अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य तकनीकी

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख

 

हर चीज़ रखना नहीं, होता सदा विवेक। 
कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख॥
 
कुछ रिश्ते पीड़ा बनें, कुछ देते अवसाद। 
जिनसे मन घायल रहे, क्यों ढोएँ वो याद॥
जिससे मन हो टूटता, क्यों रखना वह साथ। 
बीती बातें छोड़कर, थामो अपना हाथ॥
मुक्त हृदय जब हो सके, जीवन हो अभिषेक। 
कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख॥
  
कुछ उम्मीदें बोझ हैं, कुछ सपनों की पीर। 
जिनके पीछे खो गया, मन का सारा धीर॥
व्यर्थ प्रतीक्षा छोड़कर, चुन लो नई राह। 
सूनी राहों के परे, खिलती है नव चाह॥
जिससे शान्ति मिल सके, खींचो ऐसी रेख। 
कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख॥
  
कुछ दुख ऐसे भी मिले, जिनका नहीं निदान। 
बार-बार जो तोड़ते, उन पर मत दो ध्यान॥
बीते कल का बोझ क्यों, ढोना जीवन भार। 
पीड़ा अब खुलकर बहे, खुलने दो मन द्वार॥
घावों को सहला सके, ऐसा लिख दो लेख। 
कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख॥
  
हर खोना नुक़्सान नहीं, हर पाना सुखदाय। 
कुछ चीज़ें छूटें तभी, जीवन आगे जाय॥
जिसको थामे टूटते, उसको कहे विराम। 
छोड़ देना भी कभी, होता हित का काम॥
नई दिशा में चल पड़े, मन का दीपक देख। 
कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख॥
 
स्वयं बचाना भी कहा, जीवन का है धर्म। 
मन की शान्ति से बड़ा, क्या जग में हैं कर्म॥
जिससे जीवन बोझ हो, उससे रहना दूर। 
मुक्त हृदय से जी सको, जीवन हो भरपूर॥
अपनी राह स्वयं चुनो, यही विजय है नेक। 
कुछ बंधन से मुक्त हो, अपने मन को देख॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 क़लम घिसाई
|

मैं क़लम-घिसाई करता हूँ ख़्वाबों की बुनाई…

 कुलक्षिणी
|

पैदा हुई तो दादी बोली जन्मी आज कुलक्षिणी…

 जयंती या पुण्य तिथि
|

रात सूरज जनेगी देख लेना सुबह सुबह तुम, उपेक्षा…

 तैर रहे हैं गाँव
|

धारा उपर  तैर रहे हैं  सब खादर…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कविता

कविता

दोहे

सामाजिक आलेख

नज़्म

कहानी

ऐतिहासिक

हास्य-व्यंग्य कविता

लघुकथा

ललित निबन्ध

साहित्यिक आलेख

सांस्कृतिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

काम की बात

पर्यटन

चिन्तन

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. बाल-प्रज्ञान
  2. खेती किसानी और पशुधन
  3. प्रज्ञान
  4. तितली है खामोश