अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सबसे उदास दिन 

 

सबसे उदास दिनों में भी 
वह लड़की कभी-कभी 
यूँ ही मुस्काती थी, 
क्योंकि उसे रह-रह कर
याद आ जाता था कि दुनिया जिसे अब भी 
लड़की ही समझती है
वह सचमुच कभी
हँसती-मुस्कराती 
लड़की हुआ करती थी, 
सबसे उदास दिनों में भी 
उस लड़की को वह लड़का
रह-रह कर याद आता था 
जो अक़्सर कहा करता था कि 
मैं तुम्हारे लिये चाँद-तारे भी तोड़ लाऊँगा 
र तुम्हें पाने के लिए 
आकाश-पाताल एक कर दूँगा
ये और बात है कि 
इसी शहर में रह रहे उस लड़के ने अब
उससे कोई वास्ता नहीं रखा, 
सबसे उदास दिनों में भी वही लड़की, 
ख़ुद की उदासी से उकताकर 
बनाव-शृंगार करके अकारण 
ख़ुद को निहार भी लेती थी
तभी उसे एक टीस उठती थी कि 
उसकी ज़िन्दगी तो महज़ एक चलती चाकी है 
जिसे जीवन जीना नहीं बल्कि काटना ही है, 
सबसे उदास दिनों में उस लड़की के घरवालों ने 
ये भी उम्मीद की थी कि 
वह उदास लड़की कहीं मर-खप जाती
तो बेहतर ही होता क्योंकि
उन्हें कहीं जवाब न देना पड़े कि 
लड़की का घर आख़िर क्यों नहीं बस पा रहा है? 
सबसे उदास दिनों में भी वही लड़की 
जो अपनी उदासी से जूझते-जूझते 
और अपने से हारकर
मरने गई थी ट्रेन से कटकर
मगर रेल की पटरी पर काम चालू रहने से 
उस दिन ट्रेन नहीं आई 
तो इस तरह उस उदास लड़की का 
सबसे उदास दिन भी एक 
असफल इंतज़ार में ही आख़िर बीता, 
लेकिन उसी दिन उसे पता चला कि 
उसी शहर की एक दूसरी रेल की पटरी पर 
एक युवक ने आसानी से कटकर अपनी जान दे दी थी, 
लोग कहते हैं कि उस युवक ने 
असफल प्रेम में एक सफल 
ख़ुदकुशी पूरी कर ली थी, 
सबसे उदास दिनों में उस लड़की को 
इस बात की बड़ी कोफ़्त हुआ करती थी कि 
वह ही आख़िर लड़की क्यों है? 
क्योंकि उसकी माँ अक़्सर उससे कहा करती थी कि
वह अगर लड़का होती तो शायद 
क़र्ज़ में डूबे अपने किसान पिता को 
फाँसी लगाने से बचा सकती थी, 
सबसे उदास दिनों में वह लड़की उदासी में 
अचानक खिलखिलाकर हँसती भी थी, 
क्योंकि उसके चेहरे को चंद्रमुखी कहने वाले कवि ने 
न सिर्फ़ उसकी देह बल्कि आत्मा को भी 
नोंच और निचोड़ डाला था, 
इसीलिए अब उसे 
अपनी उदासी प्रिय और स्थायी लगती थी 
और उसे अपने तन-मन से जुड़ी 
उपमाओं और अलंकारों से वितृष्णा होती थी, 
सबसे उदास दिन सबसे ख़ास दिन नहीं होते
क्योंकि जब हर दिन उदासी भरे ही होते हैं 
तो उदासी ख़ास बात नहीं बल्कि दिनचर्या होती है 
और सबसे उदास दिनों के बाद 
उदासी घटने भी तो लगती है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

लघुकथा

बाल साहित्य कविता

कहानी

सिनेमा चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं