अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दुख की यात्रा

 

दुख कभी बासी नहीं होता, 
हर सुबह एक नई स्फूर्ति
 नई ताज़गी के साथ 
वो हमारे जीवन में आता है, 
दुख, गुज़री रात के सुख के सपनों से नितांत अनजान, 
दुख, राह बनाकर पगडंडियों से 
धीरे-धीरे चलता हुआ, 
बंद मकानों के झरोखों से वही दुख, 
रात-बिरात या पौ फटने से पहले, 
हमारे दिन की शुरूआत होने से पहले ही, 
हमारे हिस्से में आ जाता है वही दुख, 
न जाने कब और कैसे ये दुख
हमारे घरों में दाख़िल होता है, 
दुख हमारे साथ आँख मिचौली नहीं खेलता, 
वो तो सीधे आकर हमारे सामने खड़ा हो जाता है, 
दुख सीना नहीं तानता कभी, जब-तब हमको धमकाता भी नहीं है, 
दुख, बिन बुलाए मेहमान की तरह, 
जब-तब या कभी भी आ नहीं धमकता, 
वो तो हिस्सा है हमारे जीवन का, 
दुख का आना खलता नहीं है अब, 
रह-रह के नहीं सालता है हमको, 
क्योंकि दुख तो हमारे साथ ही रहता है, 
क्योंकि, दुख ही तो हमारे सुख दुख का साथी है, 
दुख गाँव भी जाता है 
शहर-शहर भटकता भी है 
मगर उसे हमारी चौखट से 
कुछ ख़ास लगाव है शायद, 
अगर ऐसा नहीं होता तो? 
 फिर क्यों वो घूम-फिर कर, 
हमारे ही घर में लौट आता, 
दुख कहता है हमसे कभी-कभी, 
आख़िर मुझसे क्या परहेज़ है तुमको? 
मैं स्थायी साथी जीवन का, 
और बरसों से इस घर का भी, 
फिर तुम मुझसे क्यों पिंड छुड़ाते हो? 
अक्सर हम उस दुख को भगाकर, 
क्षणिक नजात पाते हैं, 
फिर सुख के सपने सजाते हैं, सुख को क़ैद कर के रखने के
न जाने कितने तिकड़म भिड़ाते हैं? 
मगर सुख की यात्रा अनंत है 
उसे कभी-कभार ही आना है, 
और आकर दबे पाँव चले भी जाना है, 
दुख फिर हमसे मुस्कराकर कहता है 
कि आख़िर सुख से इतना क्या मोह? 
आख़िर मैं दुख ही तो हूँ, 
हाँ, वही दुख 
जो तुम्हारे सुख-दुख का साथी है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

स्मृति लेख

कहानी

लघुकथा

बाल साहित्य कविता

सिनेमा चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं