एक टीस उठी है . . .
काव्य साहित्य | कविता आत्माराम यादव ‘पीव’1 Nov 2023 (अंक: 240, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
जब भी मेरे प्राणों में
अवतरित होता है सत्यगीत
देह वीणा बन जाती है,
सत्य बन जाता है परमसंगीत।
एक टीस सी उठती है हृदय में,
किसी को मैं दिखला न सका
जीवन साँसों के बंधन पर,
हृदय के क्रंदन को मैं जान न सका।
रिसता प्राणों से जो हरपल,
जैसे टूट रहा साँसों का बंधन
झूठी हँसी है छलिया जीवन,
भटक रहा जीवन का स्पंदन।
नयनों में सपने बिसरे-धुँधले,
अनछुई यादें है दिल में उलझी
सच से लगते है ये सारे सपने
बीते यौवन की बातें
न अब तक सुलझी।
ढूँढ़ रहा भवसागर में,
मिलते नहीं रुलाते हो
बिखरी कड़ियाँ जीवन की,
जोड़ते नहीं भटकाते हो।
पीव अंधकार भरे सूने पथ पर,
मैं एक दीप जलाना चाहूँ,
जीवन में मादकता का ज्वर पसरा,
बेबस हूँ मैं कुछ कर ना पाऊँ।
एक गीत उठा है प्राणों में मेरे
गाना चाहूँ पर मैं गा न पाऊँ
जो टीस उठी है अंतरमन में,
दिखलाना चाहूँ, पर मैं दिखला न पाऊँ॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अधूरी तमन्ना
- अरी आत्मा तू जाये कहाँ रे
- आँखें पगला गई हैं!
- आज का कवि
- एक टीस अंतरमन में
- एक टीस उठी है . . .
- कितना ओछा है आदमी
- कौआ, कब कान्हा के हाथों रोटी छीनेगा
- क्षितिज के पार
- जाने क्यों मुझे देवता बनाते हैं?
- नयनों से बात
- नर्मदा मैय्या तू होले होले बहना
- निजत्व की ओर
- मातृ ऋण
- मुझको हँसना आता नहीं है
- मुझे अपने में समेट लो
- मेरे ही कफ़न का साया छिपाया है
- मैं एक और जनम चाहता हूँ
- मैं गीत नया गाता हूँ
- ये कैसा इलाज था माँ
- वह जब ईश्वर से रूठ जाती है
- सपनों का मर जाना
- सबसे अनूठी माँ
- समय तू चलता चल
- सुख की चाह में
- हे वीणापाणि आज इतना तो कीजिये
- होशंगशाह क़िले की व्यथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सांस्कृतिक आलेख
- गिरिजा संग होली खेलत बाघम्बरधारी
- ब्रज की होली में झलकती है लोक संस्कृति की छटा
- भारतीय संस्कृति में मंगल का प्रतीक चिह्न स्वस्तिक
- मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा और विसर्जन का तात्विक अन्वेषण
- राम से मिलते हैं सुग्रीव हुए भय और संदेहों से मुक्त
- रामचरित मानस में स्वास्थ्य की अवधारणा
- रावण ने किया कौशल्या हरण, पश्चात दशरथ कौशल्या विवाह
- शिव भस्म धारण से मिलता है कल्याण
- स्वेच्छाचारिणी मायावी सूर्पणखा की जीवन मीमांसा
साहित्यिक आलेख
आत्मकथा
चिन्तन
यात्रा वृत्तांत
हास्य-व्यंग्य कविता
ऐतिहासिक
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं