- बदल गया देहात
- बन सौरभ तू बुद्ध
- बूँद-बूँद में सीख
- बैठे अपने दूर
- मंगल हो नववर्ष
- मन में उगे बबूल
- महकें हर नवभोर पर, सुंदर-सुरभित फूल
- महर्षि वाल्मीकि: ज्ञान से जागरण तक
- रो रहा संविधान
- रोम-रोम में है बसे, सौरभ मेरे राम
- लाल बहादुर धन्य है
- लालच और रिश्तों की त्रासदी
- शुभ दीवाली
- सर्जन की चिड़ियाँ करें, तोपों पर निर्माण
- संसद में मचता गदर
- सहमा-सहमा आज
- हर दिन करवा चौथ
- हर दिन होगी तीज
- हरियाली तीज
- हारा-थका किसान
- हिंदी हृदय गान है
- है हिंदी यूँ हीन
- होगा क्या अंजाम
सामाजिक आलेख
- अगर जीतना स्वयं को, बन सौरभ तू बुद्ध!!
- अपराधियों का महिमामंडन एक चिंताजनक प्रवृत्ति
- आधी सच्चाई का लाइव तमाशा: रिश्तों की मौत का नया मंच
- घर पर मिली भावनात्मक और नैतिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है
- टेलीविज़न और सिनेमा के साथ जुड़े राष्ट्रीय हित
- तपती धरती, संकट में अस्तित्व
- दादा-दादी की भव्यता को शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है
- देश के अप्रतिम नेता अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का जश्न
- नए साल के सपने जो भारत को सोने न दें
- मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना
- रामायण सनातन संस्कृति की आधारशिला
- समय की रेत पर छाप छोड़ती युवा लेखिका—प्रियंका सौरभ
- समाज के उत्थान और सुधार में स्कूल और धार्मिक संस्थान
- सूना-सूना लग रहा, बिन पेड़ों के गाँव
- सोशल मीडिया पर स्क्रॉल होती ज़िन्दगी
नज़्म
कहानी
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
ललित निबन्ध
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं