अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आख़िरी कर्त्तव्य

 

मुझे याद है वो मनहूस रात, वो मनहूस घटना
जब तुम्हारा बदन ठंडा पड़ गया था और साथ में
ठंडी हो गई थी रात, चाँद भी सो गया था, 
चमगादड़ों ने कंदराओं को त्याग दिया था, 
उल्लुओं को मोतियाबिंद हो गया था
निशाचरों ने बहिष्कार कर दिया था अँधेरे का
घड़ी की सुइयों में ज़ंग लग गया था, समय थम गया था
मेरी उदासी ज़मीन में गहरी जा रही थी
मैं रोना चाहता था फूटकर लेकिन 
आँसू पलकों को छूकर वापस लौट जाता था, 
एक ज्वालामुखी मेरी नाभि से फूटने वाला था
तभी प्रातःकाल का अश्व दौड़ता हुआ 
मेरे द्वार पर पहुँचा और
खींचते हुए समय को दोपहर तक ले गया
उसी दोपहर मेरी सूजी आँखों ने 
एक वीभत्स घटना देखी
कि एक कुत्ता सड़क पर मरा पड़ा था, 
उसके साथी सड़क किनारे भौंक रहे थे, 
आती जाती गाड़ियाँ कुचल रहीं थीं कुत्ते को 
और कुचल रहीं थीं इंसानियत की बची आख़िरी गठरी को
उसी शाम एक गाय तड़प रही थी भूख से, 
पुआल के जलाए खेत में और चाट रही थी राख को, 
खुर दे रही थी ज़मीन की छाती को
उसके मुख से निकलने वाली झाग में 
एक श्राप था कृष्ण को, एक निवेदन था मुझसे
मैं क्या करूँ? कबीर की तरह दोहे लिखूँ या 
एक शिकायत भरा ख़त लिख दूँ गाँधी को या
करूँ आवाहन वर्गीज कुरियन का, 
मुक्तिबोध का या प्रेम चन्द्र का
या मैं छोड़ दूँ आस कल्कि अवतार की 
और कर दूँ शुरू पूजना कलि को
और बता दूँ देवताओं को कि 
अब मनुष्यों में सच्चाई के दाँत नहीं उगते हैं
अगर उगते भी हैं तो दाँतो में 
नफ़रत के कीड़े लगे होते हैं
मेरी उदासी, मेरी पीड़ा और 
तुमसे बिछड़ने का दर्द अब समाप्त हो गए हैं
अब बचा है मुझमें सिर्फ़ और सिर्फ़ शून्य
मैं, रात, चाँद, चमगादड़, उल्लू, 
निशाचर, कुत्ता और गाय सभी
जा रहे हैं कुतुबमीनार की चोटी पर 
अपना आख़िरी साँस लेने, 
अपना आख़िरी कर्त्तव्य निभाने। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं